कोरोना अपडेट: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, चीन को लेकर बेहद गंभीर जांच जारी है

अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा है कि उनके प्रशासन ने कोरोना वायरस पर चीन की प्रतिक्रिया को लेकर ‘बेहद गंभीर जांच’ शुरू कर दी है.

लाइव कवरेज

  1. जर्मनी लॉकडाउन में ढील, लेकिन मास्क पहनना अनिवार्य

    जर्मनी, कोरोना

    इमेज स्रोत, Reuters

    जर्मनी में सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना सोमवार से अनिवार्य हो गया है. पब्लिक ट्रांसपोर्ट और दुकानों पर सभी को मुंह ढंकना होगा.

    हालांकि जर्मनी के 16 राज्यों में अलग-अलग क़ानून हैं. बवेरिया में सबसे ज़्यादा सख़्त क़ानून है, जबकि बर्लिन में दुकानदारों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य नहीं है.

    अधिकारी बहुत सावधानी के साथ लॉकडाउन में ढील देने की तैयारी कर रहे हैं.

    स्कूलों में दसवीं की परीक्षा देने वाले छात्र दिखने लगे हैं लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का सख़्ती से पालन हो रहा है.

  2. देश में कोरोना के 28380 कुल मामले: स्वास्थ्य मंत्रालय

    लव अग्रवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में कोरोना के 20835 सक्रिय मामले हैं और अब तक 6184 मरीज़ ठीक हो चुके हैं.

    लव अग्रवाल ने कहा-

    • देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 28380 हैं. मरने वालों की संख्या बढ़कर 886 हुई.
    • देश में 24 घंटों में कोरोना के 1463 नए मामले.
    • देश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 22.17 फ़ीसदी हुआ.
    • 85 ज़िलों में बीते 14 दिनों से एक भी नया मामला सामने नहीं आया.
    • 16 ज़िलों में 28 दिनों से कोई नया मामला नहीं. देश में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.
    • रेड ज़ोन से ऑरेंज ज़ोन और उससे ग्रीन ज़ोन में आना ही मुख्य प्रयास है.
    • यह लड़ाई, मरीज़ों, डॉक्टरों या सरकार की नहीं है, यह लड़ाई पूरे समाज की है.
    • ठीक हुए मरीज़ संक्रमण नहीं फैलाते. वो प्लाज़्मा देकर दूसरे संक्रमित मरीज़ों के ठीक होने में मदद कर सकते हैं.
    • बीमार व्यक्ति के साथ खड़े होने की ज़रूरत. हमारी लड़ाई बीमार से नहीं, बीमारी से है.
    • कोरोना योद्धाओं को दिल से सम्मान देने की ज़रूरत.
    • कोरोना मददगारों को निशाना न बनाया जाए.
  3. मनरेगा के तहत दो करोड़ लोगों को रोज़गार मिला: गृह मंत्रालय

    गृह मंत्रालय

    इमेज स्रोत, ANI

    गृह मंत्रालय की प्रवक्ता पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि मनरेगा के तहत कामों में तेज़ी आई है. दो करोड़ से ज़्यादा श्रमिकों को रोज़गार मिला है.

    उन्होंने बताया कि 70 फ़ीसदी से अधिक फूड प्रोसेसिंग इकाइयों में काम शुरू हो चुका है. ईंट भट्ठे और लघु उद्योग में कई काम शुरू कर दिए गए हैं. इससे स्थानीय श्रमिकों को रोज़गार मिल रहा है.

    गृह मंत्रालय की प्रवक्ता ने बताया कि पुणे में कोरोना संक्रमण का डबलिंग रेट सात दिन है.

  4. मुख्यमंत्रियों ने की लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की

    मोदी

    इमेज स्रोत, Twitter/PIB_India

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा है कि आने वाले महीनों में कोरोना वायरस का असर बना रहेगा और फ़ेस मास्क लोगों की ज़िंदगी का हिस्सा बने रहेंगे. उन्होंने कहा कि कोरोना के ख़िलाफ़ जंग के साथ साथ देश की अर्थव्यवस्था को महत्व देना भी ज़रूरी है.

