कोरोना वायरस का क़हर पूरी दुनिया में जारी है. भारत में
जहां संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1.12 लाख के ऊपर हो चुकी है. वहीं, महाराष्ट्र
में ये संख्या 41,000 के ऊपर पहुंच चुकी है.
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में संक्रमण के 2,345 नए
मामलों का पता चला है. इसके साथ ही राज्य में संक्रमित मरीज़ों की संख्या 41,642
हो चुकी है.
केवल मुंबई में संक्रमित मरीज़ों की संख्या 25,000 के पार
है और वहां 1,382 नए मामलों का पता चला है.
राज्य में गुरुवार को इसके कारण 64 लोगों की मौत हुई जिसके
बाद मौतों का कुल आंकड़ा 1,454 हो चुका है.
वहीं, महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर पूर्व
मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने निशाना साधा है.
उन्होंने ठाकरे सरकार पर राज्य में कोरोना संकट से निपटने
में अक्षम रहने का आरोप लगाया है.
उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र सबसे अधिक
प्रभावित राज्य है और ऐसा लगता है कि मुंबई की स्थिति सरकार के हाथ से निकल गई है.
पहले लॉकडाउन की शुरुआत के बाद से ही सरकार ने रणनीतिक गलतियां कीं. सीएमनया है और उसके पास कोई
प्रशासनिक अनुभव नहीं है."