कोरोना अपडेट: 1 जून से चलने वाली 200 ट्रेनों में कल से होगा रिज़र्वेशन

भारतीय रेलवे ने 1 जून से चलने वाली 200 ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है. इन ट्रेनों में जनरल कोच में भी रिज़र्वेशन होगा.

लाइव कवरेज

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, 25 मई से शुरू होंगी घरेलू उड़ानें – हरदीप सिंह पुरी

    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि देश में घरेलू विमान सेवाएँ सोमवार 25 मई से क्रमबद्ध तरीक़े से शुरू हो जाएँगीं.

    उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि सभी हवाई अड्डों और विमान सेवाओं को इस बारे में सूचित किया जा रहा है.

    इस बारे में नागर विमानन मंत्रालय अलग से निर्देश जारी कर रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, चीन का आँकड़ों से अमरीका पर हमला, पूछा – ज़िम्मेदार कौन?

    Hua Chunying

    इमेज स्रोत, Reuters

    चीन ने कोरोना संक्रमण को लेकर अमरीका पर एक बार फिर हमला किया है.

    चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चिनयुंग ने कहा,”अमरीका की लगातार जारी ग़लतबयानी से लोग भ्रमित हो सकते हैं और कई लोग गुमराह हो सकते हैं. मगर अंत में तथ्य ख़ुद अपनी बात कह देते हैं.“

    प्रवक्ता ने कुछ तथ्यों को पेश किया और लिखा –

    23 जनवरी को जब वुहान को लॉकडाउन किया गया तो अमरीका ने दावा किया कि उनके यहाँ केवल एक व्यक्ति संक्रमित है.

    13 मार्च को जब अमरीका ने आपातकाल की घोषणा की तो उसने दावा किया कि उनके यहाँ 1896 लोग संक्रमित हैं.

    19 मार्च को जब चीन ने अपने यहाँ 0 नए मामलों की बात की, तो अमरीका में मामले 7,087 हो गए.

    अब अमरीका में संक्रमित मामलों की संख्या 1,570,583 है और मरने वालों की संख्या 93,533 हो गई है.

    प्रवक्ता ने फिर सवाल किया – तो ज़िम्मेदार किसे ठहराया जाना चाहिए?

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, भाजपा के झंडे लगाने हैं तो लगाइए, मगर बसें चलने दीजिएः प्रियंका

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक बार फिर प्रवासियों को उनके घरों तक पहुँचाने के लिए बसों को चलवाने की अनुमति देने की अपील की है.

    प्रियंका गांधी ने एक वीडियो संदेश में कहा,”आज 4 बजे इन बसों को उपलब्ध करवाए हुए 24 घंटे हो गए. अगर आप इनका इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो करिए. हमें अनुमति दीजिए. अगर आप उसपर बीजेपी का झंडा और स्टिकर लगाना चाहते हैं, तो वो भी करिए. अगर आप कहना चाहते हैं कि वो बसें आपने चलवाईं तो वो भी करिए. पर इन बसों को चलने दीजिए.“

    प्रियंका ने कहा कि ये राजनीति का समय नहीं है और सभी दलों को राजनीति को परे रखकर लोगों की मदद करनी चाहिए.

    उन्होंने कहा,”ऐसे समय में हम सबको अपनी जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी. ये भारत के वो लोग हैं, जो इस देश की रीढ़ हैं जिनके खून-पसीने से ये देश चलता है.इनके प्रति हम सबकी ज़िम्मेदारी है.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  4. कोरोना संकट के दौर में किसी ने आपको ठगा तो नहीं, ऐसे करें बचाव

  5. चीन ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा बातचीत का प्रस्ताव

    ट्विटर

    इमेज स्रोत, ट्विटर

    चीन में अंग्रेज़ी भाषा के राष्ट्रीय अख़बार ‘ग्लोबल टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिज़ियन ने आज ऑस्ट्रेलियाई सरकार के प्रतिनिधियों के सामने मुलाक़ात का प्रस्ताव रखा है और कहा है कि दोनों देशों को व्यावहारिक सहयोग और अनुकूल परिस्थितियाँ बनाने के लिए अधिक से अधिक उपाय करने की ज़रूरत है.

    चीन ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार मुल्क है और फ़िलहाल दोनों के बीच आपसी व्यापार को लेकर तनाव चल रहा है.

    कुछ लोग इसकी वजह ऑस्ट्रेलिया द्वारा की गई कोरोना वायरस के स्रोत की स्वतंत्र जाँच की माँग को मान रहे हैं, जबकि चीन इस बात से साफ़ इनकार कर चुका है.

