कोरोना वायरस: प्रेस कॉन्फ़्रेंस में पत्रकार के सवाल पर यूं भड़के राष्ट्रपति ट्रंप

जब सीबीएस की रिपोर्टर पाउला रीड ने ट्रंप से पूछा कि उन्होंने फ़रवरी महीने में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए क्या किया तो अमरीकी राष्ट्रपति इसका जवाब देने से इनकार करते रहे और अंत में भड़क गए.

लाइव कवरेज

  1. कोरोना लॉकडाउन ने डेटिंग और सेक्स संबंधों को कैसे और कितना बदला

  2. दिल्ली में भूकंप के हल्के झटके

    दिल्ली और आस पास इलाकों में दोपहर 2.40 बजे के आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 के आसपास रही.

    रविवार शाम को भी दिल्ली और आसपास के इलाक़ों में रिक्टर स्केल पर 3.5 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, 14 अप्रैल को देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

    भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को 10 बजे सुबह देश को संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि वे इस संबोधन में लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइंस के बारे में जानकारी दे सकते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, लॉकडाउन के बीच कुछ व्यवसाय शुरु करेगा स्पेन

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Reuters

    कोरोना महामारी के कारण 17,209 मौतें देख चुका स्पेन लॉकडाउन के एक महीने बाद पाबंदियों में ढील देने की तैयारी कर रहा है.

    कोरोना वायरस के कारण स्पेन की अर्थव्यवस्था एक तरह से रुक गई है जिसे सरकार गति देने की कोशिश कर रही है.

    कोरोना के कारण अमरीका के बाद स्पेन दुनिया का सबसे अधिक प्रभावित देश है. यहां कुल 1,66,831 लोग संक्रमित हैं जबकि 17,209 लोगों की मौत हो चुकी है.

    इसके बाद निर्माण और उत्पादन के क्षेत्र में काम करने वालों को नौकरी पर लौटने की इजाज़त लेगी. हालांकि उन्हें कोरोना से बचने के लिए बताए गए सुरक्षात्मक सावधानियां, जैसे सोश डिस्टेन्सिंग, मुंह पर मास्क और हाथों बार-बार को धोने की व्यवस्था जैसे उपायों को मानना होगा.

    लेकिन इस दौरान आम लोगों पर लगी पाबंदियां जारी रहेंगी और उन्हें घर से बाहर निकलने की इजाज़त नहीं दी जाएगी.

    मंगलवार को इटली भी कुछ व्यवसायों को फिर से खुलने की इजाज़त देने वाला है.

  5. ड्रोन से लोगों पर रखी जा रही है नज़र

    मध्य प्रदेश की राजधानी में पुलिस लोगों की आवाजाही पर ड्रोन के ज़रिए नज़र रखने की कोशिश कर रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. नगालैंड में कोविड 19 का पहला मरीज सामने आया

    दिलीप कुमार शर्मा,

    गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए

    कोरोना वायरस का संक्रमण अब धीरे धीर पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में फैलता जा रहा है. नगालैंड में कोविड 19 से संक्रमित पहले मरीज की पुष्टी हुई है.

    असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक ट्वीट कर बताया, "नगालैंड के डिमापुर शहर में मौजूद एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती मरीज में कोविड 19 के लक्ष्ण दिखाई देने के बाद उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भेजा गया. यहां की गई जांच में मरीज कोविड 10 पॉज़िटिव पाया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है."

    हालांकि नगालैंड में 20 दिन के लॉकडाउन के बाद सभी सरकारी कार्यालयों को आज (सोमवार) से खोलने का निर्देश दिया गया है.

    मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर नगालैंड के सभी सरकारी कार्यालयों और नागरिक सचिवालय में रोस्टर सिस्टम के आधार पर काम शुरू करने का निर्देश दिया था.

  7. मध्य प्रदेश में एक और आईएएस अधिकारी कोरोना पॉज़िटिव

    शुरैह नियाज़ी

    भोपाल से, बीबीसी हिंदी के लिये

    मध्यप्रदेश में एक आईएएस अधिकारी और कोरोना कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इसके साथ ही प्रदेश में अब तक चार आईएएस अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाये जा चुके है.

    भोपाल में अब कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की तादाद 142 पहुंच गई है. इनमें स्वास्थ्य विभाग के 75 अधिकारी कर्मचारी है.

    इंदौर में पिछले 24 घंटे में आठ नये कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिले है.

    सरकार ने भोपाल, इंदौर और उज्जैन में बेकाबू होती स्थिती को देखते हुये संदिग्ध मरीज़ों के 1200 सैंपल दिल्ली भेजे है. इनकी रिपोर्ट सोमवार शाम तक आने की उम्मीद है.

    मध्यप्रदेश में संक्रमित मरीज़ों का आंकड़ा 542 पर पहुंच गया है.