    प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुए हालात और अर्थव्यवस्था को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे थे.

    पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायनसामी ने कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अधिकतर मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन जारी रखने का सुझाव दिया और कहा कि लॉकडाउन हटाने पर सावधानियां बरतनी होंगी. लेकिन आर्थिक गतिविधियां धीरे-धीरे चालू करनी होंगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. कोरोना लॉकडाउन: ब्रिटेन में बढ़े घरेलू हिंसा और हत्या के मामले

    कोरोना वायरस की वजह से लागू किए गए लॉकडाउन के चलते ब्रिटेन में घरेलू हिंसा के मामले बढ़ गए हैं.

    ब्रिटिश सांसदों की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि घरेलू हिंसा शिकायत के लिए बनाई गई हॉटलाइन में आने वाली फ़ोन कॉल कुछ हफ़्तों में ही 49 फ़ीसदी बढ़ गई हैं और हत्या के मामले दोगुने हो गए हैं.

    काउंटिंग डेड विमेन प्रोजेक्ट के शोधकर्ताओं ने सांसदों को बताया कि लॉकडाउन लागू होने के पहले तीन हफ़्तों में 14 महिलाओं और दो बच्चों की हत्या हुई है. तीन हफ़्तों में इतनी हत्याएं होने का रिकॉर्ड 11 सालों में सबसे अधिक है और औसत से दोगुना है.

  6. ब्रिटेन: लॉकडाउन फिलहाल नहीं हटेगा

    बोरिस जॉनसन

    इमेज स्रोत, REUTERS

    प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि ब्रिटेन अभी कोरोना संक्रमण के ख़तरे के शीर्ष पर है. बोरिस जॉनसन संक्रमण से ठीक होने के बाद पहली बार डाउनिंग स्ट्रीट पर नज़र आए.

    उन्होंने कहा, ''सरकार ब्रितानियों के बलिदान को यूं ही नहीं जाने देगी.''

    बोरिस जॉनसन ने कहा कि सरकार लॉकडाउन हटाने के बारे में फिलहाल कोई फैसला नहीं ले रही है और लॉकडाउन अभी नहीं हटेगा. सरकार इस बारे में पूरी पारदर्शिता बरतते हुए फैसले लेगी.''

  7. कोरोना वायरस: जैक मा की मदद क्या शी जिनपिंग को खटक रही है?

  8. कोरोना वायरस के कारण म्यूचुअल फंड में आए संकट के लिए RBI की मदद

    म्यूचुअल फंड पर बढ़ते नक़दी के दबाव को देखते हुए रिज़र्व बैंक ने एक अहम फ़ैसला लिया है. रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने 50 हज़ार करोड़ की विशेष नक़दी सुविधा की घोषणा की है जो कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुए संकट से म्यूचुअल फंड को प्रभावित नहीं होने देने में मदद करेगा.

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, वायरस का नया हॉटस्पॉट बना सिंगापुर

    एक वक़्त सिंगापुर की तारीफ़ हो रही थी कि उसने कोरोना वायरस के संक्रमण को संभाल लिया लेकिन अब हालात कुछ और होते दिख रहे हैं. 50 लाख की आबादी वाले सिंगापुर में तेज़ी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. अब यहाँ 13000 से ज़्यादा मामले सामने आ चुके हैं.

    चीन और भारत के बाद एशिया में सबसे ज़्यादा मामले अब सिंगापुर में है जबकि भारत और चीन दोनों की आबादी सिंगापुर से कई गुणा ज़्यादा है. इन दोनों ही देशों की आबादी एक अरब से ऊपर है. सिंगापुर की सरकार ने कहा है कि वो हर रोज हज़ारों लोगों की टेस्टिंग कर रहे हैं.

    ज़्यादातर प्रवासी मज़दूरों की टेस्टिंग की जा रही है क्योंकि प्रवासी मज़दूरों के बीच इसका संक्रमण सबसे पहले शुरू हुआ है. सिंगापुर में कंस्ट्रक्शन के काम में लगे हुए मज़दूर ज़्यादातर दक्षिण एशिया देशों से आते हैं. वर्किंग परमिट पर काम करने वाले ये मज़दूर आम तौर पर तंग कमरों में रहते हैं जहाँ वायरस का संक्रमण आसानी से फैलने की गुंजाइश होती है.