    फ़िलहाल चीन ने ऑस्ट्रेलिया की चार सबसे बड़े निर्यातक कंपनियों से आने वाले बीफ़ पर रोक लगा दी है.

    माना ये भी जा रहा है कि आने वाले दिनों में चीन ऑस्ट्रेलिया से आने वाले डेरी उत्पादों, सी-फ़ूड, जौं और अन्य उत्पादों पर भी कुछ प्रतिबंध लगा सकता है या उनके निर्यात में कुछ नई शर्तें लागू कर सकता है.

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, लॉकडाउन के दौरान ही हो सकेंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएँ

    गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी राज्यों के शिक्षा बोर्डों को कुछ शर्तों के साथ लॉकडाउन में छूट देने का फ़ैसला किया गया है.

    अमित शाह ने ट्विटर पर गृह सचिव अजय भल्ला का एक आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि परीक्षाओं से जुड़े शिक्षक, कर्मचारी व छात्रों को मास्क लगाना होगा और परीक्षा केंद्रों पर स्क्रीनिंग और सैनिटाइज़र की व्यवस्था करनी होगी. साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना होगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. सिंगापुर: ज़ूम वीडियो कॉल के ज़रिये सुनाई गई मौत की सज़ा

    AFP/Getty Images

    इमेज स्रोत, AFP/Getty Images

    सिंगापुर के एक कोर्ट ने ‘ज़ूम वीडियो कॉल’ के ज़रिये एक मलेशियाई व्यक्ति को फांसी की सजा सुनाई है.

    सिंगापुर का यह पहला मामला है जब मृत्युदंड की घोषणा दूरस्थ रूप से यानी वीडियो से ज़रिये कहीं और बैठकर की गई है.

    37 साल के पुनीथन गेनसान को 2011 में अदालत ने हेरोइन की तस्करी के एक मामले में दोषी पाया था.

    हालांकि पुनीथन इस मामले में किसी भी तरह की भागीदारी की बात से इनकार करते रहे हैं और उम्मीद है कि वे कोर्ट के इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करेंगे.

    न्यायालयों में भीड़ को देखते हुए कई देशों ने कोर्ट की कार्यवाही ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है. सोशल डिस्टेन्सिंग को ध्यान में रखते हुए इस तरह के निर्णय लिये गए हैं. ऐसे में ज़ूम जैसे वीडियो कॉलिंग मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल अदालतों में भी बढ़ा है.

    इस महीने की शुरुआत में, नाइजीरिया में एक व्यक्ति को 2018 में हुई एक हत्या के लिए ज़ूम के माध्यम से ही मौत की सज़ा सुनाई गई थी.

    ह्यूमन राइट्स वॉच ने उस फ़ैसले को ‘क्रूर और अमानवीय’ बताया था.

  8. कोरोना वायरस: रोज़े रखकर कोरोना से जंग

  9. पीआईबी

    इमेज स्रोत, भारत सरकार

  10. ब्राज़ील में कोविड-19 से होने वाली मौतों का नया रिकॉर्ड

    Getty Images

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ब्राज़ील के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार बीते 24 घंटे में वहाँ कोरोना वायरस संक्रमण के 17,408 नए मामले सामने आये हैं और 1,179 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है.

    अधिकारियों के मुताबिक़ ‘जब से ब्राज़ील में इस वायरस का प्रकोप शुरू हुआ है, एक दिन में नए मामलों और कोविड-19 से मरने वालों का यह तब से अब तक का सबसे बड़ा आँकड़ा है.’

    ब्राज़ील में अब तक कुल 2 लाख 71 हज़ार 628 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17,971 हो गई है.

    Getty Images

    इमेज स्रोत, Getty Images

    • ब्राज़ील को दक्षिण अमरीका में इस महामारी का केंद्र माना जा रहा है.
    • अमरीका और रूस के बाद ब्राज़ील में ही कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामलों की पुष्टि हुई है.
    • स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ‘देश में कोविड-19 टेस्ट की कमी के कारण असल आंकड़ा इससे कहीं अधिक हो सकता है.’
    • विशेषज्ञ इस बात से डरे हुए हैं कि ब्राज़ील में अगर मामलों की इसी रफ़्तार से बढ़ोतरी होती रही, तो आने वाले हफ़्तों में देश का हेल्थ सिस्टम उसे संभाल नहीं पायेगा.
    Getty Images

