हमारा ये लाइव पेज यहीं ख़त्म हो रहा है. गुरुवार को दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के मामले 15.9 लाख को पार कर गए हैं. जबकि 95 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
भारत में दिल्ली और यूपी के कई हॉटस्पॉट इलाक़ों को पूरी तरह सील किया गया है. और भारत सरकार ने कोविड 19 के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत करने और आपातकालीन सुविधाओं के लिए 15000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं.
शुक्रवार को भी कोरोना वायरस पर दुनिया भर से लाइव ख़बरों का सिलसिला जारी है. इसके लिए आप यहां क्लिक करें.












