कोरोना वायरस: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आईसीयू से बाहर आए, पर अभी अस्पताल में ही रहेंगे

कोरोना वायरस से दुनिया भर में संक्रमित मरीज़ों की संख्या 15 लाख के पार पहुंची, मरने वालों की संख्या 90 हज़ार के पार.

लाइव कवरेज

  1. कोरोना वायरस: इंदौर में डॉक्टर की मौत, कई स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित

    डॉ. पंजवानी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में जारी कोरोना वायरस संकट के बीच मध्य प्रदेश में एक 62 वर्षीय डॉक्टर की कोविड 19 बीमारी से मौत हो गई है.

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. शत्रुघ्न पंजवानी को ट्विटर के माध्यम से श्रद्धांजलि दी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है, "दूसरों के अमूल्य जीवन की रक्षा और #COVID19 के विरुद्ध युद्ध लड़ते हुए बलिदान हो जाने वाले डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी जी की आत्मा की शांति के लिए हम सब प्रदेशवासी ईश्वर से करबद्ध प्रार्थना करते हैं, आप जैसे महामानव को कभी भुलाया न जा सकेगा. विनम्र श्रद्धांजलि!"

    भारत के स्वास्थ्य मंत्री (राज्य प्रभाव) अश्विनी चौबे ने भी डॉ. पंजवानी को श्रद्धांजलि देते हुए एक ट्वीट किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इंदौर के सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने बीबीसी हिंदी के लिए शुरैह नियाज़ी से बात करते हुए बताया है कि डॉ शत्रुघ्न पंजवानी पिछले दिनों कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे और उनका उपचार चल रहा था.

    उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी, गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई. मध्यप्रदेश में किसी डॉक्टर की मौत कोरोना की वजह से पहली बार हुई है. हालांकि कोरोना पॉज़िटिव कई डाक्टर पाये गये हैं.

    इस मौत के बाद प्रशासन ज्यादा सर्तक हो गया है. प्रशासन ने डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ़ों को ज्यादा सावधानी बरतने की हिदायत दी है.

  2. स्पेन में मृतकों की संख्या 15,000 के पार

    स्पेन में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 15,32 हो गई है. मगर साथ ही नए संक्रमणों की गति कम हुई है.

    पिछले 24 घंटों में 683 नए मामलों की पुष्टि हुई है. बुधवार को ये संख्या 757 थी.

    स्पेन की संसद में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने को लेकर बहस हो रही है. मगर वहाँ के प्रधानमंत्री ने कहा है स्थिति अब ऐसी लगने लगी है जिसे नियंत्रण में लाया जा सकता है.

  3. भारत में अब तक कितने टेस्ट किए गए

    आईसीएमआर ने बताया है कि अब तक एक लाख तीस हज़ार लोगों की टेस्टिंग की गई हैं जिनमें से 5374 लोगों को कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है.

    बीते डेढ़ महीने में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या लगभग तीन से पांच फीसदी है और इसमें ज़्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है.

    बुधवार को 13, 143 सैंपल टेस्ट किए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. कोरोना वायरस: भारत में 5734 लोग संक्रमित, 166 लोगों की मौत

    स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया है कि भारत में बीते 24 घंटों में संक्रमण के 540 नए मामले सामने आए हैं.

    इसके साथ ही भारत में संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 5734 हो चुकी है.

    वहीं, कोविड 19 से मरने वालों की संख्या 166 हो चुकी है. इनमें से 17 मौतें बीते 24 घंटों में हुई हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाज़ार

    भारत के शेयर बाज़ार में बंद होते होते तेज़ी का भाव देखा गया. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, सेंसेक्स 1265 अंक की बढ़त के साथ 31,159 पर बंद हुआ है. वहीं, निफ़्टी 363 अंकों की बढ़त के साथ 9111 अंकों पर बंद हुआ है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों की पीएम मोदी की तारीफ़?

    कोरोना वायरस के इलाज को लेकर इन दिनों दुनिया के कई देशों में कोशिश की जा रही है.

    ऐसे में मलेरिया की एक दवा काफ़ी कारगर बताई जा रही है. भारत में इसका काफ़ी उत्पादन होता है.

    अमरीका ने भारत से ये दवा मांगी थी और नरेंद्र मोदी सरकार अब उसे ये मुहैया करा सकती है.

    देखिए वीडियो...

