कोरोना वायरस: ट्रंप ने एक बार फिर दी चीन से सारे संबंध तोड़ने की धमकी

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कोरोना महामारी को लेकर चीन की निंदा की है और उससे सारे संबंध तोड़ लेने की धमकी दी है.

लाइव कवरेज

  1. पाकिस्तान में सेना चाहती है ज़्यादा वेतन, इमरान कहाँ से लाएँ पैसा

  2. भारत में कोविड-19 से अब तक 2,549 की मौत, 78 हज़ार से अधिक संक्रमित

    भारत में पॉज़ीटिव केस का ग्राफ़

    इमेज स्रोत, www.mohfw.gov.in/

    भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2549 हो गई है. वहीं संक्रमण के मामले बढ़कर 78 हज़ार से अधिक हो गए हैं.

    इसके साथ ही 26 हज़ार 235 लोग इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं.

    • भारत में संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में संक्रमण के 25,922 मामले हैं जबकि मरने वालों की संख्या 975 है.
    • गुजरात दूसरे स्थान पर है जहां संक्रमण के मामले 9267 हैं. गुजरात में मरने वालों की संख्या 566 हो गई है.
    • तमिलनाडु में भी संक्रमण के 9227 मामले हैं. राज्य में मरने वालों की संख्या 64 है.
    ठीक हुए मरीज़ों का ग्राफ़

    इमेज स्रोत, www.mohfw.gov.in/

    • राजधानी दिल्ली तीसरे स्थान पर है. जहां संक्रमण के 7998 मामले हैं और मरने वालों की संख्या 106 है.
    • मध्य प्रदेश में संक्रमण के मामले तो कई राज्यों से कम हैं लेकिन यहां मरने वालों की संख्या 232 है.
    • पश्चिम बंगाल में भी यही स्थिति है. यहां संक्रमण के मामले तो 2290 हैं लेकिन मरने वालों की संख्या कई राज्यों की तुलना में काफी अधिक है. राज्य में मरने वालों की संख्या 207 है.
  3. दो अलग सड़क हादसों में 14 मज़दूरों की मौत

    प्रवासी मज़दूर

    इमेज स्रोत, ANI

    महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश लौट रहे 8 प्रवासी मज़दूरों की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है. मरने वाले सभी उत्तर प्रदेश के ही थे.

    • हादसा मध्य प्रदेश के गुना ज़िले में हुआ. हादसे में 50 से अधिक मज़दूर घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है.
    प्रवासी मज़दूर

    इमेज स्रोत, ANI

    • ये सभी मज़दूर महाराष्ट्र से ट्रक में सवार होकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे. बुधवार देर रात ये ट्रक एक बस से टकरा गया. हादसा गुना में कैंट पीएस इलाक़े के पास हुआ.
    • न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ 50 से ज़्यादा मज़दूर दुर्घटना में घायल हुए हैं, जिनका ज़िला अस्पताल में इलाज चल रहा है.
    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    • वहीं एक अन्य मामले में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर पैदल चल रहे मज़दूरों को एक बस ने रौंद दिया. यह घटना मुज़फ़्फ़रनगर ज़िले की है. हादसे में पांच मज़दूर गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं.
  4. दिल्ली से बिहार के कैमूर कैसे पहुँचे तिलेश्वर, सुनिए पलायन की ये कहानी...

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना वायरस: दुनिया भर में तीन लाख लोगों की मौत

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दुनिया भर में कोरोना वायरस से क़रीब तीन लाख मौतें दुनिया भर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख के क़रीब पहुंच गई है.

    जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनिया भर में कुल 297,197 लोगों की मौत हुई है.

    हालांकि कहा जा रहा है कि यह संख्या और ज़्यादा हो सकती है क्योंकि कई जगह मौत के मामले दर्ज भी नहीं हो रहे हैं. चीन अब दुनिया के उन देशों में नहीं है जो संक्रमण की चपेट में बुरी तरह से फँसे हुए हैं.

