कोरोना वायरस: अमरीका में मरने वालों की संख्या 20 हज़ार के पार, 5 लाख से अधिक संक्रमित

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, अमरीका में अब तक 20 हज़ार से अधिक लोगों का मौत हो चुकी है. इटली में मरने वालों की संख्या 19 हज़ार के पार.

लाइव कवरेज

  1. दो सप्ताह तक बढ़ सकता है लॉक डाउन

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद मीडिया से बताया है कि केंद्र सरकार 15 दिनों तक लॉकडाउन बढ़ाने का फ़ैसला कर सकती है. येदियुरप्पा के मुताबिक भारत सरकार इन 15 दिनों के लिए गाइंडलाइंस की घोषणा अगरे एक दो दिन में करेगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. भारत में अब तक 239 लोगों की मौत

    भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस से देश भर में अब तक 239 लोगों की मौत हो चुकी हैै. बीते 24 घंटों में 40 लोगों की मौत हुई है.

    वहीं देश भर में कुल संक्रमण के मामले 7447 हो गए हैं. इसमें 642 मरीज़ इलाज के बाद ठीक हो गए हैं.

    देश में अभी एक्टिव मरीज़ों की संख्या 6,565 है.

  3. स्पेन में रोज़ मरने वाले लोगों की संख्या में कमी

    स्पेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    स्पेन में प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या में कमी आई है जिसके बाद माना जा रहा है कि स्पेन अपने सबसे बुरे दौर से बाहर निकल रहा है.

    शनिवार को शुक्रवार की अपेक्षा इस संख्या में 100 लोगों की कमी दर्ज की गई.

    पिछले 24 घंटे में स्पेन में कोरोना संक्रमण से 510 लोगों की मौत हुई मगर स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ये संख्या महामारी की चरम स्थिति से काफ़ी कम है.

    स्पेन के लिए सबसे बुरा दिन 2 अप्रैल का था जब 950 लोगों की मौत हुई थी.

    स्पेन में अब तक 16,353 लोग मारे जा चुके हैं. इटली और अमरीका के बाद सबसे ज़्यादा लोगों की मौत स्पेन में हुई है.

    हालाँकि स्पेन में संक्रमण के नए मामले बढ़े हैं मगर पहले की तुलना में इसमें भी वैसी तेज़ी नहीं है.

    शनिवार को 4,830 नए मामले दर्ज किए गए जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 1 लाख 61 हज़ार 852 हो गई है.

  4. केजरीवाल ने बताया, आगे बढ़ेगा लॉकडाउन

    देश में जारी 21 दिनों के लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के निर्णय की घोषणा अभी केंद्र सरकार ने नहीं की है.

    इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संकेत दिए हैं कि लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाएगा.

    एक ट्वीट में उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का सही निर्णय लिया है."

    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ लॉकडाउन पर चर्चा करने के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग की है. कई प्रदेशों ने लॉकडाउन आगे बढ़ाने की राय दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. झारखंड की मांग, मनरेगा मज़दूरी बढ़ाई जाए

    हेमंत सोरेन

    इमेज स्रोत, CMO Jharkhand

    इमेज कैप्शन, वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रधानमंत्री से बात करते झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    रवि प्रकाश

    रांची से

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिलीफ़ फ़ंड के तहत मज़दूरों को रिलीफ़ देने और मनरेगा मज़दूरी का रेट 300 रुपये प्रति कार्य दिवस करने की माँग प्रधानमंत्री से वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान की. हेमंत सोरेन का कना है कि पिछली दो वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रधानमंत्री ने उन्हें बोलने का मौक़ा नहीं दिया था.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि उनकी सरकार भूख से निपटने पर काम कर रही है, ताकि लॉकडाउन के दौरान कोई भूखा न रह जाए. इसलिए दाल भात केंद्रों समेत क़रीब 5000 जगहों पर लोगों के खाने का इंतज़ाम किया गया है. सरकार का दावा है कि इसमें रोज़ क़रीब 6 लाख लोग खाना खा रहे हैं.

