कोरोना वायरस: यूपी के 15 ज़िलों के हॉटस्पॉट इलाक़े सील होंगे

उत्तर प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या चार हो गई है. आगरा में एक व्यक्ति की मौत हो गई. कोरोना से संक्रमण के 361 मामलों की पुष्टि हुई है.

लाइव कवरेज

  1. मुंबई में सार्वजनिक जगहों पर मास्क अनिवार्य – बीएमसी

    मुंबई में बीएमसी ने सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने के निर्देश जारी किए हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, बीएमसी ने मुंबई में किसी भी वजह से आवागमन कर रहे लोगों के लिए सार्वजनिक जगहों पर कपड़े या तीन पर्तों वाला मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. कोरोना वायरस: यूपी सरकार 15 ज़िलों में सील करेगी हॉटस्पॉट

    योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए राज्य के 15 ज़िलों में हॉटस्पॉट माने गए इलाकों को पूरी तरह सील करने का फ़ैसला किया है. ये इलाके आगामी 15 अप्रैल तक सील रहेंगे.

    उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया है, "उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या फिलहाल 343 है. राज्य के 15 ज़िलों में डीएम और एसपी ने हॉटस्पॉट्स की पहचान की है. इन इलाकों पर पूरी तरह सख़्ती बरती जाएगी. यहां लॉकडाउन का मतलब लॉकडाउन होगा. यहां कोई व्यक्ति जा नहीं पाएगा."

    "इसकी वजह ये है कि जहां जहां भी सौ प्रतिशत लॉकडाउन किया गया है वहां बीमारी का असर कम होता देखा गया है. कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की मदद से ऐसे लोगों को क्वारंटाइन में भी भेजा गया है. और कोई भी व्यक्ति, चाहें वह किसी भी जगह का हो, बीमारी को आगे बढ़ा नहीं पाया है. शुरुआत में इसे आगरा में बहुत सफलता के साथ अमल में लाया गया था जिसके अच्छे परिणाम सामने आए थे. इसी वजह से ये फ़ैसला किया गया है. इन 15 ज़िलों में जो हॉटस्पॉट होंगे उन्हें लॉकडाउन में रखा जाएगा."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    आख़िर कैसे लागू किया जाएगा लॉकडाउन?

    उत्तर प्रदेश के डीजीपी हितेश अवस्थी ने बताया है कि राज्य में जो हॉटस्पॉट हैं, उनमें कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए आवाजाही को रोके जाने की ज़रूरत है. उन्होंने कहा है, "इसमें ये तय किया गया है कि कोई भी आदमी बाहर आकर किसी तरह की सेवा को हासिल नहीं करेगा. जो भी चीज चाहिए होगी, उन्हें घर के दरवाज़े तक पहुंचाया जाएगा. डिलिवरी का काम सिविल सप्लाई वाले करेंगे."

    "पुलिस सबसे पहले सेनिटाइज़ करेगी. इसमें फायर बिग्रेड की मदद ली जाएगी.इसके बाद लोगों के आने पर प्रतिबंध लगाने के लिए बैरियर लगाए जाएंगे. इसके बाद पुलिस 112 या पुलिस पेट्रोल की मदद से ये सुनिश्चित करेगी कि इन नियमों का पालन हो. वहां पर न्यायाधीश और पुलिस अधिकारी बराबर दौरा करते रहेंगे."

    यूपी सरकार का पत्र

    इमेज स्रोत, UP Govt

    किन ज़िलों में लागू होगा लॉकडाउन?

    इस फ़ैसले के तहत आगरा, कानपुर, गौतमबुद्ध नगर, शामली, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, बुलंदशहर, बस्ती, सहारनपुर, महाराजगंज और सीतापुर के हॉटस्पॉट को सील किया जाएगा.

  3. ईरान ने IMF से मांगा 5 अरब डॉलर का कर्ज़

    हसन रूहानी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने बुधवार को कोरोना वायरस से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से पाँच अरब डॉलर का इमर्जेंसी फंड देने की अपील की है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, राष्ट्रपति रूहानी ने कैबिनेट मीटिंग में कहा, ''मैं अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अपील करता हूं कि वो अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं. हम आईएमएफ़ के सदस्य हैं. क़र्ज़ देने में किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए.''

    ईरानी राष्ट्रपति ने अमरीका की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों की भी निंदा की और इसे ''आर्थिक और मेडिकल आतंकवाद'' क़रार दिया.

  4. जर्मनी में पिछले 24 घंटे में बढ़े 4000 से ज़्यादा मामले

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जर्मनी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार दूसरे दिन बढ़े हैं. इसके पहले लगातार चार दिन तक संक्रमण के मामले कम हो रहे थे.

    रॉबर्ट कोच इंस्टिट्यूट के आँकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 4003 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ बुधवार को जर्मनी में संक्रमण का आंकड़ा 103228 पहुंच गया.

