चीन में कोरोना के 42 नए मामले
चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 42 नए मामले सामने आए हैं. इनमें से 38 लोग बाहर से चीन में आए हैं.
जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, चीन में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 82,883 मामले सामने आए हैं और 3339 लोगों की मौत हो चुकी है. यहां 77,679 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं.
ब्रिटेन में करीब आठ हज़ार मौतें
ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 7993 लोगों की मौत हो चुकी है. यहां अब तक 359 लोग इलाज से ठीक हुए हैं.
देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 65872 हो चुके हैं.
कोरोना संक्रमण की वजह अस्पताल में भर्ती प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आईसीयू से बाहर आ गए हैं लेकिन फिलहाल वो अस्पताल में ही रहेंगे. बीते रविवार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
भारत में करीब 6000 लोग संक्रमित
भारत में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 5865 मामले हो गए हैं. संक्रमण की वजह से अब तक 169 लोगों की मौत हुई है. देश में अब तक 478 लोगों का इलाज हो चुका है.
अमरीका में 16000 से अधिक मौतें
अमरीका में कोरोना वायरस से कुल 462,135 लोग संक्रमित है. वायरस संक्रमण की वजह से 16,513 लोगों की मौत हो चुकी है. अमरीका में सबसे ज़्यादा संक्रमण के मामले न्यूयॉर्क में आए हैं. यहां 5150 लोगों की मौत हुई है.
स्पेन में संक्रमण के मामले डेढ़ लाख के ऊपर
कोरोना संक्रमण से स्पेन में 153,222 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. यहां अब तक 15,447 से अधिक मौतें हो चुकी हैं.
इटली में 18 हज़ार से अधिक की मौत
एक समय इटली की हालत बेहद खराब थी और दुनिया में सबसे ज़्यादा संक्रमण के मामले यहीं आ रहे थे. इटली में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 143,626 हैं. यहां अब तक 18279 लोगों की मौत हुई है. कोरोना संक्रमित 28470 लोगों का इलाज भी किया जा चुका है.
पाकिस्तान में 65 लोगों की मौत
पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के 4489 मामले सामने आ चुके हैं. यहां अब तक 65 लोगों की मौत हुई है.