वियतनाम: लॉकडाउन हटा, राजधानी हनोई की सड़कें हुईं जाम
वियतनाम ने सोमवार को घोषणा की कि उसके यहाँ कुल 288 कोरोना वायरस संक्रमित मरीज़ों में से 149 पूरी तरह ठीक हो गए हैं.
- वियतनाम में सोमवार को लॉकडाउन भी हटा लिया गया जिसके बाद राजधानी हनोई में लोग काम पर वापस लौटे.
- इस मेट्रोपॉलिटन शहर में 80 लाख लोग रहते हैं और लॉकडाउन हटने के बाद शहर में भारी ट्रैफ़िक जाम हो गया.
- एक यात्री नगुयेन सोन ला ने बीबीसी से कहा कि ट्रां डू हंग स्ट्रीट पर उनके दफ़्तर के बाहर सुबह से जाम लग गया था जो लंच टाइम पर कम हुआ.
- उनको डर है कि वायरस को नियंत्रित करने के लिए सभी कोशिशें तब बेकार हो जाएंगी जब लोगों को देर शाम तक बाहर निकलने की अनुमति रहेगी.