कोरोना अपडेट: डॉक्टरों ने मुझे कई लीटर ऑक्सीजन दिए थे- बोरिस जॉनसन

कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से निकलने के बाद ब्रितानी प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक इंटरव्यू में कई अहम बातें सार्वजनिक की.

लाइव कवरेज

  1. स्वास्थ्य सलाहकार फ़ाउची की गवाही पर व्हाइट हाउस ने लगाई रोक

    एंथनी फ़ाउची

    इमेज स्रोत, Reuters

    कोरोना वायरस महामारी के ख़िलाफ़ ट्रंप प्रशासन की कार्यवाही की जांच कर रही एक कांग्रेस कमिटी में वरिष्ठ स्वास्थ्य सलाहकार डॉक्टर एंथनी फ़ाउची की गवाही देने पर व्हाइट हाउस ने रोक लगा दी है.

    डेमोक्रेटिक के नेतृत्व वाले हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव की एक उप-समिति 6 मई की सुनवाई में डॉक्टर फ़ाउची की गवाही चाहती थी.

    महामारी के ख़िलाफ़ की गई कार्यवाही को लेकर डेमोक्रेट्स लगातार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करते रहे हैं. इस महामारी के कारण 65,000 से अधिक अमरीकियों की जान जा चुकी है.

    व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ काम में लगे लोगों को गवाही के लिए कहने से ‘उल्टा’ होगा.

    प्रवक्ता ने कहा, “हम कांग्रेस के साथ काम करने के लिए सहमत हैं ताकि सही समय पर गवाही के लिए कह सकें.”

    वॉशिंगटन पोस्ट अख़बार के अनुसार, आने वाले सप्ताह में रिपब्लिकन के नियंत्रण वाले सीनेट में टेस्टिंग से जुड़े एक मामले में डॉक्टर फ़ाउची पेश होंगे.

    कोरोना महामारी के ख़िलाफ़ व्हाइट हाउस की दैनिक प्रेस ब्रीफ़िंग में डॉक्टर फ़ाउची एक जाना-पहचाना चेहरा रहे हैं लेकिन बीते कुछ हफ़्तों में वो कम ही नज़र आते हैं.

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, संक्रमण फैलने से रोकने के लिए प्रवासियों को हिरासत में ले रहा मलेशिया

    मरीज़

    इमेज स्रोत, Reuters

    मलेशिया के पुलिस प्रमुख अब्दुल हामिद बादोर का कहना है कि मलेशियाई प्रशासन बिना काग़ज़ात के रह रहे प्रवासियों को हिरासत में ले रहा है ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके.

    मानवाधिकार समूहों के अनुसार, शुक्रवार को कुआलालंपुर के मुख्य शहर में छापेमारी के दौरान 700 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया जिसमें किशोर और म्यांमार के रोहिंग्या शरणार्थी भी शामिल हैं.

    बरनामा समाचार एजेंसी से पुलिस प्रमुख ने कहा, “हम उन्हें खुला नहीं घूमना दे सकते हैं क्योंकि अगर वो पहचान वाली जगहों को छोड़ देते हैं तो उनका पता लगाना मुश्किल हो जाएगा.”

    रोहिंग्या शरणार्थियों समेत आप्रवासियों पर लोगों का ग़ुस्सा जगज़ाहिर है जिसके बाद ये कार्रवाई हुई है. देश में मौजूद कुछ लोग इनको वायरस के लिए ज़िम्मेदार मानते हैं और देश के संसाधनों पर बोझ बताते हैं.

    मलेशिया में शनिवार को 105 नए कोरोना वायरस संक्रमण का पता चला जिसके बाद देश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 6,176 हो गई है.

    शुक्रवार को भी मरने वाले लोगों का आंकड़ा 103 रहा.

  3. रूस के एक और मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित

    व्लादिमिर पुतिन

    इमेज स्रोत, AFP

    इमेज कैप्शन, राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने 24 मार्च को एक अस्पताल का दौरा किया था

    रूस के निर्माण मंत्री व्लादिमिर यकुशेफ़ कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

    रूसी मीडिया का कहना है कि निर्माण मंत्री के डिप्टी भी संक्रमित पाए गए हैं.

    गुरुवार को प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुतिन ने राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से कहा था कि वो वायरस से संक्रमित हुए हैं.

    राष्ट्रपति पुतिन मॉस्को के बाहर एक निवास स्थान से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए शासन चला रहे हैं.

    बीते 24 घंटे में 9,623 से अधिक लोग कोविड-19 पॉज़िटिव पाए गए हैं, जिनमें आधे से अधिक मॉस्को से हैं.

