You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

कोरोना अपडेट: दिल्ली में पाबंदियों में कुछ हद तक छूट देने का समय आ गया है- केजरीवाल

केंद्र सरकार ने पूरे देश में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फ़ैसला किया है. लेकिन कई मामलों में फ़ैसला लेने का अधिकार राज्यों को दे दिया है.

लाइव कवरेज

  1. 'कोविड-19 की महामारी से लड़ने के लिए राज्यों को 15,000 करोड़ रुपये'

    • कोविड-19 की महामारी से लड़ने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र को 15,000 करोड़ रुपये का आवंटन होगा.
    • ये पैसा राज्यों को ज़रूरी मेडिकल सप्लाई के लिए दिया जाएगा. टेलीकंसल्टेशन सर्विस शुरू की जाएगी.
    • स्वयंप्रभा चैनल के जरिए एजुकेशन कॉन्टेंट मुहैया कराया जा रहा है, ये उनके लिए है जिनकी पहुंच इंटरनेट तक नहीं है. इसके तहत 12 चैनलों का प्रसारण किया जा रहा है.
  2. वित्त मंत्री को लाइव सुनिए

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, मनरेगा के लिए अतिरिक्त 40,000 करोड़ रूपए का आवंटन

    मनरेगा के लिए सरकार 40 हज़ार करोड़ रुपये का आवंटन करेगी.

    लगभग 300 करोड़ पर्सन डेज़ की मदद होगी.

  4. जिन सात क्षेत्रों के बारे में सरकार एलान करेगी

    आज जिन सात क्षेत्रों के बारे में एलान होंगे -

    • मनरेगा
    • स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र
    • व्यवसाय कंपनीज़ ऐक्ट में डिक्रीमिनलाइज़ेशन
    • कारोबार की सुगमता
    • सरकारी क्षेत्र के उपक्रम
    • और राज्य सरकार के संसाधन
  5. 'श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का 85 फीसदी खर्च केंद्र सरकार वहन कर रही है'

    • जब मजदूरों को लाने-ले जाने की स्थिति बनी तो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें शुरू की गईं.
    • राज्यों से ये आग्रह किया गया है कि वे मजदूरों को रेलवे स्टेशन तक ला सकें.
    • श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का 85 फीसदी खर्च केंद्र सरकार वहन कर रही है.
  6. '20 करोड़ जनधन खाते में 10,025 करोड़ रुपये ट्रांसफर'

    • महिलाओं के 20 करोड़ जनधन खाते में 10,025 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं.
    • 2.2 करोड़ कंस्ट्रक्शन मजदूरों के लिए 3950 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं.
    • 6.81 करोड़ लोगों मुफ्त में गैस सिलिंडर दिए हैं.
    • 12 लाख ईपीएफ़ओ खाता धारकों को ऑनलाइन पैसा निकालने की सुविधा दी गई है.
  7. 'समाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत 5897 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए'

    • राष्ट्रीय समाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत पहली किस्त में 1495 करोड़ रुपए दिए गए हैं.
    • दूसरी किस्त में 1402 करोड़ रुपए और तीसरी किस्त के तौर पर 3000 करोड़ के लक्ष्य को तकरीबन हासिल कर लिया गया है.
    • स्वास्थ्य क्षेत्र में हमने जो क़दम उठाए हैं, उसके तहत कोविड से निबटने के लिए 15,000 करोड़ रुपयों के पैकेज की घोषणा पहले ही की जा चुकी है.
  8. ग़रीबों के खाते में सीधे पैसा दिया जा रहा हैः वित्त मंत्री

    • प्रधानमंत्री ग़रीब कल्याण योजना के तहत लोगों को टेक्नॉलॉजी की मदद से उनके खाते में सीधे पैसा दिया जा रहा है.
    • हम जो भी कर सकते, हमने किया क्योंकि पिछले कुछ सालों में हमने कुछ कदम उठाये थे.
    • लॉकडाउन के दौरान हमने विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों तक मदद पहुँचाई है.
    • पीएम किसान योजना में - 2000 रुपया हर किसान को भेजा गया, ये मदद 8.19 करोड़ किसानों तक पहुँची है.
    • कुल 16,394 करोड़ रूपया ट्रांसफ़र किया जा चुका है.
  9. ज़रूरतमंदों को तीन महीने का दाल दियाः वित्त मंत्री

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि ग़रीबों को तीम महीने की ज़रूरत का दाल एडवांस में दिया गया है.