    दुनिया भर के टॉप 10 देश जो बुरी तरह से संक्रमण की चपेट में हैं

    • अमरीका- कुल संक्रमित-1,390,406 (मृतकों की संख्या-84,119)
    • रूस- कुल संक्रमित- 242,271 (मृतकों की संख्या 2,212)
    • ब्रिटेन- कुल संक्रमित- 230,986 (मृतकों की संख्या-33,264)
    • स्पेन- कुल संक्रमित- 228,691 (मृतकों की संख्या-27,104)
    • इटली- कुल संक्रमित- 222,104 (मृतकों की कुल संख्या-31,106)
    • ब्राज़ील- कुल संक्रमित- 190,137 (मृतकों की संख्या- 13,240)
    • फ्रांस- कुल संक्रमित-178,184 (मृतकों की संख्या-27,077)
    • जर्मनी- कुल संक्रमित- 174,098 (मृतकों की संख्या-7,861)
    • तुर्की- कुल संक्रमित- 143,114 (मृतकों की संख्या- 3,952)
    • ईरान- कुल संक्रमित- 112,725 (मृतकों की कुल संख्या- 6,783)
  6. क्या सऊदी अरब अब तक के सबसे मुश्किल दौर में है?

  7. ट्रंप लॉकडाउन हटाने के पक्ष में

    अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि संक्रामक बीमारी विशेषज्ञ एंथोनी फाउची की चेतावनी उनके लिए स्वीकार्य नहीं है. फाउची ने कहा था कि अमरीका की अर्थव्यवस्था और स्कूलों को खोलने में जल्दीबाज़ी करना ख़तरनाक हो सकता है.

    ट्रंप ने कहा, ''मेरे लिए यह स्वीकार्य नहीं है और ख़ास करके स्कूलों को लेकर. प्रोफ़ेसर और टीचर के बारे में सोचा जा सकता है और वो भी उम्र के कारण.''

  8. क्या अमरीका पर चीन अब भारी पड़ेगा? देखिए, यह रिपोर्ट-

    वीडियो कैप्शन, हाल के बरसों में दुनिया का शक्ति संतुलन बदलता दिखा रहा है
  9. ब्रेकिंग न्यूज़, ऑस्ट्रेलिया में 6 लाख नौकरियां हुईं ख़त्म

    ऑस्ट्रेलिया में बेरोज़गारी दर अप्रैल महीने में 5.2% से बढ़कर 6.2% हो गई है. हालांकि अर्थशास्त्रियों ने 8.3% का अनुमान लगाया था जिससे ये कम है. रोज़गार के स्तर पर दुनिया भर के देश जिस तरह से प्रभावित हुए हैं उस मामले में ऑस्ट्रेलिया की यह बेहतर स्थिति है.

    हालांकि विश्लेषकों का कहना है कि इस संख्या से अर्थव्यवस्था के असली नुक़सान का पता नहीं चलता है क्योंकि सरकार के कल्याणकारी प्रोग्राम की वजह से हालात नियंत्रण से बाहर नहीं हुए हैं. 60 लाख ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को सरकार से पे सब्सिडी हासिल मिल रही है. 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों ने बेरोज़गारी भत्ता के लिए आवेदन किया है. दोनों को मिला दें तो यह 40 फ़ीसदी वर्कफ़ोर्स है.

    ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन ने कहा है कि बहुत मुश्किल भरे दिन हैं. यह हैरान करने वाला है लेकिन अप्रत्याशित नहीं है. स्कॉट मॉरिसन ने कहा, ''आने वाले महीनों में हालात ख़राब ही रहेंगे लेकिन लॉकडाउन में ढील देने से चीज़ें बेहतर होने की उम्मीद है. सरकार का अनुमान है कि बेरोज़गारी दर जून तक 10 फ़ीसदी जाएगी और इसी अवधि में जीडीपी में भी 10 की गिरावट आएगी.

    ऑस्ट्रेलिया

    इमेज स्रोत, EPA

  10. कौन जानता था कि कोई ऐसा वायरस आएगा कि सैलून तक बंद करने पड़ेंगे...देखिए जहां दोबारा खुलने लगे सैलून

    वीडियो कैप्शन, कोरोना: किस देश में फिर से खुल रहे हैं सैलून
  11. कोरोना वायरस महामारी: दुनिया भर में अब तक जो कुछ हुआ

    कोरोना अपडेट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    संक्रमण के मामले