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  7. ब्रिटेन में 97 साल की महिला ने कोरोना को दी मात

    ब्रिटेन में कोरोना संक्रमित 97 साल की एक बुजुर्ग महिला स्वस्थ हो गई हैं.

    जॉयस दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटेन की वायुसेना में काम कर चुकी हैं और एक बार फिर उन्होंने साबित किया कि उम्र ढलने के बाद भी उनका जूझने का हौसला कमज़ोर नहीं हुआ है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. कोरोना संक्रमण के दौर में तर्क पर भारी पड़ती धार्मिक आस्था

  9. ओडिशा ने लॉकडाउन बढ़ाया

    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को दिया है, साथ ही उन्होंने अपने राज्य में इसे 30 अप्रैल तक बढ़ा भी दिया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक लॉक डाउन बढ़ाने वाला ओडिशा भारत का पहला राज्य है.

    पटनायक ने इस दौरान एयर और रेल सेवा को भी बंद रखने का सुझाव दिया है.

    भुवनेश्नवर से स्थानीय पत्रकार संदीप साहू के मुताबिक नवीन पटनायक ने राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों को 17 जून तक बंद रखने का आदेश दिया है.

    नवीन पटनायक

    इमेज स्रोत, TWITTER/ NAVEEN PATNAIK

  10. इटली दे सकता है लॉकडाउन में ढील

    इटली इस महीने के अंत तक लॉकडाउन में ढील दे सकता है.

    इटली के प्रधानमंत्री जूज़ेपे कॉन्टे ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में यह कहा है. इटली में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बाद ये इटली के प्रधानमंत्री का पहला इंटरव्यू है.

    उन्होंने बीबीसी से कहा, "अगर साइंटिस्ट पुष्टि करेंगे तो हम इस महीने के अंत से लॉकडाउन में रियायत दे सकते हैं."

    इटली में कोरोना वायरस से सबसे ज़्यादा मौतें हुई हैं. यहां अब तक 17,669 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि एक लाख 39 हज़ार से ज़्यादा लोग संक्रमित हैं.

    इटली में कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

  11. झारखंड में कोरोना से पहली मौत

    रवि प्रकाश

    रांची से, बीबीसी हिंदी के लिए

    झारखंड में कोविड-19 से संक्रमित बोकारो के एक मरीज़ की मौत हो गई है. कोरोना संक्रमण से राज्य में यह पहली मौत है.

    बुधवार आधी रात बाद उनकी जाँच रिपोर्ट आई थी. उसमें उन्हें कोरोना से संक्रमित बताया गया था. वे बोकारो जनरल हॉस्पिटल के कोविड वार्ड में एडमिट थे.

    बोकारो के सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मृतक की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी. इधर, बोकारो में जगह-जगह फोगिंग करायी जा रही है. डीसी मुकेश कुमार ने भी कोविड वार्ड का निरीक्षण किया है.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Ravi Prakash/BBC

  12. कोविड-19 की लड़ाई में मानवता की हर संभव मदद

    अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ़ के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत कोविड-19 संक्रमण के ख़िलाफ़ लड़ाई में मानवता की हर संभव मदद करेगा.

    मोदी ने यह भी कहा कि मुश्किल वक्त दोस्तों को करीब लाते हैं. भारत और अमरीका की साझेदारी सबसे मजबूत स्तर पर पहुंच चुकी है.

    इससे पहले अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ़ की है. उन्होंने कहा कि मुश्किल वक्त में भी दोस्तों के बीच निकट साझेदारी की ज़रूरत होती है.

    भारत और भारतीय लोगों का हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन दवाई पर फ़ैसले के लिए धन्यवाद. यह याद रखा जाएगा. भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व को भी धन्यवाद जो इस लड़ाई में ना केवल भारत की मदद कर रहे हैं बल्कि मानवता की मदद कर रहे हैं.

    उन्होंने भारत की ओर से मलेरिया की दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन के निर्यात पर से रोक लगाने के संदर्भ में भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ़ की है.

    इससे एक दिन पहले उन्होंने निर्यात पर से रोक नहीं हटाने की सूरत में बदले की कार्रवाई की धमकी दी थी. इसके बाद भारत ने इस दवा के निर्यात पर लगी रोक को हटा लिया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. मध्यप्रदेश में आंकड़ा 369 पहुंचा

    शुरैह नियाज़ी

    भोपाल से, बीबीसी हिंदी के लिए

    मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीज़ो को संख्या 369 पहुंच गई है. पूरे प्रदेश में 51 नये मामले सामने आए हैं. सबसे ज़्यादा मामले इंदौर में आए हैं जहां पर 40 नए मरीज़ पाए गए हैं.