    रविवार को सिंगापुर में 931 नए मामले सामने आए हैं. इसमें से ज़्यादातर बाहर से आए कामगार हैं. यहाँ के स्थायी निवासियों और नागरिकों में नए मामलों की संख्या सिर्फ़ 15 हैं. टेस्टिंग की रफ़्तार बढ़ने के साथ ही यह बहुत हद तक संभव है कि प्रवासी मज़दूरों के बीच से और मामले सामने आएंगे.

    सिंगापुर टेस्टिंग की दर बढ़ाने के लिए तैयार है. मंगलवार को प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा है कि अपनी टेस्ट किट विकसित करने और बनाने के साथ ही वो बाहर से भी मंगा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्री जान किम योंग ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा है कि हमने टेस्टिंग के विकल्प खुले रखने के मक़सद से यह फ़ैसला किया था.

    वो कहते हैं, "हम सभी तरह के टेस्टिंग मॉडल, अलग-अलग तरह के किट और अलग-अलग तरह के टेस्टिंग को आजमाने में सक्षम होना चाहते हैं." उन्होंने आगे कहा कि बाहर के देशों से टेस्टिंग कीट मंगाने का मक़सद सिंगापुर की टेस्ट करने की क्षमता को बढ़ाना था.

    सिंगापुर

    इमेज स्रोत, Getty Images

  10. कोरोना: न्यूज़ीलैंड में फ़िलहाल 'वायरस का ख़ात्मा'

  11. ब्रेकिंग न्यूज़, दुनिया भर में 30 लाख के क़रीब संक्रमित हुए लोग

    कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 30 लाख के क़रीब लोग संक्रमित हो चुके हैं. जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनिया भर में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 29 लाख, 71 हज़ार, 699 हो गई है.

    कम से कम 206,549 लोगों की जान जा चुकी है. मरने वालों की संख्या और ज़्यादा हो सकती है क्योंकि कई देशों में मामलों की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

  12. कोरोना संक्रमित ने की आत्महत्या

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमित 50 साल के एक व्यक्ति ने बेंगलुरु में अस्पताल की छत से छलांग लगा आत्महत्या कर ली.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. क्यूबा के डॉक्टरों की टीम पहुंची दक्षिण अफ़्रीका

    क्यूबा की दौ सौ से ज़्यादा डॉक्टरों की एक टीम कोरोना वायरस से निपटने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुँची है. ये उन 1200 हेल्थ वर्कर्स में हैं जो क्यूबा ने 22 देशों में मदद के तौर पर भेजे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. ब्रेकिंग न्यूज़, रमज़ान में पाकिस्तान की बढ़ी चिंता

    मस्जिदें खोलने और सामूहिक नमाज़ की मांग मानने के एक हफ़्ते बाद अब पाकिस्तान ने लोगों चेताया है कि रमज़ान के महीने में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ सकता है. पाकिस्तान की सरकार ने पहले रमज़ान के महीने में मस्जिद बंद रखने और सामूहिक नमाज़ पर रोक लगा थी लेकिन इस्लामिक धड़ों की मांगों के सामने सरकार को झुकना पड़ा था. पाकिस्तान के हेल्थकेयर सिस्टम की हालत भी बहुत बुरी है ऐसे में स्थिति अनियंत्रित होने की आशंका है.

    यह चेतावनी प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के स्वास्थ्य मामलों के विशेष सचिव डॉ ज़ाफ़र मिर्ज़ा ने दी है. शनिवार को पाकिस्तान में एक इएनटी सर्जन की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गई थी. ऐसे में डॉक्टरों की भी चिंता बढ़ गई है कि सरकार ने लोकल ट्रांसमिशन को रोकने के लिए कोर्ई कड़ा क़दम नहीं उठाया है.