    "मैं भारतीय खाद्य निगम और नेशनल एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की सराहना करती हूं."

    "तमाम चुनौतियों के बावजूद ज़रूरतमंदों को बड़े पैमाने पर दाल और खाद्यान्न वितरण के लिए राज्यों की सराहना करती हूं."

  10. निर्मला सीतारमण की शुरुआती बातें

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज कोरोना संकट से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए घोषित 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की पाँचवीं और आख़िरी किस्त का ब्यौरा दे रही हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि इस आपातकालीन समय में सरकार ने लॉकडाउन के दौरान टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर लोगों को पैसा, खाना, गैस-सिलेंडर और अन्य सामग्रियाँ पहुँचाई हैं. वे इससे पहले लगातार चार दिनों से विभिन्न क्षेत्रों के बारे में घोषणाएँ कर चुकी हैं.विशेष रेल गाड़ियों का 85% ख़र्च केंद्र सरकार ने वहन किया है. आज हम सात क़दमों का एलान करने जा रहे हैं

  11. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ़्रेंस देखिए लाइव

  12. तीसरे चरण के लॉकडाउन के आख़िरी दिन क्या घोषणा करने जा रही हैं निर्मला सीतारमण

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 बजे प्रेस कॉन्फ़्रेंस करने जा रही हैं. कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जारी तीसरा लॉकडाउन आज ख़त्म होने जा रहा है. उम्मीद की जा रही है कि आज के बाद लॉकडाउन की स्थिति क्या होगी इस पर निर्मला सीतारमण सरकार की योजना बता सकती हैं.

  13. प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की बात क्यों नहीं सुन रहे हैं वहां के प्रांत

  14. बिज़नेस यात्रियों को अनुमति देने पर चीन और दक्षिण कोरिया की जापान से चर्चा

    चीन और दक्षिण कोरिया ने जापान के साथ कारोबारी गतिविधियों को बहाल करने के लिए कारोबारियों की आवाजाही फिर से जारी करने के बारे में चर्चा की है.

    जापान के अख़बार योमिउरी ने इस बारे में एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, हालाँकि उसमें किसी स्रोत का नाम नहीं है.

    रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण कोरिया और चीन पहले ही ऐसी व्यवस्था कर चुके हैं जिसके तहत ऐसे कारोबारियों को फ़ास्ट ट्रैक आवागमन करने दिया जाएगा जो कोरोना वायरस के टेस्ट में निगेटिव पाए जाते हैं.

    मगर जापान इस समय सीमा खोलने को लेकर हिचकिचा रहा है क्योंकि उसे चिंता है कि इससे संक्रमण फैल सकता है और यात्रियों की टेस्टिंग के लिए उसके पास पर्याप्त साधन भी नहीं हैं.

    जापान में गुरूवार को देश के अधिकांश भाग से आपातकाल हटा लिया गया था.

    मगर टोक्यो और कई दूसरे बड़े शहरों में अभी भी पाबंदी जारी है.

  15. लॉकडाउन की क्रोनोलॉजी: कोरोना से निबटने के लिए अब तक क्या-क्या हुआ

  16. कोरोना वायरस: अब तक के बड़े अपडेट्स

    दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 46,29,575 हो गई है.

    जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 की वजह से दुनिया भर में 311,363 लोगों की जानें भी गई हैं.

    • अमरीका में अभी तक कोरोना संक्रमण के 1,466,682 मामले दर्ज किए जा चुके हैं.
    • इस बीच अमरीका में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस महामारी से निपटने के ट्रंप प्रशासन के तौर-तरीकों की कड़ी आलोचना की है.
    • ओबामा ने कहा कि सरकार में शीर्ष पदों पर बैठे लोग ज़िम्मेदारी उठाने का दिखावा भी नहीं कर रहे हैं.
    • उन्होंने ये भी कहा कि कोविड-19 की महामारी ने अमरीकी स्वास्थ्य व्यवस्था में मौजूद नस्लीय ग़ैर-बराबरी को सामने ला दिया है.