    इस बीच रांची ज़िला प्रशासन के साथ वालंटियर के बतौर काम कर रही एक इन्फ़ोसिस कर्मचारी ने ऐसे 89 दाल भात केंद्रों को गूगल से टैग किया है, ताकि लोगों को भटकना नहीं पड़े.

    राज्य सरकार के कोविड नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सात लाख से भी अधिक मज़दूरों ने सहायता मांगी है. ये सभी लोग देश के दूसरे राज्यों में फंसे हैं. इसी बीच कोविड-19 से संक्रमित तीन नए मरीज़ मिलने के बाद झारखंड में पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या 17 हो गई है.

    कोरोना संक्रमित एक बुज़ुर्ग की बोकारो में मौत भी हुई थी. हालाँकि, वे पहले से बीमार थे. उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट उनकी मौत के बाद अस्पताल को मिली थी. उससे पहले उनकी मौत का कारण हर्ट अटैक बताया गया था.

  6. जुमे की नमाज़ के लिए जुटी भारी भीड़, 50 पर केस

    कोलकाता

    इमेज स्रोत, PM Tiwari

    इमेज कैप्शन, कोलकाता में सेनेटाइज़ेशन करते कर्मचारी

    प्रभाकर मणि तिवारी,

    कोलकाता से

    पश्चिम बंगाल में पुलिस ने मुर्शिदाबाद ज़िले के गोपीपुर की एक मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए भारी भीड़ जुटने के बाद पचास अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है.

    लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में कोरोना के दस हॉटस्पॉट को कम से कम 14 दिनों के लिए पूरी तरह लॉकडाउन करने का फ़ैसला लिया है.

    वहीं मस्जिद में जुटी भीड़ में बच्चे से लेकर बुज़ुर्ग तक शामिल थे और उन लोगों ने न तो मास्क पहना था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन कर रहे थे.

    ज़िला प्रशासन को इसकी सूचना मिलने के बाद इलाक़े में पहुंची पुलिस की टीम ने मस्जिद को खाली कराया और लोगों को वापस भेजा.

    पुलिस की दलील है कि इस मुस्लिम-बहुल इलाक़े में कई मस्जिदें हैं और उन सबकी निगरानी करना संभव नहीं है.

    मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने बताया, "राज्य में कोरोना के दस हॉटस्पॉट की पहचान कर ली गई है. वहां पूरी तरह लॉकडाउन की तैयारी की जा रही है. लेकिन फ़िलहाल उन जगहों के नाम नहीं बताए जा रहे हैं ताकि आम लोगों में डर न फैले. ऐसी स्थिति में सामाजिक और प्रशासनिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं."

    सरकारी सूत्रों ने बताया कि पूरी तरह लॉकडाउन की यह कवायद शनिवार रात से ही शुरू कर दी जाएगी. इन इलाक़ों में राजधानी कोलकाता की कुछ जगहें भी शामिल हैं.

    सिन्हा ने कहा, "पूर्ण लॉकडाउन का मतलब है कि इलाक़े में तमाम बाज़ार और सड़कें बंद कर दी जाएंगी. कुल मिला कर ऐसे इलाक़ों में कर्फ़्यू जैसी स्थिति होगी. किसी को घरों से बाहर निकलने की भी अनुमति नहीं दी जाएगी. इससे दिक्कतें बढ़ेंगी. लेकिन इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है. "

    सरकारी सूत्रों ने बताया कि पूर्ण लॉकडाउन के दौरान सरकार घर-घर राशन, सब्जियां, दवाएं और दूसरी जरूरी चीज़ें पहुंचाएगी. इसके लिए इलाक़े के शापिंग माल्स और राशन डीलरों की सहायता ली जाएगी.

    इस बीच, एक बैंक अधिकारी की मां के कोरोना पॉज़िटिव होने के बाद कोलकाता के भवानीपुर में यूको बैंक की एक शाखा को सील कर दिया गया है.