    • दुनिया भर में कोविड19 से मरने वालों की संख्या 2 लाख 96 हज़ार से अधिक है. दुनिया भर में संक्रमण के मामले बढ़कर 43 लाख 43 हज़ार के पार पहुंच चुके हैं.अमरीका दुनिया का सबसे अधिक प्रभावित देश है. जहां मरने वालों की संख्या 84 हज़ार से अधिक है जबकि संक्रमण के मामले 13 लाख 90 हज़ार से अधिक हैं.
    • मरने वाले वालों की संख्या के आधार पर ब्रिटेन दुनिया का दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है, जहां मरने वालों की संख्या 33 हज़ार से अधिक है लेकिन यहां संक्रमण के मामले रूस से कम हैं. संक्रमित लोगों की संख्या के आधार पर रूस दुनिया का दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है. जहां संक्रमण के 2 लाख 42 हज़ार से अधिक मामले हैं.
    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अर्थव्यवस्था को लेकर संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी

    • साल की दूसरी तिमाही में वैश्विक व्यापार में रिकॉर्ड 27 फ़ीसदी की गिरावट का अनुमान है. कार, मशीन के पुर्जे और तेल निर्यात में मंदी के कारण वैश्विक व्यापार में गिरावट का अनुमान है.
    • बाज़ार की गतिविधियों पर नज़र रखने वाली संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था Unctad के मुताबिक़, कोरोना वायरस महामारी ने दुनिया भर में उत्पादों की मांग और आपूर्ति को प्रभावित किया है.जिसकी वजह से वैश्विक व्यापार में भारी गिरावट आई है.
    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पूर्व ब्रिटिश जासूस ने किया वुहान लैब-थ्योरी का खंडन

    • ब्रिटेन के ख़ुफ़िया विभाग के पूर्व प्रमुख ने अमरीका के व्हाइट हाउस की उन अटकलों का खंडन किया है जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर की एक प्रयोगशाला में तैयार हुआ और वहीं से लीक हुआ.
    • एमआई5 के पूर्व डायरेक्टर जनरल एंड्र्यू पार्कर का कहना है, “मुझे इस तरह के किसी भी सुबूत के बारे में नहीं पता चला,जिसके बारे में लोग बात कर रहे हैं. यह बाज़ार से आया है. चारों तरफ़ सिर्फ़ कयासें हैं लेकिन मुझे लगता है कि अटकलें लगाने से कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है. फ़िलहाल जो सामने है, उसे लेकर हमें फ़िक्र करने की ज़रूरत है.”
    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इंग्लैंड में एंटीबॉडी टेस्ट को मंज़ूरी

    • पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (PHE)ने कोविड19 एंटीबॉडी टेस्ट किट को मंज़ूरी दे दी है. यह पहली बार है जब किसी एंटीबॉडी टेस्ट किट को मंज़ूरी दी गई है.
    • इस टेस्ट किट को स्विस कंपनी रोशे होल्डिंग एजी द्वारा तैयार किया गया है. पीएचई के विशेषज्ञों द्वारा इसके परीक्षण की सटीकता को मान्यता दी गई है.
    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अफ्रीका महाद्वीप का हर देश प्रभावित

    • अफ्रीका का एकमात्र देश लेसोथो अभी तक कोरोना वायरस की चपेट से दूर था लेकिन अब वहां भी संक्रमण का एक मामला सामने आया है. इसी के साथ कोरोना वायरस अब अफ्रीका के हर देश में पहुंच चुका है. लेसोथो में संक्रमण का मामला एक 81 साल के शख़्स में पाया गया है.
    • लेसोथो के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, यह शख़्स पिछले सप्ताह ही सऊदी अरब और पड़ोसी देश दक्षिण अफ्रीका से लौटा था. संक्रमण का मामला सामने आने के बाद देश में 29 मई तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है.
    • दक्षिण अफ्रीका, अफ्रीका महाद्वीप का सबसे अधिक प्रभावित देश है. जहां संक्रमण के मामले 12 हज़ार से अधिक हैं और अभी तक 219 लोगों की मौत हो चुकी है.
    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अफ़ग़ानिस्तान में संक्रमण के कुल 5000 मामले