    सरकार ने दिल्ली से दवायें भी मंगवाई हैं. इनमें 10 लाख 50 हज़ार हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन और 80 हज़ार एजीथ्रोमाइसिन टैबलेट है.

    प्रशासन ने भोपाल में आज से किराना दुकानें खोलने का भी फ़ैसला लिया है. होम डिलीवरी व्यवस्था फेल हो जाने के बाद यह फैसला लिया गया है.

    हालांकि सरकार का कहना है कि दुकानदारों को यह देखना होगा कि दुकानों में भीड़ न लगे. अगर भीड़ लगती है तो दुकानदारों के गुमाश्ता लाइसेंस को कैंसिल कर दिया जाएगा.

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Shuraih Niyazi/ BBC

  8. कोविड-19 के इलाज का दावा करने वाली ये दवाएं ही बीमार बना सकती हैं!

    कोरोना वायरस के फ़र्ज़ी इलाज के साथ-साथ इन दिनों उसे ठीक करने का दावा करने वाली दवाइयों की फ़र्ज़ी क़िस्मों ने भी सिरदर्द बढ़ा दिया है.

    पूरी दुनिया में ऐसी नकली दवाइयां बिक रही हैं, जिनसे कोरोना को ठीक करने का झूठा दावा किया जा रहा है.

    अगर ये नकली दवाएं बीमारी ठीक ना करें तो भी सही, लेकिन फ़र्ज़ी दवाइयां शरीर को और ज़्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं, जो ज़्यादा ख़तरनाक है.

    वीडियो कैप्शन, Corona Virus: बीमारी के इलाज का दावा करने वाली ये दवाएं ही बीमार बना सकती हैं!
  9. होममेड मास्क पहनकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण काम करने मंत्रालय पहुँचीं

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. दिल्ली में अब 43 कंटेनमेंट ज़ोन

  11. असम के डिब्रूगढ़ में शराब की दुकान के आगे लगी भीड़

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. चीन में पांँच हफ़्ते के बाद 108 लोग संक्रमित पाए गए

    रविवार को चीन में 108 लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं. ऐसा पाँच हफ़्ते के बाद हुआ है.

    संख्या के एतबार से ये ज़्यादा नहीं हैं लेकिन ये ट्रेंड बढ़ता जा रहा है जो चीन के लिए अच्छी ख़बर नहीं है.

    शंघाई स्थित बीबीसी संवाददाता रॉबिन ब्रैंट के अनुसार रविवार को जो लोग पॉज़िटिव पाए गए थे वे सभी विदेशों से चीन लौटे चीनी नागरिक थे.

    आधे से ज़्यादा लोग उत्तरी प्रांत हिलॉगजियांग प्रांत के हैं जो कि रूस से सटा हुआ है और ये सभी रूस से चीन में दाख़िल हुए थे.

    चीन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है लेकिन इसके बावजूद वायरस संक्रमण के मामले पूरी तरह समाप्त नहीं हुए हैं.

    वुहान शहर जहां से कोरोना फैला, वहां भी कुछ लोगों की मौत अब भी हो रही है. हाल ही में वहां दो लोगों की मौत हुई थी.

    हालांकि चीन की सरकार ने इस जगह को सुरक्षित समझते हुए वुहान को चीन और दुनिया के लिए खोल दिया था.

  13. राजस्थान में कोरोना संक्रमण का मामला बढ़कर 815 हुआ

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. क्या Convalescent Plasma Therapy से हो सकता है Corona Virus का इलाज?

    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोविड-19 मरीज़ों के इलाज के लिए केरल सरकार की ओर से सुझाई गई कॉन्व्लेसेन्ट प्लाज़्मा थेरेपी को मंज़ूरी दे दी है.

    केरल सरकार की ओर से गठित एक मेडिकल टास्क फ़ोर्स ने मौजूदा महामारी से निबटने में प्लाज़्मा थेरेपी के इस्तेमाल की सिफ़ारिश की थी.

    इसे साधारण तरीक़े से समझा जाए तो ये इलाज इस धारणा पर आधारित है कि वे मरीज़ जो किसी संक्रमण से उबर जाते हैं उनके शरीर में संक्रमण को बेअसर करने वाले प्रतिरोधी ऐंटीबॉडीज़ विकसित हो जाते हैं.

    इन ऐंटीबॉडीज़ की मदद से कोविड-19 रोगी के रक्त में मौजूद वायरस को ख़त्म किया जा सकता है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  15. आइसोलेशन में रहने के लिए पेड़ पर बनाया घर

    कोरोना वायरस को रोकने के लिए भारत सरकार ने पूरे देश में 21 दिनों के पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है.

    अचानक कामबंदी हो जाने के कारण कई लोग शहर छोड़ कर गांवों में चले गए हैं. वहीं वायरस के डर के कारण भी कई लोगों ने गांवों का रुख़ किया है.