    वहीं भोपाल में 11 नए मामले सामने आए है जिनमें 10 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी है और एक पत्रकार है जिसके बाद संक्रमित मरीज़ों की संख्या 95 पहुंच गई है. वहीं प्रदेश में इस बीमारी से अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है.

    खरगोन ज़िले में भी 8 नए मरीज़ सामने आए है. इसके साथ ही प्रदेश के 14 ज़िलों में अब कोरोना फैल चुका है. जिस तरह से इनका आंकड़ा बढ़ रहा है उससे प्रशासन की नींद उड़ गई है. भोपाल की सड़कों पर फ्लैग मार्च किया जा रहा है और समझाइश दी जा रही है ताकि लोग बाहर न निकलें.

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदेश दिया है कि अधिक कोरोना संक्रमण वाले इंदौर, भोपाल और उज्जैन को पूरी तरह से सील कर दिया जाए. दूसरे ज़िलों में भी संक्रमित क्षेत्रों को टोटल सील किया जाए.

    इन क्षेत्रों में जिला प्रशासन आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा. इन क्षेत्रों से कोई भी व्यक्ति अंदर-बाहर आ-जा नहीं सकेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना संबंधी कार्य में सभी शासकीय विभागों की तथा उनके संसाधनों की सेवाएं ली जाएं.

    प्रदेश सरकार ने वही एस्मा यानी की अत्यावश्यक सेवा अनुरक्षण क़ानून लागू कर दिया है. मुख्यमंत्री ने इसके आदेश देते हुए कहा है कि लोगों को किसी भी अतिआवश्यक वस्तु के लिए परेशान न होना पड़े इस वजह से यह फ़ैसला किया गया है.

    मध्यप्रदेश

    इमेज स्रोत, Shuriah Niazi/BBC

  14. ट्र्ंप ने की मोदी की तारीफ़

    अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ़ की है. उन्होंने कहा कि मुश्किल वक्त में भी दोस्तों के बीच निकट साझेदारी की ज़रूरत होती है.

    भारत और भारतीय लोगों का हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन दवाई पर फ़ैसले के लिए धन्यवाद. यह याद रखा जाएगा. भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व को भी धन्यवाद जो इस लड़ाई में ना केवल भारत की मदद कर रहे हैं बल्कि मानवता की मदद कर रहे हैं.

    उन्होंने भारत की ओर से मलेरिया की दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन के निर्यात पर से रोक लगाने के संदर्भ में भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ़ की है.

    इससे एक दिन पहले उन्होंने निर्यात पर से रोक नहीं हटाने की सूरत में बदले की कार्रवाई की धमकी दी थी. इसके बाद भारत ने इस दवा के निर्यात पर लगी रोक को हटा लिया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. कोरोना वायरस: मिस इंग्लैंड ने ताज उतारा, डॉक्टरी के पेशे में लौटीं

  16. कुछ क्षेत्रों में ढील देने पर विचार कर रही है ममता सरकार

    प्रभाकर मणि तिवारी

    कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लॉकडाउन के मुद्दे पर गुरुवार को विभिन्न व्यापारिक संगठनों, होटल औऱ पर्यटन उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगी. उन्होंने लॉकडाउन आगे बढ़ने की स्थिति में कुछ और क्षेत्रों को ढील देने का संकेत दिया है.

    सरकार इससे पहले मिठाई दुकानों के अलावा फूलों के कारोबार और बीड़ी उद्योग को ढील दे चुकी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन आगे बढ़ने पर आम लोगों को परेशानियों का सामना करना होगा. ख़ासकर असंगठित क्षेत्र के और दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को पहले से ही दिक्कत हो रही है.

    गुरुवार की बैठक में इस मुद्दे पर सबसे राय ली जाएगी. वह कहती हैं, “लॉकडाउन बढ़ाने की स्थिति मानवीय पहलू का भी ध्यान रखा जाना चाहिए.”