    • अफ़ग़ानिस्तान में संक्रमण के पाँच हज़ार मामलों की पुष्टि हुई है.देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर लॉकडाउन में ढील दी गई तो ‘तबाही’ मच सकती है.
    • बीते 24 घंटे में यहां संक्रमण के 619 संदिग्ध मरीज़ों की जांच की गई जिनमें से 259 का टेस्ट पॉज़ीटिव आया है. इसके साथ ही देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 5226 हो गए हैं. मरने वालों की संख्या 132 हो गई है. संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 648 है.
    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    स्वीडन में देखभाल करने वालों की दरकार

    • स्वीडन के सार्वजनिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुताबिक़, कोविड19 से मरने वालों के 147 नए मामले सामने आए हैं. स्वीडन में सरकार ने दस हज़ार नर्सिंग असिस्टेंटऔर केयर वर्कर्स को नियुक्त करने की घोषणा की है ताकि बुज़ुर्गों को सही देखभाल मिल सके. कोविड19 से सबसे अधिक ख़तरा बुजुर्गों को ही है. स्वीडन में कोरोना वायरस के कारण हुई 3460 मौंतों में से आधी से अधिक मौतें नर्सिंग होम में हुई हैं. एक चौथाई मौतें वहां हुई हैं जहां बुज़़ुर्ग घरों में ही देखभाल ले रहे थे.
  12. ब्रेकिंग न्यूज़, अमरीका को चीन से डर क्यों?

    अमरीका और चीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमरीका की सुरक्षा एजेंसी डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्यॉरिटी और एफ़बीआई ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा है कि अमरीका में कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर हो रही रिसर्च का डेटा चीन चुराने की कोशिश कर रहा है.

    बयान में कहा गया है कि अमरीकी रिसर्च संस्थानों में कोरोना को लेकर हो रही रिसर्च से जु़ड़ा डेटा चीन साइबर अटैक के ज़रिए चुराने की कोशिश कर रहा है. अमरीका ने कहा है कि यह एक गंभीर ख़तरा है.

    एफ़बीआई और डीएचएस के साइबर आर्म सीआईएसए ने कहा है, ''अमरीका के जिन संस्थानों में कोरोना वायरस से जुड़ी रिसर्च हो रही है, उनके डेटा पर चीन की नज़र है. हेल्थकेयर, फ़ार्मास्युटिकल और रिसर्च सेक्टर में कोविड 19 पर दिन-रात काम चल रहा है लेकिन इन्हें पता होना चाहिए कि इन शोधों पर चीन की नज़र है और वो साइबर अटैक के ज़रिए चुरा सकता है.''

    अमरीका पहले भी चीन पर आरोप लगा चुका है कि चीन कोरोना वायरस की महामारी का फ़ायदा उठाने की कोशिश कर रहा है और वो कोविड 19 पर हो रही रिसर्च में साइबर जासूसी कर सेंध लगाने की कोशिश कर रहा है. हालांकि अमरीका ने इसे लेकर कोई सबूत नहीं दिया है.

    बुधवार को अमरीका की तरफ़ से जारी चेतावनी के बाद एक बार फिर से दोनों देशों के बीच तल्ख रिश्ते में और कड़वाहट आ गई है. ट्रंप प्रशासन पहले से ही चीन पर आरोप लगा रहा है कि उसने कोरोना वायरस के मामले में सूचनाओं को छुपाया है और पारदर्शिता नहीं बरती.

  13. कोरोना वायरस संभव है कि हमारे बीच से कभी ख़त्म ही ना हो: WHO

  14. ब्रेकिंग न्यूज़, यूरोप में जारी है मौतों का सिलसिला

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    फ्रांस में बुधवार को कोरोना से 83 लोगों की मौत हुई है, इसके बाद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 27,074 हो चुकी है.

    फ्रांस के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक देश भर में 2,428 मरीज़ अभी भी इंटेंसिव केयर यूनिट में है. बीते 24 घंटे में फ्रांस में 69 नए मामले सामने आए हैं.

    फ्रांस के अलावा अमरीका, ब्रिटेन, इटली और स्पेन दुनिया के वैसे देश हैं जहां कोरोना से 27 हज़ार से ज़्यादा मौतें हुई हैं.

    बुधवार को स्पेन में 184 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद स्पेन में अब तक कोरोना से 27,104 लोगों की मौत हो चुकी है.

    बुधवार को इटली में 195 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद इटली में कोरोना से अब तक 31,106 लोगों की मौत हो चुकी है.