    पाकिस्तान में कोरोना वायरस के संक्रमण के अब तक 12,500 आधिकारिक आँकड़े बताए जा रहे हैं और 260 लोगों की मौत हुई है. डॉ ज़ाफ़र मिर्जा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि लोगों को दुकानों और मस्जिदों में जाने का रूटीन बदलना होगा. ज़ाफ़र ने कहा कि रमज़ान के पहले दिन स्थिति उत्साहजनक नहीं रही.

    उन्होंने कहा कि रमज़ान के महीने में कोरोना वायरस का संक्रमण और बढ़ सकता है. ज़ाफ़र ने कहा, ''पारंपरिक रूप से देखा जाता है कि इफ़्तार के वक़्त शाम में दुकानों पर भीड़ बढ़ जाती है. शनिवार को मैंने इसमें कुछ भी बदलाव नहीं देखा. पहले की तरह ही दुकानों पर भीड़ दिखी. लोगों को समझना होगा.

    अगर आपने एहतियात नहीं रखा तो तो हालात अनियंत्रित हो जाएंगे. इस महामारी के कारण पाकिस्तान पहले से ही संकट में है. मैं आप सबसे अपील कर रहा हूं कि दुकान और मस्जिद जाने के रूटीन में तब्दीली लाएं.'' ज़ाफ़र ने कहा कि देश भर के डॉक्टरों ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर चिंता जताई है.''

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

  15. न्यूज़ीलैंड ने वायरस के ख़िलाफ़ जंग जीती

    न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न का कहना है कि न्यूजीलैंड में कोई ऐसा मामला नहीं है जिसकी अब तक जांच नहीं हुई हो और देश ने कोरोना के ख़िलाफ़ जंग जीत ली है.

    न्यूजीलैंड मध्यरात्री से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कई छूट देने जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर एश्ले ब्लूमफील्ड ने कहा है कि देश ‘अपने लक्ष्य को प्राप्त’ कर चुका है. उन्होंने कहा कि इसका यह मतलब क़तई नहीं है कि अब कोई संक्रमण का मामला नहीं है बल्कि “इसका मतलब यह है कि हम जानते हैं कि मामले कहाँ से आ रहे हैं.”

    सोमवार को एक नया मामला सामने आया था और एक मौत हुई थी. न्यूज़ीलैंड में 1500 से कम मामले है अब तक और इनमें से भी 80 फ़ीसदी ठीक हो चुके हैं. अब तक यहाँ 19 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

  16. ब्रेकिंग न्यूज़, लेबनान में अर्थव्यवस्था को लेकर विरोध में सड़क जाम किया

    लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक़ लॉकडाउन और कर्फ़्यू के बावजूद लेबनान में रविवार को ख़राब होती अर्थव्यवस्था को लेकर प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम करके अपना विरोध जताया.

    लेबनान की समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस ने तत्काल हाईवे ख़ाली करवाया जहाँ प्रदर्शनकारी टायर जलाकर सड़क जाम कर रखे थे. लॉकडाउन और कर्फ़्यू के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने कई बार हाल में प्रदर्शन किए हैं. पिछले हफ़्ते उन्होंने कार के काफ़िले के साथ भी प्रदर्शन किया था.

    पिछले साल अक्टूबर में ख़राब अर्थव्यवस्था के ख़िलाफ हज़ारों लोगों ने एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया था. आलोचकों का कहना है कि देश के सत्तारूढ़ संभ्रांतों ने अर्थव्यवस्था को धराशायी कर दिया है.

    1975 से लेकर 1990 तक चले गृह युद्ध के बाद सबसे ख़राब आर्थिक दौर से गुजर रही लेबनान की अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन से दोहरी मार पड़ी है. सरकारी आँकड़ों के मुताबिक़ लेबनान में 45 फ़ीसदी ग़रीबी बढ़ी है.

    अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुताबिक़ 2020 में अर्थव्यवस्था में 12 फ़ीसदी की गिरावट होने जा रही है. लेबनान की मुद्रा के मूल्य में डॉलर के मुकाबले गिरावट जारी है, जिसकी वजह से मुद्रास्फीति की दर में भी बढ़ोतरी हुई है.