    वहीं राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की तादाद बढ़ कर 71 तक पहुंच गई है. इनमें 11 परिवारों के 61 लोग शामिल हैं. दूसरी ओर, लॉकडाउन के उल्लंघ के आरोप में पुलिस ने दो सौ से ज़्यादा लोगों को गिरफ़्तार किया. इसके अलावा सोशल मीडिया पर फ़र्ज़ी ख़बरें फैलाने के आरोप में बीते एक सप्ताह के दौरान 32 लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है.

    पश्चिम बंगाल

    इमेज स्रोत, PM Tewari/BBC

  17. भारत में अब तक 166 मौतें

    भारत सरकार के परिवार एवं कल्याण मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार की सुबह तक भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 5,734 हो गए हैं.

    वहीं अब तक इसकी चपेट में 166 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 472 लोग इलाज के बाद स्वस्थ्य भी हुए हैं.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

  18. दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कोरोना के कितने हॉटस्पॉट?

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए हॉटस्पॉट इलाक़ों को सील करने का फ़ैसला किया है.

    दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली में बीस इलाक़ों को सील किया जाएगा और सरकार ये सुनिश्चित करेगी कि इन इलाक़ों तक ज़रूरी सामान पहुंचता रहे. इसके साथ ही दिल्ली में मास्क पहनना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

    वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 15 ज़िलों में हॉटस्पॉट चुने गए इलाक़ों को सील करने के निर्देश जारी किए हैं. इन इलाक़ों में ग़ाज़ियाबाद के 13, नोएडा के 12, कानपुर के 12 और वाराणसी के 4 हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए हैं.

    इसके साथ ही आगरा में सबसे ज़्यादा 22 हॉटस्पॉट हैं.

    वहीं, शामली में 3, मेरठ में 7, बरेली में 1, बुलंदशहर में 3, बस्ती में 3, फ़िरोज़ाबाद में 3, सहारनपुर में 4, महाराजगंज में 4, सीतापुर में 1 और लखनऊ में 8 बड़े और 5 छोटे हॉटस्पॉट चुने गए हैं.

  19. ऑस्ट्रेलिया: यात्रियों में कोरोना संक्रमण, जांच के लिए शिप सीज़

    शिप

    इमेज स्रोत, EPA

    ऑस्ट्रेलिया के पोर्ट केंबला में रोके गए रूबी प्रिंसेज़ क्रूज़ शिप में एक नाटकीय ट्विस्ट सामने आया है. 19 मार्च को सिडनी में रोके गए इस शिप में सवार रहे लोगों में से अब तक 15 मौत कोरोना संक्रमण की वजह हुई हैं.

    इससे जुड़े अब तक 600 से अधिक लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं. यह ऑस्ट्रेलिया में किसी भी एक जगह से मिलने वाले सबसे अधिक मामले हैं.

    पुलिस ने इस बात की तहकीकात शुरू कर दी है कि आखिर 2700 यात्रियों को इस शिप से उतरने की इजाजत कैसे मिली. शिप का ब्लैक बॉक्स सीज़ कर दिया गया है.

    न्यू साउथ वेल्स के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस शिप में भी विमानों की तरह ब्लैक बॉक्स होता है जो मामले की जांच में काफ़ी मददगार साबित हो सकता है.

    शिप के एक हज़ार से अधिक क्रू सदस्यों को इसी में रोका गया है. इनमें से 200 लोगों मे फ्लू जैसे लक्षण दिख रहे हैं जबकि अब तक 18 लोग कोरोन वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

  20. झारखंड में एक दिन में बढ़ गए 9 नए मरीज़

    रवि प्रकाश

    रांची से, बीबीसी हिंदी के लिए

    झारखंड में कोविड-19 के 9 नए मरीजों के मिलने के बाद अब राज्य में कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 13 हो गई है. झारखंड सरकार के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने बीबीसी से इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि नए 9 पाजिटिव लोगो पुराने मरीज़ों के परिवार वाले हैं. इनमें से 4 लोग बोकारो जिले के हैं, जबकि 5 राँची के.

    इन सभी लोगों का इलाज कोविड-19 के लिए चिन्हित विशेष अस्पतालों में किया जा रहा है. अभी तक सबकी हालत नियंत्रण में है. झारखंड में कल शाम छह बजे तक कुल 1315 लोगों की जाँच की गई.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर समुचित मेडिकल असिस्टेंस उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है. कल उन्होंने राँची के प्रमुख डॉक्टरों के साथ मीटिंग की थी.

    रांची कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Ravi Prakash/BBC