इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
रेलवे के 85 फ़ीसदी किराया माफ़ करने के दावे का पूरा सच
ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना वायरस: भारत का पूरा अपडेट
इमेज स्रोत, www.mohfw.gov.in
इमेज कैप्शन, सबसे गहरे रंग वाले राज्य में हैं कोरोना संक्रमण के सबसे ज़्यादा मामले
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 46,000 के पार पहुँच गए हैं. इनमें से 12,000 से ज़्यादा लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं. जबकि 32,000 से अधिक लोग डॉक्टरों की निगरानी में हैं.
भारत में कोविड-19 की वजह से अब तक 1,568 लोगों की मौत हो चुकी है.
पिछले 24 घंटों में 3,900 नए मामले सामने आये हैं और 195 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 1,020 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं और देश में रिकवरी रेट यानी लोगों के ठीक होने की दर 27.41 प्रतिशत है.
भारत में कोविड-19 के सबसे ज़्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में संक्रमण के 14,541 मामले हैं. महाराष्ट्र में अब तक 583 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,465 लोग ठीक हो चुके हैं.
इमेज स्रोत, www.mohfw.gov.in
इमेज कैप्शन, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति
दूसरे स्थान पर है गुजरात जहाँ संक्रमण के मामले 5,804 हो गए हैं. गुजरात में अब तक 319 लोगों की मौत हो चुकी है और 1195 लोग बीमारी से ठीक हुए हैं.
इमेज स्रोत, www.mohfw.gov.in
इमेज कैप्शन, गुजरात में कोरोना संक्रमण
राजधानी दिल्ली, संक्रमण के मामले में तीसरे स्थान पर है. दिल्ली में संक्रमण के 4,898 मामले दर्ज हुए हैं जिनमें से अब तक 64 लोगों की मौत हो चुकी है.
तमिलनाडु चौथे स्थान पर है. तमिलनाडु में संक्रमण के 3550 मामले हैं. तमिलनाडु में 31 लोगों की मौत हुई है.
पांचवे स्थान पर है राजस्थान जहाँ संक्रमण के मामले तीन हज़ार के पार हैं लेकिन मरने वालों का आंकड़ा यहाँ 77 हो चुका है.
संक्रमण के मामलो में तो मध्यप्रदेश इन राज्यों से पीछे है लेकिन मरने वालों की संख्या के आधार पर मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर है. यहां अभी तक 165 लोगों के मरने की पुष्टि की गई है.
इमेज स्रोत, www.mohfw.gov.in
इमेज कैप्शन, कोरोना वायरस से ठीक हुए लोग
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ पंजाब में आज संक्रमण के 219 नए मामले आए हैं.
केरल में आज कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले आए हैं.
पुणे में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 99 नए मामले सामने आए हैं. पुणे में कोरोना वायरस के कारण आज तीन लोगों की मौत हो गई. इसमें एक 11 साल का बच्चा भी है.
कर्नाटक में कल शाम पांच बजे से आज शाम पांच बजे के बीच संक्रमण के 22 नए मामले आए हैं.
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 85 नए मामलों की पुष्टि की गई है.
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के 45 जवान कोरोना वायरस पॉज़ीटिव पाए गए.
दिल्ली में इंडियन आर्मी के रिसर्च एंड रेफ़रेल हॉस्पिटल में कोरोना वायरस संक्रमण के 24 मामले.
उत्तराखंड में आज कोरोना वायरस संक्रमण का एक और मामला.
राजस्थान में संक्रमण के आज 66 नए मामले आए हैं. जबकि 5 लोगों की मौत हुई है.
कोविड-19 की शुरुआत पर WHO का नया संकेत
इमेज स्रोत, AFP
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि 'दुनिया भर के देशों में
कोरोना वायरस संक्रमण पहुँचने को लेकर जो समझ बनी है, हो सकता है कि ये वायरस उससे पहले
ही वहाँ पहुँच चुका था.'
विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से यह बयान फ़्रांस के एक डॉक्टर
के दावे के बाद आया है, जिन्होंने कहा है कि 'पिछले साल 27 दिसंबर (2019) को उन्होंने
निमोनिया के एक मरीज़ का सैपल लिया था जिसकी उन्होंने अब जाँच की, तो उसे कोरोना पॉज़िटिव
पाया.'
उनके इस दावे के आधार पर यह समझा जा रहा है कि कोरोना वायरस
यूरोप में अंदाज़े से एक महीना पहले ही पहुँच चुका था.
जिनेवा में बोलते हुए डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता क्रिश्चियन लिंडमेयर
ने कहा कि वे इस ख़बर से ‘हैरान नहीं’ हैं.