    सरकार का कहना है कि वायरस का फ़िलहाल कोई इलाज नहीं है और इसलिए इससे बचने का एकमात्र रास्ता यही है कि लोग एक दूसरे से दूर रहें यानी आइसोलेशन में रहें.

    गांवों और शहरों में कई लोग वायरस को बचने के लिए आइसोलेशन में रहने के लिए नए-नए तरीक़े अपना रहे हैं. कुछ लोगों ने अपने घर छोड़ ट्रीहाउस में रहने का फ़ैसला किया है.

    वीडियो कैप्शन, कोरोना: आइसोलेशन में रहने के लिए पेड़ों पर घर बना रहे हैं लोग
  16. धारावी में 47 लोग कोरोना संक्रमित

    मुंबई के धारावी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 47 हुई. यहां इस वायरस से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  17. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत में कोरोना के मामले 9 हज़ार के पार, हुई 300 से अधिक मौतें

    भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 9152 हो गए हैं. इनमें से कुल 856 लोग इस संक्रमण से ठीक भी हुए हैं. वहीं पूरे देश में मौतों का आंकड़ा 308 तक पहुंच गया है.

    देश में संक्रमण के सबसे अधिक मामले और सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं. यहां संक्रमण के कुल मामले 1985 हो गए हैं जबकि 149 मौतें हुई हैं.

    वहीं दिल्ली में कुल 1154, तमिलनाडु में कुल 1043 और राजस्थान में कुल 804 संक्रमण के मामले सामने आए हैं.

    कुल संक्रमण - 9152

    ठीक हुए - 857

    कल एक्टिव मामले - 7987

    कुल मौतें - 308

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, mohfw

  18. भारत समेत दक्षिण एशियाई देश हो सकतें हैं मंदी के शिकार: विश्व बैंक

    विश्व बैंक का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण भारत समेत दक्षिण एशियाई देश पिछले 40 वर्षों में सबसे भयंकर आर्थिक मंदी के शिकार हो सकते हैं.

    दक्षिण एशिया के आठ देशों में दुनिया की एक चौथाई आबादी रहती है.

    विश्व बैंक के अनुसार इन देशों में 1.8 से लेकर 2.8 फ़ीसदी विकास दर हो सकती है जबकि छह महीने पहले इन देशों में 6.3 फ़ीसदी विकास दर का अनुमान लगाया जा रहा था.

    भारत में आर्थिक विकास दर 1.5 से 2.8 फ़ीसदी होने की आशा की जा रही है. भारत के अलावा श्रीलंका, नेपाल, भुटान और बांग्लादेश में भी आर्थिक विकास में भारी गिरावट का अंदेशा जताया जा रहा है.

    पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान और मालदीव मंदी के शिकार हो सकते हैं.

  19. कोरोना: आम जनजीवन सामान्य कब तक होगा?

    चीन के वुहान से शुरु हुआ कोरोना वायरस दुनिया के कई देशों में अपने पैर तेज़ी से पसार रहा है. रोज़ाना इस वायरस के कारण हज़ारों लोगों की मौत हो रही है.

    वायरस को फैलने से रोकने के लिए कई देशों में ज़रूरी सेवाओं को छोड़ कर पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है.

    सरकारें अपने नागरिकों को घरों से बाहर न निकलने के लिए कह रही हैं. चीन में मौतों के आंकड़ों में कमी आई जिसके बाद वुहान में लॉकडाउन ख़त्म किया गया.

    लेकिन वहां हाल में कोरोना के ताज़ा मामले सामने आए हैं. जिसके बाद अब ये डर पैदा हो गया है कि क्या लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद एक बार फिर ये वायरस अपने पैर पसार सकता है.

    ऐसे में आख़िर आम जनजीवन पटरी पर कब लौटेगा? और से महामारी कब ख़त्म होगी?

    वीडियो कैप्शन, कोरोना वायरस: कब ख़त्म होगी महामारी?
  20. लॉकडाउन से बाहर आना क्या इतना आसान है?

    तेज़ी से फैलते कोरोना वायरस को रोकने के लिए दुनिया के तमाम देशों के पास लॉकडाउन छोड़कर कोई दूसरा विकल्प नहीं दिख रहा.

    लेकिन अब दुनिया के तमाम देशों के सामने यह मुसीबत है कि लॉकडाउन को ख़त्म करें तो कैसे? या फिर पूरी तरह से लॉकडाउन ख़त्म करने की जगह सिर्फ़ कुछ पाबंदियों को ख़त्म करें?

    लॉकडाउन ख़त्म करने के साथ कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करने और लोगों को बचाने की भी चुनौती सरकारों के सामने होगी.

    चीन ने हाल में वुहान में जारी लॉकडाउन को ख़त्म किया था लेकिन इसके बाद वहां संक्रमण के कई मामले सामने आए हैं जिसने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है.

    क्या लॉकडाउन को ख़त्म करना आसान होगा? बीबीसी स्वास्थ्य और विज्ञान संवाददाता जेम्स गैलाघर की रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images