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, खुदी हुई कब्रगाहों की ऊपर से ली गई एक तस्वीर
    • हालांकि ब्राज़ील के राष्ट्रपति ज़ायर बोलसेनारो ने कोरोनो वायरस के ख़तरे को बार-बार कम माना है और वे इस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए सख़्त प्रतिबंधों को अपनाने के लिए राज्यपालों और महापौरों की आलोचना करते रहे हैं.
  11. अंफान तूफ़ान की वजह से प्रवासी मज़दूरों को घर पहुँचाने का काम रोकना पड़ा है, वीडियो में देखिए इस वक़्त कैसे हैं ओडिशा और पश्चिम बंगाल के हालात

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. कोरोना: जो देख नहीं सकते वो लॉकडाउन और संक्रमण से कैसे जूझ रहे?

  13. अंफन साइक्लोन के कारण भारी बारिश, देखिए ये आठ तस्वीरें

  14. छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. ताइवान पर अमरीका को चीन की धमकी, कहा- 'अंजाम भुगतना होगा'

    चीन, अमरीका

    इमेज स्रोत, ANDY WONG/AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अमरीकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो (फ़ाइल फ़ोटो)

    अमरीका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने मंगलवार को ताइवान के राष्ट्रपति साई इंग-वेन को शुभकामनाएं दी हैं.

    शुभकामना संदेश में उन्होंने ताइवान के जीवंत लोकतंत्र के साहसिक, दूरदर्शितापूर्ण नेतृत्व के लिए राष्ट्रपति साई इंग-वेन की सराहना की है.

    अमरीका की ओर से ताइवान की सरकार को इस स्तर पर शुभकामना संदेश देते हुए कम देखा गया है.

    राष्ट्रपति साई इंग-वेन के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत पर बधाई देते हुए अमरीकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने ट्विटर पर लिखा, "ताइवान के राष्ट्रपति पद पर दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के लिए डॉक्टर साई इंग-वेन को शुभकामनाएं. ताइवान का जीवंत नेतृत्व उस क्षेत्र और दुनिया के लिए प्रेरणा स्रोत है. राष्ट्रपति साई इंग-वेन के नेतृत्व में ताइवान के साथ हमारी साझीदारी फलती-फूलती रहेगी."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    माइक पॉम्पियो के ट्वीट पर चीन के विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

    बुधवार को चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा, "अमरीकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने ताइवान के राष्ट्रपति साई इंग-वेन को शुभकामना देकर ताइवान-चीन संबंधों और चीन-अमरीका संबंधों और क्षेत्र की शांति को गंभीर नुक़सान पहुंचाया है."

    चीन ने विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है चीन ज़रूरी क़दम उठाएगा और अमरीका को इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा.

  16. ब्रेकिंग न्यूज़, रूस: संक्रमण दर में आई थोड़ी कमी, बीते 24 घंटे में कोविड-19 से 135 लोगों की मौत

    रूस में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,764 नए मामलों की पुष्टि हुई है.

    2 मई के बाद संक्रमण के रोज़ नए मामले सामने आने का यह फ़िलहाल सबसे कम नंबर है. वरना रूस में औसतन रोज़ दस हज़ार से ज़्यादा केस सामने आ रहे थे.

    रूस में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले अब बढ़कर 3 लाख 8 हज़ार 705 हो गये हैं.

    रूस के कोरोना वायरस रेसपॉन्स सेंटर का कहना है कि बीते 24 घंटे में 135 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है जिन्हें मिलाकर, रूस में इस महामारी से मरने वालों की संख्या अब 2,972 हो गई है.

  17. महाराष्ट्र: सीएम ठाकरे और शरद पवार की मुलाक़ात, क्या हुई बात?

    Twittter/@PawarSpeaks

    इमेज स्रोत, Twittter/@PawarSpeaks

    महाराष्ट्र सरकार में सहयोगी और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाक़ात के बाद सिलसिलेवार ट्वीट कर यह बताया है कि दोनों नेताओं की बैठक में क्या बातें हुई हैं.

    शरद पवार ने दस से ज़्यादा ट्वीट किए हैं जिनमें प्रदेश में कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से पैदा हुए हालात और उनसे निकलने की रणनीति के बारे में उन्होंने लिखा है.