    लेबनान

    इमेज स्रोत, epa

  17. जर्मनी में 1,018 नए मामले

    रॉबर्ट कोच इंस्टिट्यूट फोर इंफेक्सियस डिजीज के आँकड़ों के मुताबिक़ जर्मनी में 1,018 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही जर्मनी में संक्रमण के कुल मामले 1,55,193 हो गए हैं. पिछले 24 घंटों में 110 लोगों की मौत हुई और मरने वालों संख्या 5,750 तक पहुँच गई है.

    जर्मनी

    इमेज स्रोत, Getty Images

  18. कोरोना वायरस वैक्सीन: दुनिया भर की नज़र आख़िर भारत पर क्यों?

  19. पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

    प्रधानमंत्री ऑफिस ने ट्वीट कर कहा है, ''10 बजे दिन में प्रधानमंत्री मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए बात करेंगे. यह बातचीत देश में कोविड 19 से जुड़े हालात पर होंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  20. कहां जाएगा तेल?

    तेल के कारोबार को कितना नुक़सान पहुँचा है, इसके बारे में 20 अप्रैल को उस वक़्त पता चला चला जब अमरीका में इसकी क़ीमत अब तक के इतिहास के सबसे निचले पायदान माइनस 38 डॉलर प्रति बैरल की दर पर पहुँच गई. इससे पहले पिछले 40 सालों में यह कभी भी 10 डॉलर प्रति बैरल से नीचे नहीं गया था.

    पिछले कुछ महीनों में कोरोना वायरस से हुए लॉकडाउन ने बाज़ार में तेल की मांग भयानक रूप से कम कर दी है क्योंकि अरबों लोग यात्राएं नहीं कर रहे हैं. इसका असर किसी भी वित्तीय संकट, मंदी और युद्ध से ज़्यादा हुआ है.

    अब अमरीका के पास इतना तेल है कि उसके पास रखने की जगह नहीं. हो सकता है कि निगेटिव में तेल की क़ीमत जाने की नौबत ना आए लेकिन इंडस्ट्री के विशेषज्ञों का कहना है कि यह आने वाले दिनों में संकट कम होता नहीं दिख रहा क्योंकि ये हालात हफ़्तों या फिर महीनों में नहीं ठीक होने जा रहे.

    अमरीका के इंडिपेंडेंट पेट्रोलियम एसोसिएशन में अर्थशास्त्र और अंतराष्ट्रीय मामलों के उपाध्यक्ष फ्रेडिरक लॉरेंस का कहना है, “जिन चीज़ों के होने की आशंका थी वो उम्मीद से बहुत पहले ख़राब होनी शुरू हो गई है. पाइपलाइन कंपनियों की ओर से लोगों को नोटिस मिल रहा है और कहा जा रहा है वे अब और कच्चा तेल नहीं ले सकते. इसका मतलब हुआ कि कल को तेल के कुएँ बंद करने की नौबत आने वाली है.”

    19वीं सदीं की शुरुआत से जो चीज़ वैश्विक पैमाने पर व्यापार का केंद्रीय तत्व हो वो अब पूरी दुनिया में इतनी प्रचूर मात्रा में है, कि कोई उसे पूछ नहीं रहा है. सूत्रों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि दुनिया के अग्रणी तेल उत्पादक देशों में से एक रूस ने अपने तेल को बाज़ार से लेकर जलाने पर विचार कर रहा है.

    नॉर्वे की एक बड़ी तेल कंपनी इक्वानोर ने अपनी तिमाही लाभांश में दो-तिहाई की कटौती कर दी है. अगले हफ़्ते दुनिया की बड़ी तेल उत्पादक कंपनियों एक्जॉन मोबिल कॉर्प, बीपी पीएलसी और रॉयल डच शेल पीएलसी की कमाई की रिपोर्ट आने वाली हैं. सभी से उम्मीद की जा रही है कि वे अतिरिक्त व्यय कटौतियों की बात करेंगे. निवेशकों की नज़र इस पर होगी कि ये कंपनियां अपने लाभांश को कैसे संभालती हैं.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images