You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

कोरोना: अमरीका-कनाडा सीमा और एक महीने के लिए रहेगी बंद

दुनिया भर में कोरोना का संकट बना हुआ है. अमरीका में सबसे ज़्यादा मौतें, इटली दूसरे और स्पेन तीसरे नंबर पर.

लाइव कवरेज

  1. COVER STORY: भारत में कोरोना के कम मामले या कम टेस्ट?

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, नौसेना के 21 सैनिक कोरोना संक्रमित

    भारतीय नौसेना के 21 जवानों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है. इसमें आईएनएस आंग्रे के 20 नौसैनिक शामिल हैं. इनमें से ज़्यादातर नौसैनिकों में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं था.

    इन नौसैनिकों में संक्रमण एक नौसैनिक से फैला है, जिसे 7 अप्रैल को कोरोना पॉज़िटिव पाया गया था. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक नौसेना आईएनएस आंग्रे के इनलिविंग ब्लॉक को क्वारंटीन कर दिया है.

    पूरे युद्धपोत पर लॉकडाउन जैसी स्थिति लागू कर दी गई है. भारतीय नौसेना के मुताबिक युद्धपोत पर मौजूद जहाजों और पनडुब्बियों के सैन्यकर्मियों तक संक्रमण नहीं पहुंचा है.

  3. कोरोना पर बोले डॉक्टर- भारत में सामने नहीं आ रही असल तस्वीर

  4. कोरोना संकट में ट्रंप की राजनीति

    अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमरीका के कई राज्यों में लॉकडाउन के ख़िलाफ़ हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के समर्थन में किए अपने ट्वीट्स का बचाव किया है.

    उन्होंने शुक्रवार की ब्रीफिंग में कहा कि मिनेसोटा, मिशिगन और वर्जीनिया में उठाए गए कदम ‘काफ़ी सख़्त’ हैं.

    उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट किया था –‘मिनेसोटा को आज़ाद करो’,‘मिशिगन को आज़ाद करो’ और ‘वर्जीनिया को आज़ाद करो’.

    अमरीकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए घर से बाहर नहीं निकलने जैसी पाबंदियों की ज़रूरत पर बल दिया है.

    लेकिन इसका विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लोगों की आवाजाही और आर्थिक गतिविधियों को रोककर बेवजह नागरिकों को नुकसान पहुँचा रहे हैं.

    मिशिगन, ओहियो, उत्तरी कैरोलिना, मिनेसोटा, यूटा, वर्जीनिया और केंटली में लॉकडाउन के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन हुए हैं. लेकिन ट्रंप ने अपने ट्वीट में जिन राज्यों का जिक्र किया है, उन सभी राज्यों में डेमोक्रेट पार्टी की सरकार है. ओहियो और यूटा में जहां रिपब्लिकन गर्वनर हैं, उसका उन्होंने जिक्र नहीं किया.

    बीते गुरुवार को 24 घंटे में अमरीका में अब तक एक दिन में रिकॉर्ड सबसे ज़्यादा मौतें हुई है. इस दिन मरने वालों की संख्या 4,591 रही है.

    हालांकि मरने वालों की संख्या में यह वृद्धि इसलिए भी देखी जा सकती है क्योंकि जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने अपने आकड़ों में उन मौतों को भी शामिल करना शुरू कर दिया है, जिनमें मरने की संभावित वजह कोविड19 हो सकती है.

  5. संकट को अवसर में बदला जा सकता है

    राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा है कि मौजूदा संकट के समय को अवसर में बदला जा सकता है.

    राहुल गांधी ने कहा कि कोविड 19 महामारी का संकट काफ़ी बड़ा है. इससे निपटने के लिए उन्होंने वैज्ञानिकों, इंजीनयिरों और डेटा एक्सपर्टों को मोबलाइज करके समस्या का हल निकालने की ज़रूरत पर बल दिया है.

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत में अब तक 480 मौतें

    कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 14,378 हो गई है.

    भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक इस महामारी से अब तक देश भर में 480 मरीज़ों की मौत हो चुकी है.

    जबकि इलाज के बाद अब तक 1991 मरीज़ ठीक भी हुए हैं.

  7. कोरोना वायरस: लॉकडाउन भारत में सबसे पहले किन दो ज़िलों में हटेगा

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना पर दुनिया भर से ताज़ा अपडेट

    दुनिया भर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,54,000 से ज़्यादा हो चुकी है.

    वहीं इस महामारी से अब तक 22 लाख 42 हज़ार से ज़्यादा लोग संक्रमित हैं.

    अमरीका कोरोना संक्रमण से सबसे ज़्यादा प्रभावित देश है. यहां अब तक 36,900 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सात लाख लोग संक्रमित हैं.

    संक्रमित मरीज़ों के लिहाज से स्पेन दूसरे पायदान पर है. यहां एक लाख 90 हज़ार से ज़्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि इस महामारी से स्पेन में 20 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

    मौत के लिहाज से इटली दूसरे पायदान पर है. इटली में अब तक इस बीमारी से 22,745 लोगों की मौत हुई है, जबकि एक लाख 72 हज़ार से ज़्यादा लोग संक्रमित हैं.

    फ्रांस में संक्रमित मरीज़ों की संख्या करीब एक लाख 49 हज़ार है जबकि यहां मरने वालों की संख्या 18,700 को पार कर गई है.

    ब्रिटेन में इस महामारी की चपेट में 14,600 से ज़्यादा मरीज़ों की जान गई है जबकि वहां संक्रमित मरीज़ों की संख्या एक लाख नौ हज़ार हो चुकी है.

    भारत सरकार के परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय के मुताबिक

    भारत में अब तक इस बीमारी से 452 लोगों की मौत हुई है जबकि संक्रमित मरीज़ों की संख्या 13, 835 हो चुकी है.

  9. कोरोना महामारी से संबंधित ख़बरों को लगातार लाइव आप तक पहुंचाने के लिए बीबीसी हिंदी की टीम ने काम शुरू कर दिया है.

    कोरोना को लेकर दुनिया भर का अपडेट यह है कि इस महामारी से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 22 लाख 40 हज़ार के पार पहुंच गई है, जबकि अब तक इसकी चपेट में 1 लाख 53 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है.

    शनिवार को हम आपको देश दुनिया की तमाम अपडेट देंगे, साथ ही आपको बताएंगे

    • डोनाल्ड ट्रंप के दावा, चीन में हुई अधिक मौतें
    • कोरोना वायरस के टीके बनाने के लिए क्या कुछ कोशिशें हो रही हैं
    • भारत में सबसे पहले कहां खुलने वाला है लॉक डाउन
    • संसाधनों की कमी से किस तरह जूझ रहे हैं डॉक्टर

    पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस को लेकर हमारे लाइव अपडेट्स देखने के लिए यहां क्लिक करें.