    पढ़िए ट्विटर पर उन्होंने क्या-क्या लिखा:

    • मैंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ राज्य में कोरोना के बाद की स्थिति और विभिन्न वर्गों को राहत प्रदान करने के क़दम उठाने और सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में चर्चा की. मैंने उन्हें कुछ विषयों पर अपने सुझाव दिए हैं.
    • कोरोना और लॉकडाउन के चलते अगले शैक्षणिक वर्ष में देरी होगी. इससे छात्रों और शिक्षकों की संख्या में कमी आएगी. शैक्षिक संस्थानों और तकनीकी संस्थानों की आय पर भी इसका असर होगा. लॉकडाउन से शैक्षणिक संस्थानों को राजस्व का घाटा हुआ है जिससे उनके चरमराने की नौबत आ सकती है.ऐसे में यह सुनिश्चित करने के लिए एक अध्ययन दल बनाया जाये कि विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संस्थानों को नुकसान नहीं हो तथा शिक्षण में देर ना हो.
    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    • फ़ैक्ट्रियाँ फिर से शुरू होने की स्थिति में नहीं हैं क्योंकि राज्य और राज्य के बाहर के मज़दूर गाँवों में चले गये हैं. हमें उन्हें वापस लाने के लिए रणनीति बनाने की ज़रूरत है. ताकि महाराष्ट्र में औद्योगिक गतिविधियाँ फिर शुरू की जा सकें.
    • राज्य के मंत्रियों और अधिकारियों की उपस्थिति को सामान्य स्थिति में लौटाने के लिए जनता का विश्वास बहाल करने की आवश्यकता है.
    • सार्वजनिक और निजी बंदरगाहों में काम की गति धीमी पड़ गई है. आयात, निर्यात और शिपिंग बढ़ाने के लिए, क्षेत्र में उद्योगपति, उद्यमियों और विशेषज्ञ अधिकारियों के साथ परामर्श किया जाना चाहिए.
    • कोरोना ने परिवहन सेवाओं को पूरी तरह से ठप कर दिया है. हमें राज्य के भीतर सड़क परिवहन को धीरे-धीरे बहाल करने और हवाई और रेल सेवाओं की बहाली के लिए योजना बनाने के लिए सही क़दम उठाने की आवश्यकता है.
    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    • कोरोना महामारी बहुत जल्दी पूरी तरह से ख़त्म नहीं होगी. ऐसे में इसके साथ ही जीना सीखना है, इसे अब रोज़मर्रा के जीवन के हिस्से के तौर पर स्वीकार करना है, इससे सावधान रहें और स्वास्थ्य की देखभाल के बारे में जनता के बीच जागरूकता पैदा करें.
    • लोग व्यक्तिगत स्वच्छता को अपने नियमित सामाजिक जीवन के हिस्से के रूप में शामिल करें.
    • मैं लोगों से दस्ताने पहनने, मास्क पहनने, सैनिटाइजर लगाने, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए समय-समय पर साबुन से हाथ धोने का आग्रह करता हूं.
    • मेरी सूचना विभाग से भी अपील है कि आम लोगों में इसे लेकर जागरूकता फैलाएं.

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और केंद्र में मंत्री रह चुके शरद पवार ने मंगलवार को सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाक़ात की थी.

  18. कोरोना वायरस पर व्लादिमिर पुतिन का सब्र क्या अब टूटने लगा है?

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान: पीएम इमरान ख़ान की पार्टी की सीनियर मेेंबर शाहीन रज़ा की कोविड-19 से मौत

    radio.gov.

    इमेज स्रोत, radio.gov.

    पाकिस्तान के स्थानीय मीडिया के अनुसार पाकिस्तान तहरीक़े इंसाफ़ पार्टी की वरिष्ठ सदस्य और पंजाब असेंबली की सदस्य शाहीन रज़ा की कोविड-19 की वजह से मौत हो गई है. वे 69 वर्ष की थीं.

    रेडियो पाकिस्तान के अनुसार शाहीन रज़ा का लाहौर के मेयो अस्पताल में इलाज चल रहा था.

    पाकिस्तान स्थित गुजरांवाला के डिप्टी कमिश्नर ने बताया है कि पहले शाहीन रज़ा को गुजरांवाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

    बताया गया है कि अपने क्षेत्र का दौरा करते समय शाहीन रज़ा को संक्रमण लगा था.

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान और पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुज़दार ने उनकी मौत पर दुख व्यक्त किया है.

    पाकिस्तान में अब तक क़रीब 45,000 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी हैं और क़रीब हज़ार लोगों की कोविड-19 से मौत हो चुकी है.

  20. कोरोना संकट: आंध्र सरकार पर सवाल उठाने वाला डॉक्टर मेंटल अस्पताल में क्यों