    केंद्रीय सरकारी एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़ संक्रमण की वजह से बीते 24 घंटों में 254 लोगों की मौत हुई है जिसके साथ जर्मनी में मरने वालों की कुल संख्या 1861 हो गई है.

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, अमरीका में पिछले 24 घंटे में 1800 मौतें

    अमरीका में कोरोना वायरस से एक दिन में मंगलवार को अब तक की सबसे ज़्यादा तादाद में मौतें हुई हैं. मंगलवार को 1800 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई. इसके साथ ही अमरीका में कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 13 हज़ार के क़रीब पहुंच गई है. अमरीका में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामले तीन लाख 98 हज़ार हो गए हैं.

    अमरीका में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या दुनिया के किसी भी देश से ज़्यादा है. दुनिया में भर में कोरोना के संक्रमण के कुल मामले 14 लाख हो गए हैं.

    अमरीकी गायक और गीतकार जॉन प्राइन के परिवार वालों का कहना है कि उनकी मौत कोरोना वायरस की जटिलताओं से हुई है. प्राइन की मौत 73 साल की उम्र में हुई. इनकी पत्नी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं लेकिन बाद में ठीक हो गईं.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

  6. अगर आपने अभी देखना शुरू किया है तो ये हैं ख़ास बातें

    • कोरोना वायरस से संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दूसरे दिन भी आईसीयू में रहे.
    • पीएम जॉनसन की हालत स्थिर है और उन्हें वेंटिलेटर पर नहीं रखा गया है.
    • चीन के जिस वुहान शहर से पिछले साल दिसंबर में कोरोना वायरस की शुरुआत हुई वहां दो महीने बाद लॉकडाउन में बड़े पैमाने पर छूट दी गई है.
    • फ़्रांस में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10 हज़ार पार कर गई है.
    • अफ़्रीकी देशों में भी कोरोना से मरने वालों की संख्या 10 हज़ार के ऊपर हो गई है.
    • अमरीका में मंगलवार को कोरोना वायरस से 1,800 लोगों की मौत हुई. एक दिन में मरने वालों की यह तादाद अब तक की सबसे बड़ी है.
    • ट्विटर के संस्थापक और सीईओ जैक डोर्सी ने कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए एक अरब डॉलर देने की घोषणा की है.
    • भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक कुल 124 मौतें हो चुकी हैं और संक्रमितों की संख्या 4,789 हो गई है.
    ब्रिटेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

  7. दिल्ली के मुख्यमंत्री को ईश्वर से उम्मीद

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. वीडियो कैप्शन, कोरोना वायरस: बचाव के लिए हाथ धोने का सही तरीक़ा क्या है?
  9. ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान में 50 डॉक्टरों की गिरफ़्तारी

    पाकिस्तान में पुलिस ने क्वेटा में कम से कम 50 डॉक्टरों को गिरफ़्तार किया है. ये डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के इलाज के दौरान मेडिकल कर्मियों को मिलने वाले प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट किट्स की कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.

    आरोप है कि पुलिस ने डॉक्टरों के विरोध-प्रदर्शन को जबरन ख़त्म कराने की कोशिश की थी. मंगलवार को डॉक्टर इसके विरोध में हड़ताल पर चले गए थे. दक्षिण एशिया में भारत के बाद पाकिस्तान में ही कोरोना वायरस का संक्रमण सबसे ज़्यादा फैला है. पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक 3,800 मामले सामने आ चुके हैं.

    मंगलवार को बांग्लादेश में कोरोना से संक्रमण के रोज़ाना के आँकड़े सबसे ज़्यादा रहे. मंगलवार को यहां 41 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही बांग्लादेश में कुल मामले 160 से ज़्यादा हो गए हैं.

    श्रीलंका में 185 मामले सामने आए हैं और 6 लोगों की मौत हुई है. श्रीलंका में संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है. नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भी लोगों से घरों में रहने की सलाह दी है.

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

  10. कोरोना वायरस के ज़ख़्म को छुपा रहा है चीन? दिलचस्प हैं ये तथ्य

  11. ब्रेकिंग न्यूज़, लॉकडाउन के कारण बढ़ेगी बेरोज़गारी

    जेनेवा स्थित इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइज़ेशन ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दुनिया में लागू किए गए लॉकडाउन के कारण एक अरब से ज़्यादा लोगों के रोज़गार ख़तरे में हैं या सैलरी कट का ख़तरा मंडरा रहा है.

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, उत्तर कोरिया ने अपने नागरिकों को दी लहसून खाने की सलाह

    उत्तर कोरिया का कहना है कि उसके यहां कोरोना वायरस से संक्रमण का एक भी मामला नहीं है. हालांकि सरकार ने सीमित रूप में एहतियातन कई नियम भी बनाए हैं.