  7. कोरोना वायरस से दुनिया भर में कैसे जूझ रहे हैं लोग

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, अमरीका में एक दिन में 2000 से ज़्यादा की मौत

    अमरीका

    इमेज स्रोत, Reuters

    अमरीका दुनिया का पहला देश बन गया है जहाँ एक ही दिन में कोरोना संक्रमण से 2,000 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई है.

    अमरीका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के जारी किए गए आँकड़ों के मुताबिक़ वहाँ पिछले 24 घंटों में 2,108 लोगों की जान चली गई है.

    वहीं देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 5 लाख से ज़्यादा हो चुकी है.

    समझा जा रहा है कि महामारी के दौरान मारे गए लोगों की संख्या के मामले में अमरीका बहुत जल्दी इटली से आगे निकल सकता है.

  9. कोरोना वायरस: लॉकडाउन से डर के साये में जीता आम आदमी

  10. अमरिंदर सिंह ने टेस्टिंग सुविधा बढ़ाने की मांग की

    पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर पीएम मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए हुई बैठक की जानकारी दी है. अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा, ''पीएम मोदी जी के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर भविष्य की तैयारियों पर बात हुई. हमने टेस्टिंग सुविधा बढ़ाने की मांग की. इसके अलावा ग़रीबों और किसानों को मदद बढ़ाने की भी मांग की.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. ब्रेकिंग न्यूज़, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की

    पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए पीएम मोदी के साथ हो रही मुख्यमंत्रियों की बैठक में लॉकडाउन बढ़ाने का समर्थन किया है. हालांकि पंजाब ने गुरुवार को ही एक मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फ़ैसला कर लिया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  12. असमः कई जिलों में आज से खुले चाय बागान

    दिलीप कुमार शर्मा

    गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए

    देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच असम के चाय उद्योग को हो रहे नुक़सान को देखते हुए राज्य के कई जिलों में 11 अप्रैल से कुछ चाय बागानों को खोल दिया गया है.

    जोरहाट जिले की जिला उपायुक्त रोशनी कोराती ने एक आदेश में जोरहाट में चाय उद्योग को शनिवार से खोलने की पुष्टि की है.

    भारत सरकार के गृह मंत्रालय के एक आदेश के क्लॉज़ 500 के अनुपालन का ज़िक्र करते हुए शुक्रवार को जिला उपायुक्त ने चाय उद्योग तथा अन्य हितधारकों के साथ एक बैठक की थी जिसके बाद चाय बागानों को खोलने का फ़ैसला लिया गया है.

    हालांकि सभी चाय बागान मालिकों को ये सुनिश्चित करना होगा कि अधिकतम 50 फीसदी मज़दूर और कर्मचारी ही बागान में काम करें. साथ ही आपातकालीन सेवाओं और मज़दूरों के अलावा किसी और को बागान परिसर में आने जाने की अनुमति नहीं होगी.

    इसके अलावा बागान प्रबंधन को सुनिश्चित करना होगा कि मज़दूर और कर्मचारी एक मीटर की सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करें और अनिवार्य रूप से मुंह पर मास्क और हाथ में दस्ताने पहनें.

    जिला प्रशासन ने चाय बागान प्रबंधन को मज़दूरों को लिए स्वच्छ पानी के साथ हैंडवॉश और अन्य स्वच्छता सामग्री प्रदान करने के लिए भी कहा है.

    जोरहाट के अलावा मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के गृह जिले डिब्रूगढ़ के चाय बागानों को भी इन्हीं शर्तों के आधार पर खोलने की अनुमति दी गई है.

    कोरोना वायरस के कारण राज्य के चाय उद्योगों को 24 मार्च से बंद कर दिया गया था. हाल में टी बोर्ड ऑफ़ इंडिया ने अपने एक बयान में कहा था कि लॉकडाउन के कारण असम के चाय उद्योगों को क़रीब 15 फीसदी राजस्व नुक़सान उठाना पड़ सकता है.