उन्होंने अन्य देशों से भी अपील की है कि वे अपने
यहाँ उपलब्ध पुराने नमूनों की जाँच करें, ख़ासतौर पर जो नवंबर-दिसंबर 2019 में
लिये गए हों, और कोरोना वायरस महामारी की एक स्पष्ट समझ विकसित करने में मदद करें.
इटली में आ सकता है इससे भी बुरा दौर
इमेज स्रोत, Getty Images
लंदन के इंपीरियल कॉलेज की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ इटली में एक और बुरा दौर आ सकता
है.
इस रिपोर्ट के मुताबिक़ अगर इटली में लोगों की गतिशीलता एक बार फिर शुरू
होती है तो वहाँ संक्रमण और मौतों का सिलसिला एकबार फिर शुरू हो जाएगा जोकि पहले
दौर से कहीं अधिक भयावह और ख़तरनाक होगा.
इटली बीते 9 मार्च से लॉकडाउन में है. लोगों को घरों में ही रहने को कहा गया
है.
यह इंपीरियल कॉलेज की टीम की 20वीं रिपोर्ट
है.
शुरुआती तौर पर इसे पढ़ने पर समझ आता है कि सब कुछ सामान्य होने की ओर लौट रहा
है. परिस्थितियों को नियंत्रित करने के लिए इटली की सरकार ने कई ठोस क़दम उठाए है.
लेकिन तब क्या होगा जब आप सारी पाबंदियों को हटा देंगे और लोगों की आवाजाही एक बार
फिर शुरू हो जाएगी! इसे तीन तरीक़े से देखा जा सकता है...
लॉकडाउन में ही रहा जाए और गतिशीलता को 20 फ़ीसदी और 40 फ़ीसदी बढ़ाया जाए.
रिपोर्ट
के मुताबिक़ अगर सिर्फ़ 20 फ़ीसदी लोग भी सामान्य जनजीवन में लौटते हैं तो इटली
में संक्रमण और मौत का दूसरा दौर आ सकता है, जो पिछले प्रकोप से कहीं अधिक
ख़तरनाक और बड़ा होगा. यानी संदेश स्पष्ट है कि अगर आप लॉकडाउन को हटाते हैं तो आप ख़तरे को न्योता देने
का काम करेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़, 24 घंटे में सबसे ज़्यादा संक्रमण, सबसे ज़्यादा मौतें
इमेज स्रोत, Getty Images
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,900 नए मामले सामने आये हैं जबकि 195 लोगों की मौत हुई है.
भारत में एक दिन में कोविड-19 के नए मामले सामने आने और वायरस की वजह से हुई मौतों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.
बीते 24 घंटे के दौरान भारत में 1020 मरीज़ ठीक भी हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 27.4 प्रतिशत लोग ठीक हो रहे हैं.
इसके साथ ही भारत में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की कुल संख्या 46,433 हो गई है और इनमें से 1,558 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है.
कोरोना लॉकडाउन: राहुल गांधी-अभिजीत बनर्जी ने मोदी सरकार को दी ये सलाह
ब्रेकिंग न्यूज़, अमरीका में हर दिन हो सकती है 3000 लोगों की मौत
इमेज स्रोत, Getty Images
अमरीका में जून महीने तक प्रतिदिन मरने वालों की संख्या 3000 तक पहुँच सकती है. ट्रंप सरकार की एक आंतरिक रिपोर्ट में ये बात कही गई है जिसे न्यूयॉर्क टाइम्स अख़बार ने प्रकाशित किया है.
ये मौजूदा 1750 मौतों से 70 फ़ीसदी ज़्यादा है. ये आँकड़ा फ़ेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी की ओर से सरकारी अनुमानों पर आधारित है.
आँकड़ों के आधार पर ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इस महीने के अंत तक प्रतिदिन दो लाख नए मामले सामने आ सकते हैं, अभी ये संख्या 25 हज़ार है.
ये अनुमान ऐसे समय में आया है, जब अमरीका के क़रीब-क़रीब आधे प्रांत लॉकडाउन की पाबंदियों में छूट दे रहे हैं. फ़्लोरिडा से आ रहीं तस्वीरों में दिख रहा है कि बड़ी संख्या में लोग समुद्री तट पर इकट्ठा हो रहे हैं.
इस प्रांत में कई व्यापारिक प्रतिष्ठान फिर से खोले जा रहे हैं.