    रूस में रोज़ाना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और रूस में मौतों का आंकड़ा 1,222 पहुंच गया है.

  4. इंदौर में 18 लोगों को सीमेंट मिक्सर से निकाला गया

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मध्य प्रदेश के इंदौर में एक सीमेंट मिक्सर ट्रक से सीमा पार करने का प्रयास कर रहे 18 लोगों को निकाला गया है.

    डीएसपी उमाकांत चौधरी का कहना है कि वे महाराष्ट्र से लखनऊ जा रहे थे, ट्रक को पुलिस स्टेशन भेज दिया गया है और एफ़आईआर दर्ज कर ली गई है.

    वहीं, समाचार एजेंसी पीटीआई का कहना है कि 18 लोगों में से 14 प्रवासी मज़दूर हैं.

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने उड़ाया अमरीका का मज़ाक

    कार्टून कैरेक्टर

    इमेज स्रोत, Xinhua News Agency

    कोरोना वायरस महामारी के बीच चीन और अमरीका जैसे दो ताक़तवर देशों के बीच राजनीतिक तंज़ भी जारी है. अब इस तंज़ को मीडिया के ज़रिए एक नया आयाम दिया गया है.

    चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एनीमेटेड फ़िल्म के ज़रिए अमरीका पर ज़ोरदार प्रहार किया है.

    कोरोना वायरस को लेकर चीन के ख़िलाफ़ ट्रंप प्रशासन की आलोचना के बाद यह एनीमेटेड वीडियो बनाया गया है.

    ‘वंस अपन अ वायरस’ नामक वीडियो में दोनों ओर से लिगो कैरेक्टर दिखाए गए हैं. इस वीडियो में एक ओर अमरीका की ओर से स्टैच्यू ऑफ़ लिबर्टी दिख रहा है और दूसरी ओर से चीन के ऐतिहासिक कोरोना वॉरियर्स दिख रहे हैं.

    दोनों पक्षों में वही बात होती दिखती है जो अमरीका और चीन लगातार कहते आए हैं. अमरीका का आरोप रहा है कि चीन ने कोरोना वायरस की म के बारे में आगाह नहीं किया था. वहीं, चीन का आरोप है कि वो इस बारे में बता चुका था.

    दोनों पक्षों के बीच शब्दों के बाण चलते हैं और आख़िर में अंतिम वाक्य चीन के कैरेक्टर को बोलते हुए दिखाया जाता है.

    यह एनीमेटेड फ़िल्म चीन और अमरीका के बीच लगातार गर्म होती जा रही तनातनी को साफ़ दिखाता है.

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में क्या है ताज़ा हाल...

    स्वास्थ्यकर्मी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कोरोना वायरस का प्रकोप एशिया और ऑस्ट्रेलिया में बढ़ता जा रहा है. आइये जानते हैं वहां क्या है हाल..

    • भारत सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमित मरीज़ों का पता लगाने के लिए सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को स्मार्टफ़ोन ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा है. आरोग्य सेतु नामक ऐप संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर यूज़र को अलर्ट कर देगा. भारत में अब तक 37,000 से अधिक संक्रमित लोगों का पता चला है जबकि 1200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
    • वहीं, ब्रॉडकास्टर एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में 40 लाख से अधिक लोगों ने कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग ऐप को डाउनलोड किया है लेकिन जो भी जानकारी इकट्ठा की गई है वो उपलब्ध नहीं है. स्वास्थ्य प्रमुख का कहना है कि निजता के नियम और अंतिम टेस्ट अभी भी किए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा है कि कोविड सेफ़ नामक ऐप प्रतिबंधों को आसान करने के लिए ‘एक टिकट’ है.
    • सिंगापुर ने प्रतिबंधों में ढिलाई देने के लिए एक टाइमटेबल की घोषणा की है. पारंपरिक चीनी चिकित्सा पद्धति के चिकित्सक मंगलवार से कुछ गतिविधियां कर सकते हैं और हेयरड्रेसर और लॉन्डरी जैसी सेवाएं 12 मई से चल सकेंगी. शुक्रवार को शहर की सबसे उम्रदराज़ 102 वर्षीय महिला मैडप येप ले हॉन्ग को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. वहीं, सिंगापुर में 17,500 से अधिक मामले हैं और 16 लोगों की मौत हुई है.
    • थाईलैंड में कोविड-19 के छह अन्य मामलों का पता चला है जिसके बाद कुल संक्रमण की संख्या 2,966 हो गई है. वहीं, मौतों का आंकड़ा 54 ही है.
  7. जितनी दिखती है, उससे कहीं गहरी है लॉकडाउन की मार

  8. कोरोना लॉकडाउन: मज़दूरों को लेकर तेलंगाना से झारखंड पहुंची स्पेशल ट्रेन

  9. कोरोना वायरसः वैसे लोग जो शौच के बाद भी हाथ नहीं धोते

  10. तेलंगाना से झारखंड आए मज़दूरों ने कुछ यूं बताया अपना हाल, देखिए वीडियो

    वीडियो कैप्शन, कोरोना लॉकडाउन: मज़दूरों को लेकर तेलंगाना से झारखंड पहुंची स्पेशल ट्रेन
  11. बेल्जियम में इतनी मौतें क्यों हो रही हैं?

    कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु दर के मामले में बेल्जियम दुनिया का सबसे बुरी तरह से प्रभावित देश है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक ग्राफ का ज़िक्र किया था, जिसमें बेल्जियम सबसे ऊपर है और अमरीका सातवें स्थान पर. यह दर आबादी के अनुपात में होने वाली मौतों की तुलना करके निर्धारित की गई है.

    ट्रंप का कहना था कि अमरीका इस महामारी से अधिक प्रभावी तरीके से निपट रहा है. बेल्जियम की आबादी एक करोड़ 15 लाख है. इसके हिसाब से बेल्जियम में कोरोना से हर एक लाख पर मरने वालों की संख्या 66 है. अमरीका की आबादी 33 करोड़ है और उसके हिसाब से जॉन्स हॉपकिन्स के आँकड़ों के मुताबिक़ हर एक लाख पर अमरीका में 19 लोगों की मौत कोरोना से हुई है.

    लेकिन बेल्जियम के वायरोलॉजिस्ट और सरकार के प्रवक्ता प्रोफ़ेसर वान गुएस्ट का कहना है कि इन आँकड़ों की तुलना करना पूरी तरह ग़लत है. वो कहते हैं, "यह सार्वजनिक स्वास्थ्य के विज्ञान और राजनीतिक मक़सद के बीच का फ़र्क़ है. यह पूरी तरह से यह दिखाने के मक़सद की गई तुलना है कि हम कितना अच्छा कर रहे हैं और यह ग़लत है. वास्तव में हम ज़्यादा अच्छे तरीक़े से मामले सामने ला रहे हैं."

    बेल्जियम के अधिकारियों का कहना है कि वो जिस तरह से गिनती कर रहे हैं, उस तरह से दुनिया का कोई दूसरा देश नहीं कर रहा है. हम अस्पताल और केयर होम हर जगह होने वाली मौतों की गिनती कर रहे हैं. केयर होम में जो संदिग्ध हैं उनकी मौतों की भी गिनती कर रहे हैं, भले ही उसकी पुष्टि नहीं हुई हो.

    बेल्जियम के नवीनतम आँकड़ों के मुताबिक़ 7,703 मौतों में से 53 फ़ीसदी मौतें केयर होम में हुई है. केयर होम में होने वाली मौतों में से 16 फ़ीसदी मामलों में कोरोना की पुष्टि हुई है. बाकी सब संदिग्ध थे. इसका यह मतलब हुआ कि 3500 लोगों की मौतों को भी कोविड-19 से होने वाली मौतों में शामिल किया गया है जबकि कोरोना की पुष्टि इन मामलों में नहीं हुई थी.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

  12. इस वीडियो रिपोर्ट में देखिए कि कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में बच्चों का ध्यान कैसे रखें-

    वीडियो कैप्शन, कोरोनावायरस: बच्चों को ऐसे दें सुरक्षा कवच
  13. ब्रेकिंग न्यूज़, दो हफ़्तों में दिल्ली में CRPF के 122 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित हुए

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से ख़बर दी है कि दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के 122 जवान दो हफ़्तों के अंदर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. अभी 100 और जवानों की रिपोर्टें आनी बाक़ी हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात का संज्ञान लिया है और सीआरपीएफ़ चीफ़ से पूछा है कि किन परिस्थितियों में संक्रमण को रोका नहीं जा सका.

    सीआरपीएफ का ये 31 बटालियन कैम्प दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 में स्थित है. बटालियन में पिछले दो दिनों में संक्रमण के मामले तेज़ी से बढ़े हैं. इस हफ़्ते की शुरुआत में एक 55 साल के जवान की सफ़दरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी. वो असम से थे. शुक्रवार को बटालियन से 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.