    जबकि ब्रिटेन में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 33 हज़ार के पार पहुंच गया है. ब्रिटेन में बुधवार को 494 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही ब्रिटेन में मरने वाले लोगों की संख्या 33,186 हो गई है.

  15. ब्रेकिंग न्यूज़, ब्राज़ील में मरने वालों की संख्या 13 हज़ार के पार

    ब्राज़ील

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ब्राज़ील में बीते 24 घंटे के दौरान 749 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही ब्राज़ील में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 13 हज़ार को पार कर गया है.

    13, 149 लोगों की मौत के साथ ब्राज़ील अब छठा सबसे प्रभावित देश बन गया है. इससे पहले मंगलवार को ब्राज़ील में एक दिन में सबसे रिकॉर्ड 881 मौतें हुई थीं.

    ब्राज़ील में बुधवार को 11,385 नए मामले भी सामने आए हैं. ब्राज़ील में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख 89 हज़ार के क़रीब पहुंच चुकी है.

  16. ब्रेकिंग न्यूज़, बज्ज़फीड ने ब्रिटेन का दफ़्तर बंद किया

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऑनलाइन मीडिया जाइंट बज्ज़फीड ने यूके और ऑस्ट्रेलिया में अपना न्यूज़ ऑपरेशन बंद करने का फ़ैसला किया है.

    अमरीकी कंपनी ने लंदन में अपना ऑफ़िस 2013 में शुरु किया था. कंपनी की ओर से कहा गया है कि उसने आर्थिक और रणनीतिक नीतियों के तहत ये फ़ैसला लिया है.

    बज्ज़फीड की ओर से यह भी कहा गया है कि वह इस मुश्किल वक्त में अमरीका की बड़ी ख़बरों पर अपना ध्यान फोकस करना चाहता है.

  17. इस मज़दूर को सुनिए, बेटे की आंखों को भी देखिए

  18. ब्रिटेन में 33 हज़ार से ज़्यादा मौतें

    ब्रिटेन में बीते 24 घंटे में कोरोना से 494 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही ब्रिटेन में कोरोना से मरने वाले लोगों की कुल संख्या 33,186 हो गई है.

    ब्रिटेन में मंगलवार को भी एक लाख लोगों का कोरोना टेस्ट नहीं हो पाया. मंगलवार को पूरे दश में 87,063 लोगों का टेस्ट हुआ है. ब्रिटेन में अब तक 15,22,258 लोगों का कोराना टेस्ट हुआ है जिसमें 2, 29, 705 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

  19. कोरोना से लड़ाई में पीएम केयर्स फ़ंड से 3100 करोड़ रुपये

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कोरोना संकट पर प्रधानमंत्री राहत कोष से प्रवासी मज़दूरों की सहायता के लिए 1000 करोड़ रूपए देने की घोषणा की गई है.

    साथ ही 50,000 वेंटिलेटरों को ख़रीदने के लिए 2000 करोड़ रुपए दिए जाएँगे.वहीं कोरोना वायरस से बचाने वाले टीके पर काम करने के लिए 100 करोड़ रुपए देने की घोषणा हुई है.

    पीआईबी की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ में प्रवासियों के राहत के लिए इस कोष के इस्तेमाल का ब्यौरा दिया गया है -

    • राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पीएम केयर्स फ़ंड से 1000 करोड़ रुपए दिए जाएँगे.
    • इसे ज़िलाधिकारियों/नगरपालिका आयुक्तों को ख़र्च करने के लिए दिया जाएगा
    • इसका इस्तेमाल प्रवासियों के रहने की जगह, भोजन, चिकित्सा और उनके आवागमन की व्यवस्था पर किया जाएगा
    • फंड का वितरण राज्यों की जनसंख्या और कोविड-19 मरीज़ों की संख्या के आधार पर किया जाएगा
  20. नमस्कार! बीबीसी हिंदी पर कोरोना को लेकर लाइव ख़बरों का सिलसिला गुरुवार को भी जारी है. हम आपके लिए दुनिया भर के अपडेट्स और विश्लेषण के साथ कोरोना से जुड़े दिलचस्प वीडियो पेश करेंगे. बुधवार की तमाम हलचलों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.