    एक अन्य घटनाक्रम में लॉकडाउन ख़त्म करने जा रहे देशों को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि "ये समय तैयारी का है न कि जश्न मनाने का."

    • इटली ने अपने यहां लॉकडाउन में राहत दिए जाने की दिशा में कई क़दम उठाए हैं. वहां, दुकान, रेस्तरां, बार और सैलून 18 मई से खोले जा रहे हैं. तीन जून से यूरोपीय संघ के देशों से आने वाले लोगों के लिए भी इटली अपने दरवाज़े खोल देगा. उन्हें किसी अनिवार्य क्वारंटीन में भी नहीं रहना होगा.
    • स्पेन की सरकार ने कहा है कि वो आख़िरी बार आपातकाल बढ़ाने पर विचार कर रही है. वहां जून के आख़िर तक के लिए आपातकाल बढ़ाया जा सकता है. स्पेन में पिछले आठ हफ़्ते में मरने वालों की सबसे कम संख्या शनिवार को दर्ज की गई है.
    • इसराइल के जिन इलाक़ों में कोरोना वायरस का प्रकोप कम है, वहां स्कूल खोले जाने की मंज़ूरी सरकार ने दी है. सागर तट भी बुधवार से खोल दिए जाएंगे.

    यूरोप के कई देशों में प्रदर्शन

    • पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ में कोविड-19 से जुड़ी पाबंदियों का विरोध कर रहे दर्जनों प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है.
    • लंदन में भी 19 प्रदर्शनकारी गिरफ़्तार किए गए हैं. जर्मनी के कुछ शहरों में पुलिस को इन प्रदर्शनकारियों की भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा.
    • तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 41 और लोगों की मौत हो गई है. वहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,096 हो गई है. हालांकि 31 मार्च के बाद शनिवार को तुर्की में सबसे कम लोगों की मौत हुई है.
    • नेपाल में कोरोना वायरस से पहली मौत शनिवार को हुई है. मरने वाली 29 साल की एक महिला हैं और उन्होंने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया था. नेपाल में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 281 हो गई है.
    • आयरलैंड में कोरोना संक्रमण के 92 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या 24,048 हो गई है. शनिवार को आयरलैंड में कोविड-19 की वजह से 15 लोगों की मौत भी हुई है. आयरलैंड में अभी तक 1533 लोगों की जान इस वायरस की वजह से गई है.
    • कोविड-19 की महामारी पर रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण भारत में ग़रीब लोगों का बड़े पैमाने पर पलायन करना पड़ रहा है. उनकी नौकरियां चली गई हैं, वे रोज़ीरोटी के संकट से जूझ रहे हैं और शहर छोड़कर अपने गांव-घर की तरफ़ लौट रहे हैं.
    • इंग्लैंड में बच्चों का होगा कोरोना टेस्ट ब्रिटेन में स्कूली बच्चों में अगर कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए तो उनका और उनके परिवारवालों की मेडिकल जांच कराई जाएगी. ब्रिटेन के शिक्षा मंत्री गैविन विलियमसन ने शनिवार को इस बारे में घोषणा की. इंग्लैंड में एक जून से स्कूल खोले जा रहे हैं.
  17. ओबामा ने तोड़ी परंपरा, इस बार सार्वजनिक रूप से ट्रंप पर बरसे

  18. ब्रेकिंग न्यूज़, चीन के ख़िलाफ़ ईयू में भारत जैसी ही मांग

    यूरोपीय यूनियन में भी चीन के निवेश को प्रतिबंधित करने की मांग उठने लगी है. इससे पहले भारत ने ऐसा ही क़दम उठाया था. भारत ने चीन से आने वाले निवेश के ऑटोमैटिक रूट को बंद कर दिया था. मतलब बिना भारत सरकार की मंज़ूरी के चीन से कोई निवेश नहीं आ सकता है.