    दो दिन पहले 45 लोगों को वायरस का संक्रमण हो गया. मंडावली में इन जवानों का इलाज चल रहा है. माना जा रहा है कि जवानों में संक्रमण सीआरपीएफ के एक पैरामेडिकल स्टाफ़ से फैला. इस महीने की शुरुआत में यह स्टाफ पॉजिटिव पाया गया था. सबसे पहले 17 अप्रैल को एक जवान में लक्षण दिखे और 21 अप्रैल को उसका टेस्ट पॉजिटिव आया. उसे दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

    24 अप्रैल को नौ दूसरे जवान पॉजिटिव आए और उसके अगले दिन 15 और जवान कोरोना पॉजिटिव निकले. सीआरपीएफ़ का कहना है कि सभी बटालिनों को यह निश्चित करना चाहिए कि जो गाड़ी उन्हें लेने और जाने में इस्तेमाल की जा रही हैं उन सब में सैनिटाइजर मशीन होनी चाहिए ताकि जवान ड्यूटी के दौरान अपने आप को सैनिटाइज रख सकें.

    इसके अलावा संबंधित अधिकारियों से इस बाबत और अधिक गाडियों की मांग की गई है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के सबसे ज़्यादा मामले सामने आए हैं. कोरोना वायरस के 2,293 नए मामले सामने आए हैं. कुल संख्या इसके साथ ही 37,336 तक पहुँच गई है. 3,738 संक्रमण के मामलों के साथ दिल्ली सबसे ज्यादा बुरी तरह से प्रभावित राज्यों में है. यहां 61 मौतें भी अब तक कोरोना से हो चुकी है.

    दिल्ली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. कोरोना वायरस: भारत क्या संक्रमण की चपेट में बुरी तरह से आ चुका है?

  15. भारत में कहां सबसे ज़्यादा रेड ज़ोन और ग्रीन ज़ोन

    कोरोना

    शुक्रवार को केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के 130 ज़िलों को हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया है. पहले 170 ज़िलों को रेड ज़ोन में रखा गया था. पहले रेड ज़ोन वो इलाक़े थे जहाँ कोरोना संक्रमण के मामले सबसे अधिक हैं और यहाँ संक्रमित होने की दर भी लगभग दोगुनी थी लेकिन नई सूची में दूसरे तथ्यों को भी ध्यान में रखा गया है.

    इसके तहत नए मामलों के साथ टेस्टिंग के स्तर और जनसंख्या घनत्व पर भी विचार किया गया है. ग्रीन ज़ोन की संख्या में भी कमी आई है. ग्रीन ज़ोन के अंदर जहाँ पहले 353 क्षेत्र थे अब वो घटकर 319 हो गए हैं. हालांकि ग्रीन ज़ोन का निर्धारण का तरीक़ा भी अब बदल गया है.

    पहले जहाँ कोरोना संक्रमण के मामले 28 दिनों के दौरान नहीं आए थे उन्हें ग्रीन ज़ोन में रखा गया था. अब ग्रीन ज़ोन में उन क्षेत्रों को रखा गया है जहाँ पिछले तीन हफ्तों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है. इसी बीच लॉकडाउन भी दो हफ़्ते बढ़ा दिया गया है.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिन 170 ज़िलों को पहले हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया था, उसमें से 92 ज़िलों को हटा दिया है और 52 नए ज़िलों को जोड़ा है. पूरे देश में 733 ज़िले हैं जिसमें से अब 130 रेड ज़ोन में हैं. 2011 के जनगणना के मुताबिक़ अगर आबादी के हिसाब से देखे तो इन 130 ज़िलों में देश की एक तिहाई आबादी रहती है और अगर क्षेत्रफल के हिसाब से देखे तो यह कुल क्षेत्रफल का पांचवा हिस्सा होता है.

    इन रेड ज़ोन में क़रीब 40 करोड़ आबादी रहती है. रेड ज़ोन के रूप में चिह्नित ये ज़िले 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के अंतर्गत आते हैं. लगभग सभी बड़े शहर रेड ज़ोन में हैं फिर चाहे वो दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु हो या अहमदाबाद. रेड ज़ोन और ग्रीन ज़ोन के अलावा 207 ज़िले ऐसे हैं जो ऑरेंज ज़ोन में आते हैं.

    रेड ज़ोन वाले ज़िलों में जहाँ कुल 40 प्रतिशत की कमी हुई है तो वहीं सात राज्य ऐसे हैं जहां रेड ज़ोन वाले इलाक़ों में इजाफा हुआ है. पश्चिम बंगाल में सबसे ज़्यादा इजाफा हुआ है. यहाँ रेड ज़ोन की संख्या चार से दस हो गई है. जिन राज्यों में रेड ज़ोन वाले इलाक़े कम हुए हैं उनमें तमिलनाडु सबसे ऊपर है.