    असम में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक कुल 29 मामले सामने आए है जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है.

    दुमदमा चाय बागान, कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Dilip Sharma/ BBC

    इमेज कैप्शन, दुमदमा चाय बागान
  13. ब्रेकिंग न्यूज़, 30 अप्रैल तक रहे लॉकडाउन- अरविंद केरजीवाल

    समचार एजेंसी पीटीआई और एएनआई के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्रियों की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी से लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने की बात कही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  14. मध्य प्रदेश: जहां होगी कोरोना संक्रमित की मौत, वहीं होगा अंतिम संस्कार

    शुरैह नियाज़ी

    भोपाल से, बीबीसी हिंदी के लिये

    मध्य प्रदेश सरकार ने एक आदेश निकाल कर कहा है कि जिस कोरोना पीड़ित व्यक्ति की मृत्यु जहां पर होगी वहीं उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा. अगर मृतक दूसरे शहर का है तो उसे अपने शहर में ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

    इस आदेश के अनुसार मृत शरीर के होने वाले संक्रमण को रोकने के लिए "किसी भी स्थिति में शव को बाहर ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी."

    मध्य प्रदेश में कोरोना की स्थिती लगातार बिगड़ती जा रही है. प्रदेश में संक्रमितों की संख्या साढ़े चार सौ को पार कर 457 पर पहुंच गई है. वहीं इसकी वजह से प्रदेश में 32 लोगों की मौत हो चुकी है.

    भोपाल में मिले 22 नए मरीज़ो में 3 डॉक्टर और 8 स्वास्थ्यकर्मी है. इनमें एक दो साल का बच्चा भी है जो कोरोना पॉजिटिव आया है. भोपाल में पाँच पुलिसकर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं.

    इस तरह से भोपाल में कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों का आकड़ा 121 पर पहुंच गया है.

    इंदौर में चार लोगों की मौत पिछले 24 घंटे में हुई जिनमें एक डॉक्टर भी शामिल हैं.

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Shuraih Niyazi /BBC

  15. ख़ास रिस्ट बैंड से लोगों को ट्रैक करेगा दक्षिण कोरिया

    शनिवार को दक्षिण कोरिया ने कहा कि वो क्वारंटाइन के संबंध में सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर नज़र रखने के लिए लोगों को ख़ास रिस्ट बैंड देगा.

    कोरोना की वैश्विक महामारी के बढ़ते आँकड़ों के बीच देश की सरकार ने ईसाइयों से गुज़ारिश की है कि वो ईस्टर पर घरों से बाहर न निकलें.

    जॉन हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार पूरी दुनिया में कोरोना के कारण एक लाख लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 17 लाख के क़रीब पहुंच चुकी है.

    दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में कड़े नियमों की आवश्यकता है क्योंकि जिन 57,000 लोगों को घरों पर ही रहने के आदेश दिए गए थे उनमें से कुछ लोग आदेश का उल्लंघन कर घर से बाहर गए थे. ऐसा करते वक़्त कोरोना मरीज़ों को ट्रैक करने के लिए बने मोबाइल ऐप्स वाले स्मार्टफोन उन्होंने घर पर छोड़ दिए थे.

    हाल में देश के मानवाधिकार समूहों और क़ानूनी कार्यकर्ताओं ने मोबाइल ऐप्स के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी जिसके बाद सरकार ने रिस्ट बैंड के इस्तेमाल की योजना बनाई थी.

    इस बीच, अमेरीका में पाँच लाख लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार न्यूयॉर्क और आसपास के इलाकों में कोरोना के तेज़ी से फैलने की बात की है. यहां क़रीब दो करोड़ लोग रहते हैं और अमरीका में पाए गए संक्रमण के मामलों में से आधे इन्हीं इलाक़ों से हैं.