अमरीका में अभी संक्रमण के कुल 11 लाख 80 हज़ार मामले हैं और 68 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
कोरोना: अमेज़न के इलाके पर कैसे मंडरा रहा है ख़तरा
मास्क पहनने से रोका तो सुरक्षा गार्ड को मारी गोली
इमेज स्रोत, GOFUNDME
इमेज कैप्शन, सुरक्षा गार्ड कैल्विन मनेरिलिन
अमरीका में एक महिला के ख़िलाफ़ अपने पति और बेटे के साथ मिलकर एक सुरक्षा गार्ड की हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है.
दरअसल सुरक्षा गार्ड कैल्विन मनेरिलिन ने उनकी बेटी को बिना मास्क पहने दुकान में जाने नहीं दिया था. कैल्विन को शुक्रवार के दिन सिर में गोली मारी गई थी.
जिस स्टोर में यह घटना हुई वो मिशीगन के फ्लिंट शहर में है. मिशीगन अमरीका के अधिक संक्रमित राज्यों में से एक है.
महिला को गिरफ़्तार कर लिया गया है लेकिन उनके पति और बेटे अभी गिरफ़्तार नहीं किये गए हैं. तीनों पर ही हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
मिशीगन के गर्वनर ने दुकान के अंदर मास्क पहनने को अनिवार्य किया हुआ है ताकि संक्रमण को कम किया जा सके.
कैल्विन मनेरिलिन के जनाज़े के लिए गोफंडमी नाम की संस्था पैसे जमा कर रही है और अब तक उनके लिए एक लाख डॉलर जमा कर लिए गए हैं.
कोरोना: इटली का माफ़िया इस महामारी से करोड़ों रुपये कमाने की फ़िराक़ में
वियतनाम में कुछ ऐसे स्कूल पहुंचे बच्चे
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बाद चार मई को वियतनाम में स्कूल खुले.
देश में कोरोना संक्रमण के अब तक 271 मामले सामने आए हैं और यहां अब तक इस वायरस के कोई मौत नहीं हुई है.
इमेज स्रोत, plo.vn
'इटली में लॉकडाउन खुला तो जा सकती हैं और भी जानें'
इटली में लॉकडाउन खुला तो संक्रमण के दूसरे दौर में अभी से भी ज्यादा लोग मारे जाएंगे.
इम्पीरियल कॉलेज लंदन की रिपोर्ट में कहा गया है कि इटली में लॉकडाउन खुलने के बाद संक्रमण के दूसरे दौर में संक्रमण के और अधिक मामले सामने आएंगे. रिपोर्ट में पहले की तुलना में अधिक लोगों की जान जाने की बात कही गई है.
इटली में नौ मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है और लोग अपने घरों के अंदर ही रह रहे हैं.
बीबीसी के टॉम फिल्डन का कहना है कि इम्पीरियल कॉलेज की यह रिपोर्ट उन लोगों के लिए आंखे खोलने वाली है जो यह सोच रहे हैं कि चीजें धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं.
इम्पीरियल कॉलेज की रिपोर्ट में लॉकडाउन के प्रभाव और उसमें अगर छूट दी जाती है तो क्या होगा इसका अध्ययन किया गया है. इसमें तीन स्थितियों पर विचार किया गया है- पहला अगर लॉकडाउन रहता है तब, दूसरा जब लॉकडाउन में 20 प्रतिशत की छूट दी जाती है और तीसरी स्थिति जब लॉकडाउन में 40 प्रतिशत की छूट दी जाती है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर सिर्फ 20 प्रतिशत की छूट दी जाती है तो वो संक्रमण के दूसरे वेव के लिए काफी होगा और इसमें पहले से ज्यादा लोग मारे जाएंगे.
इमेज स्रोत, EPA
जुलाई में होंगी IIT-JEE और NEET की परीक्षाएं- शिश्रा मंत्री
भारत से शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि देश में आईआईटी-जेईई (मेन) और नीट की परीक्षाएं जुलाई के महीने में कराई जाएंगी, वहीं आईआईटी-जेईई (ए़वांडस) की परीक्षा अगस्त में होगी.
शिक्षा मंत्री के अनुसार जुलाई 18, 20, 21, 22 और 23 को आईआईटी-जेईई (मेन)की परीक्षाएं होगी.
नीट की परीक्षा 26 जुलाई को होगी.
आईआईटी-जेईई (ए़वांडस) की परीक्षा अगस्त के महीने में होगी और इसके लिए तारीखों की घोषणा बाद में होगी.