    भारत को डर था कि कोरोना वायरस के कारण देश में ठप पड़े कारोबार और मंदी का फ़ायदा उठा चीन कहीं सस्ते में भारतीय कंपनियों का अधिग्रहण करना न शुरू कर दे. अब इसी तरह की मांग यूरोपीय यूनियन के बीच उठने लगी है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार सीनियन जर्मन कंजर्वेटिव और यूरोपीय संसद में सेंटर-राइट राजनीतिक समूह यूरोपीयन पीपल्स पार्टी के प्रमुख मैनफ्रेड वेबर ने कहा है कि चीन की ओर से होने वाले कंपनियों के टेकओवर पर अस्थायी पाबंदी लगनी चाहिए. वेबर ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण कारोबार समस्याग्रस्त हैं और ऐसे में चीन मजबूरी का फ़ायदा उठा सकता है.

    उन्होंने कहा कि वो चीनी निवेशकों पर 12 महीने की पाबंदी चाहते हैं ताकि वो मजबूरी का फ़ायदा उठा यूरोपीयन फर्म नहीं ख़रीद सके. वेबर ने कहा, ''हमलोग देख रहे हैं कि चीन की सरकार के समर्थन से वहां की कंपनियां व्यापक पैमाने पर यूरोपीयन फर्म को ख़रीदने की कोशिश कर रही हैं. अगर ऐसा होता है तो बहुत ही सस्ता सौदा होगा और चीनी निवेशक मजबूरी का फ़ायदा उठा लेंगे. जब तक कोरोना वायरस का संकट ख़त्म नहीं हो जाता है तब तक चीन पर यह पाबंदी रहनी चाहिए. हमें अपना बचाव करना होगा.''

    वेबर ने कहा, ''चीन भविष्य में हमारे लिए आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर बहुत बड़ा प्रतिद्वंद्वी होगा. मैं चीन को यूरोप में रणनीतिक प्रतिद्वंद्वी के तौर पर देखता हूं. चीन मनमानी नीतियों का प्रतिनिधित्व करता है. वो अपनी शक्ति का विस्तार कर अमरीका की जगह लेना चाहता है. यूरोप को चाहिए कि वो चीन को गंभीरता से ले.'' पिछले महीने जर्मनी ने कुछ ऐसा ही क़दम उठाया भी था. जर्मनी ने ग़ैर-यूरोपीय देशों के लिए अपनी कंपनी के टेकओवर करने के नियम कड़े कर दिए थे.

  19. चीन पर फिर भड़के डोनाल्ड ट्रंप

    अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चीन को निशाने पर लिया है.

    राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट करके सवाल उठाया कि ''आखिर क्या वजह है कि कई दशकों से हमसे भी अधिक आबादी होने के बावजूद चीन विश्व स्वास्थ्य संगठन, संयुक्त राष्ट्र और सबसे बुरी बात, विश्व व्यापार संगठन को बेहद कम डॉलर देता है, जहां उन्हें कथित 'विकासशील देश' माना जाता है.''

    ट्रंप ने आगे लिखा, ''उन्हें अमरीका या किसी अन्य के मुकाबले ज़्यादा सहूलियतें दी जाती हैं. चीन से फैले इस प्लेग से पहले हमारी अर्थव्यवस्था हर किसी को पीछे छोड़ रही थी. किसी भी देश के मुकाबले सबसे अच्छी. हम एक बार फिर वहां होंगे. और जल्दी.''

  20. सूरत से बिहार के लिए पैदल निकले प्रवासी मजदूर

    केंद्र और राज्य सरकारों के तमाम दावों के बावजूद प्रवासी मजदूरों की पैदल घर वापसी का सिलसिला नहीं थम रहा. साधनों के अभाव में प्रवासी मजदूर पैदल ही घर का रुख कर रहे हैं.

    बिहार के सीतामढ़ी ज़िले के प्रवासी मजदूर गुजरात के सूरत से पैदल अपने घर के लिए निकल पड़े हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में एक प्रवासी मजदूर ने कहा, ''मैं बिहार के सीतामढ़ी ज़िले से हूं. हमारे पास खाने को कुछ नहीं है इसलिए हमने तय किया कि अपने गांव चले जाएं. कम से कम वहां हमारा घर तो है.''