    यहाँ 22 ज़िलों में से 13 ज़िले अब रेड ज़ोन की सूची से अब बाहर हैं लेकिन तीन नए ज़िले जुड़े भी हैं. फिर भी यह संख्या 12 तक ही पहुँचती है जो पहले की तुलना में बहुत ही कम है. दूसरे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ के अलावा दिल्ली ही अकेला ऐसा राज्य है जो पूरी तरह से रेड ज़ोन में है.

    चंडीगढ़ में लेकिन सिर्फ़ एक ज़िला है. एनसीआर में फ़रीदाबाद, गौतबुद्ध नगर और मेरठ पूरी तरह से रेड ज़ोन में है जबकि गुरुग्राम और गाज़ियाबाद ऑरेंज ज़ोन में है.

    राज्यों के हिसाब से देखें तो सबसे ज़्यादा ज़िले उत्तर प्रदेश के रेड ज़ोन में हैं. यहाँ के 75 में से 19 ज़िले रेड ज़ोन में हैं. सबसे ज़्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में भी 36 में से 14 ज़िले ही रेड ज़ोन में हैं तो वहीं तमिलनाडु में 37 में से 12 ज़िले रेड ज़ोन में हैं.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

  16. पाकिस्तान में 15 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल, भारत में क्यों नहीं?

  17. इस वीडियो रिपोर्ट में देखिए कि कोरोना वायरस से कैसे बढ़ रही है बेरोज़गारी

    वीडियो कैप्शन, देखिए कोरोना वायरस कैसे बढ़ा रहा है भूख और बेकारी.
  18. सिंगापुर में प्रवासी मज़दूरों को क्रूज पर भेजा जाएगा

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक़ सिंगापुर ने कोरोना वायरस से ठीक हो गए प्रवासी मज़दूरों को नहीं इस्तेमाल हो रहे क्रूज जहाज पर भेजने का फ़ैसला लिया है.

    दूसरे प्रवासी मज़दूरों को मिलिटरी बैरक और ख़ाली पड़े इमारतों में भेजा जा रहा है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके. अमूमन ये प्रवासी मज़दूर भीड़भाड़ वाले डॉर्मेट्री में रहते हैं जिससे संक्रमण के फैलने का ख़तरा ज़्यादा है.

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, कनाडा में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

    कनाडा में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं. यहां सुदूर इलाक़ों में भी फैल रहा है. आर्कटिक सर्कल के पास क़रीब 40,000 की आबादी वाले एक दूरदराज के क्षेत्र नुनावुत में संक्रमण का पहला सामने आया है.

    सरकारी आँकड़ों के मुताबिक़ देश भर में अब तक 53,657 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं और 3,223 लोगों की मौत हो चुकी है. नेशनल पोस्ट अख़बार के विश्लेषण से पता चला है कि कोरोना वायरस कनाडा में अमरीका से पहुँचा है ना कि चीन से. सांसदों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के महामारी विशेषज्ञ डॉक्टर ब्रुस आइलवर्ड् को औपचारिक समन भेजने के लिए मतदान किया था लेकिन संगठन ने पिछले आमंत्रण को ठुकरा दिया था.

    सांसद उनसे यह पूछना चाहते हैं कि विश्व स्वास्थ्य संगठन अपने शुरुआती गाइडलाइन्स में इस नतीजे पर कैसे पहुंचा था कि उसने मास्क पहनने की अनिवार्यता से मना किया था. इसके अलावा भी कई ऐसे सवाल उनसे पूछे जाने की उम्मीद है. सीडी हॉवे इंस्टीट्यूट की ओर से इकट्ठा किए गए आकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं कि कनाडा अब आधिकारिक रूप से मंदी में जा चुका है.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

  20. अमरीका चीन पर प्रतिबंध की बात को ख़ारिज नहीं कर रहा- ट्रंप

    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो चीन पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं क्योंकि चीन अपने शहर वुहान से शुरू हुए कोरोना संक्रमण को रोकने में नाकामयाब रहा है.

    उनकी यह टिप्पणी पत्रकारों के सवाल पूछे जाने के बाद तब आई जब वे कैम्प डेविड जा रहे थे. यहाँ अमरीकी राष्ट्रपति “वीकेंड पर काम करने” जाते हैं. ट्रंप 28 मार्च के बाद से व्हाइट हाउस छोड़कर नहीं गए थे. उम्मीद की जा रही है कि वहाँ वे डोनर्स के एक समूह से मिलेंगे. उनके साथ चीफ़ ऑफ स्टाफ़ मार्क मीडोज और बेटी इवांका रहेंगी.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images