साथ ही शिक्षा मंत्री ने कहा कि दसवीं और बारहवीं की जो परीक्षाएं पहले नहीं कराई जा सकी थीं उन पर भी सीबीएसई जल्द फ़ैसला लेगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
Delhi की Liquor दुकानों के बाहर फिर लगी भीड़, शराब महंगी करने का कोई फ़ायदा नहीं
लॉकडाउन के तीसरे दौर में जो कुछ राहतें दी गई थीं, उनमें शराब की दुकानें खुलना भी शामिल हैं. लेकिन सोमवार को जब ठेके खुले तो दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में इनके बाहर लंबी कतारें लग गईं और भीड़ जमा हो गई. सोशल डिस्टेंसिंग के सभी नियमों की धज्जियां उड़ गई.
दिल्ली में कई जगह हालात इतने ख़राब हो गए कि कुछ जगह पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और शराब की दुकानों को बंद कर दिया गया.
अरविंद केजरीवाल भी इन हालात को लेकर दुखी और सख़्त नज़र आए. सोमवार शाम ख़बर आई कि दिल्ली सरकार ने शराब के दाम बढ़ा दिए हैं. और अब ये MRP से 70 फीसदी महंगी मिलेगी. इसे स्पेशल कोरोना फीस का नाम दिया गया.
लेकिन क्या मंगलवार को इसका कुछ असर हुआ, आप ख़ुद ही देख लीजिए.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
कोरोना के लैब में बनने के अमरीकी दावे को ऑस्ट्रेलिया ने किया खारिज
ऑस्ट्रेलिया ने लैब में कोरोना के बनने के अमरीकी दावे को खारिज किया
चीनी लैब में कोरोना वायरस के बनने के अमरीका के दावे को ऑस्ट्रेलिया ने खारिज किया है.
कोरोना के लैब में बनने की जांच को लेकर ऑस्ट्रेलिया ने हमेशा अमरीका का पुरजोर साथ दिया है.
इससे पहले अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने दावा किया था कि कोरोना वायरस चीन के लैब में तैयार किया गया है. चीन पहले ही इस दावे को बकवास बताया है.
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा है कि वो अमरीका के साथ इस शोध पर मिलकर काम कर रहे हैं लेकिन वो अमरीका के दावे का समर्थन नहीं करते हैं.
वो कहते हैं "हम इन संभावनाओं को पूरी तरह से खारिज नहीं कर सकते हैं. लेकिन बहुत हद तक संभव है कि यह चीन के वेट मार्केट से आया है."
इमेज स्रोत, EPA
कोरोना वायरस से तबाह हुए गज़ा के फूल किसान
गज़ा में कोरोना वायरस महामारी की वजह से फूल उगाने वाले किसान अब अपने कारोबार को आंखों के सामने तबाह होते देखने को मजबूर हैं.
कभी शादियों और पार्टियों की रौनक बढ़ाने वाले फूलों को अब या तो कचरे में फेंका जा रहा है या जानवरों को खिलाया जा रहा है.
वीडियो कैप्शन, कोरोनावायरस: तबाह हुए गज़ा के फूल किसान
अमेज़न के इलाके पर मडंरा रहा है कोरोना का ख़तरा
कोरोनावायरस के ख़तरा ब्राज़ील में भी बढ़ रहा है. यहां एक लाख से ज़्यादा केस सामने आ चुके हैं और सात हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है.
विशेषज्ञों का दावा है कि असल आंकड़े इससे कहीं ज़्यादा हैं. अब डर है कि वायरस वहां के मूल निवासियों को कहीं अपनी चपेट में न ले ले.
वीडियो कैप्शन, अमेज़न के इलाके पर कैसे मडंरा रहा है वायरस का ख़तरा
किस Herbal Drink को बताया जा रहा है कोरोना वायरस का इलाज?
एक तरफ़ जहां दुनिया भर के वैज्ञानिक कोविड-19 की बीमारी का इलाज खोज रहे हैं तो दूसरी ओर तंज़ानिया और कांगो जैसे देशों में लोगों को ये लग रहा है कि एक 'हर्बल ड्रिंक' से कोरोना वायरस का इलाज हो सकता है.
तंज़ानिया के राष्ट्रपति ने अपने लोगों से वादा किया है कि इस 'हर्बल ड्रिंक' के आयात के लिए वो मेडागास्कर प्लेन भेजेंगे.
राष्ट्रपति जॉन मागुफुली इस 'हर्बल ड्रिंक' का प्रचार कोरोना वायरस की दवा के तौर पर करते रहे हैं.
तंज़ानिया के अलावा कांगो के राष्ट्रपति ने भी ऐसा ही वादा किया है.
ये 'हर्बल ड्रिंक' आर्टमीज़िया नाम की एक वनस्पति से तैयार होती है. मलेरिया के इलाज में भी इस वनस्पति का इस्तेमाल होता है.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
कोरोना वायरस: झारखंड लौटे मज़दूरों ने की खुद किराया चुकाने की बात