    चीन कोरोना वायरस सबसे पहले बीते साल दिसंबर में चीन के वुहान से फैलना शुरु हुआ था. यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण तीन मौतें हुई हैं जबकि कोरोना संक्रमण के 46 ने मामले सामने आए हैं.

    यहां संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद सरकार ने इसी सप्ताह वुहान पर लगी पाबंदियां हटा दी थीं और दुकानें और फैक्ट्री खोलने के आदेश दिए थे.

    चीन मे कोरोना के कारण अब तक 3,343 मौतें हुई है जबकि संक्रमण के 88,000 मामलों की पुष्टि हुई है. हालांकि आलोचकों का कहना है कि चीन अपने आंकड़े कम कर के दिखा रहा है.

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

  16. ब्रेकिंग न्यूज़, पीएम मोदी ने कपड़े का मास्क पहन मुख्यमंत्रियों के साथ शुरू की बैठक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में पीएम मोदी कपड़े के मास्क पहने हुए हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी मास्क में हैं. बैठक में लॉकडाउन पर कोई अहम फ़ैसले की उम्मीद है.

    भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 7,400 मामले सामने आ चुके हैं. इससे भारत भर में 239 लोगों की जान जा चुकी है. प्रधानमंत्री मोदी तीन हफ़्ते के लॉकडाउन पर मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर रहे हैं. मुख्यमंत्री बताएंगे कि लॉकडाउन को लेकर क्या फ़ैसला करना है. हालांकि ओडिशा और पंजाब ने लॉकडाउन बढ़ाने के फ़ैसले पहले ही कर लिए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  17. तुर्की में 93 साल की बुज़ुर्ग ने कोरोना को हराया

    विश्व भर में कोरोना के कारण हो रही मौतों के बढ़ते आँकड़ों के बीच तुर्की से राहत की एक ख़बर आई है. यहां 93 साल की महिला ने कोरोना के ख़िलाफ़ जंग जीत ली है.

    इंस्ताबुल के एक अस्पताल में 10 दिनों तक चले इलाज के बाद अब इन्हें अस्पातल से छुट्टी दे दी गई है.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार अस्पताल प्रमुख डॉक्टर ज़ेकाए कुत्लुबे का कहना है, "ये हौसला बढ़ाने वाला है क्योंकि इस उम्र के मरीज़ को कोविड 19 से ख़तरा अधिक है. कई दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण बुज़ुर्गों को बीमारी से उबरने में वक़्त अधिक लगता है."

    तुर्की में अब तक कोरोना के 47,000 से अधिक मामले सामने आए हैं और ये विश्व का नौंवा देश है जहां संक्रमण के मामले सबसे अधिक हैं. यहां कोरोना के कारण अब तक एक हज़ार से अधिक मौतें हो चुकी हैं.

    डॉक्टर कुत्लुबे कहते हैं, "93 साल की महिला का स्वस्थ हो कर इन्टेंसिव केयर यूनिट से बाहर जाना हमारे और दूसरे मरीज़ों के लिए हौसला बढ़ाने वाला है."

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

  18. कोरोना वायरस: इस देश का पहला मामला लेकिन सबसे ख़तरनाक क्यों

  19. कोरोना: पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने जो मास्क पहना उससे डॉक्टर इतने नाराज़ क्यों

  20. चीन में संक्रमण के मामले बढ़े

    चीन में कोरोना वायरस का संक्रमण भले ही नियंत्रण में दिख रहा है लेकिन नए मामले आने का सिलसिला थमा नहीं है. चीन के नेशनल हेल्थ कमिशन के अनुसार शुक्रवार को चीन में कोरोना वायरस से संक्रमण के 46 नए मामले सामने आए. गुरुवार को 42 नए मामले ही सामने आए थे. नेशनल हेल्थ कमिशन के अनुसार इन 46 में से 34 वैसे मामले हैं जिनमें स्पष्ट लक्षण नहीं दिख रहे. चीन में इसके साथ ही कोरोना से संक्रमण के कुल मामले 81 हज़ार 953 पहुंच गए हैं.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images