    उत्तर कोरिया ने अपने नागरिकों को कई निर्देश दिए हैं कि कोरोना से बचने के लिए क्या करना है. सरकार की ओर से कहा गया है कि बिना डॉक्टर के कहे कोई दवाई न लें और न खाएं. निर्देश में कहा गया है कि एंटीवायरल दवाई अपने मन से ना लें.

    लोगों को शराब नहीं पीने की सलाह दी गई है क्योंकि इससे रोग प्रतिरोधी क्षमता कम होती है. लोगों से कहा गया है कि पारंपरिक नुस्खों का पालन करें, जिनसे रोग प्रतिरोधी क्षमता मज़बूत रहे.

    शासन की ओर से लोगों को लहसुन, प्याज और शहद खान-पान में ज़्यादा शामिल करने को कहा गया है. इसके साथ ही मास्क पहनने की भी सलाह दी गई है.

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

  13. न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटे रिकॉर्ड 731 मौतें

    न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटे रिकॉर्ड 731 मौतें हुई हैं. इसके साथ ही न्यूयॉर्क में मरने वालों की कुल संख्या 5,498 हो गई है. न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्र्यू कुमो ने न्यूयॉर्क के लोगों से घरों में ही रहने के लिए कहा है.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

  14. ब्रेकिंग न्यूज़, चीन में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़े

    चीन के नेशनल हेल्थ कमिशन ने कहा है पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 62 नए मामले सामने आए हैं. इसके अलावा 137 ऐसे मामले सामने आए हैं जिनके कोई स्पष्ट लक्षण नहीं हैं.

    यह पिछले दिन की तुलना में ज़्यादा है. सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण नए मामले महज़ 32 थे और बिना स्पष्ट लक्षण वाले मामले सिर्फ़ 30 ही थे.

    चीन में मंगलवार को कोरोना वायरस के कारण दो मौत भी हुई जबकि सोमवार को पहली बार कोई मौत नहीं हुई थी. एक मौत शंघाई में हुई है और दूसरी हूबे प्रांत में. हूबे प्रांत में ही वुहान शहर है जहां से पहली बार कोरोना वायरस के मामले सामने आए थे.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

  15. ब्रेकिंग न्यूज़, जापान में एक महीने के लिए आपातकाल

    जापान ने कोरोना वायरस से प्रभावित सात प्रांतों में आपातकाल लगा दिया है. इन सात प्रांतों में जापान की राजधानी टोक्यो भी शामिल है. यह आपातकाल सात मई तक रहेगा. मंगलवार को जापान के प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे ने आपातकाल की घोषणा की. एक महीने का यह आपातकाल कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए है. मंगलवार को जापान में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामले 3,906 पहुंच गए जो पिछले हफ़्ते की तुलना में दोगुने हैं.

    जापान

    इमेज स्रोत, Getty Images

  16. अमरीका में पार्कों में करना पड़ सकता है अंतिम संस्कार

  17. उत्तर कोरिया में 500 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया

    उत्तर कोरिया दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां कोरोना वायरस से संक्रमण के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है. अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा है कि यहां 500 से ज़्यादा लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है. WHO ने कहा कि उसे उत्तर कोरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय से वीकली रिपोर्ट मिल रही है.

    उत्तर कोरिया

    इमेज स्रोत, AFP

  18. ब्रेकिंग न्यूज़, 11 हफ़्तों के लॉकडाउन के बाद वुहान से निकली पहली ट्रेन

    चीन में कोरोना वायरस से संक्रमण के 62 नए मामले सामने आए हैं. एक दिन पहले 32 मामलों की ही पुष्टि हुई थी. चीन में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामले 81 हज़ार 802 हो गए हैं. 11 हफ़्तों के लॉकडाउन के बाद बुधवार को वुहान से पहली ट्रेन निकली है. चीन के वुहान से ही पिछले साल दिसंबर में कोरोना वायरस के संक्रमण की शुरुआत हुई थी. समाचार एजेंसी एपी के अनुसार वुहान के लोगों को अब कहीं भी आने जाने की अनुमति मिल गई है.

    वुहान

    इमेज स्रोत, Reuters

  19. कोरोना से आईसीयू के अंदर ऐसे चल रही है जंग

  20. कोरोना वायरस से जुड़े देश दुनिया के अब तक के बड़े अपडेट्स

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दुनिया भर में 80 हज़ार से ज़्यादा मौतें

    कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से दुनिया भर में अब तक 81 हज़ार 250 लोगों की मौत हो चुकी है. जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक, अब तक क़रीब 14 लाख लोग इस महामारी से संक्रमित हैं.

    यूरोपियन यूनियन के शीर्ष वैज्ञानिक का इस्तीफ़ा

    यूरोपियन रिसर्च काउंसिल (ईआरसी) के अध्यक्ष प्रो. माउरो फेरारी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. फ़ाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वो ''कोविड-19 से निपटने के यूरोपीय देशों के प्रयासों से नाख़ुश थे.'' अख़बार ने उनका एक बयान भी छापा है. उन्होंने कहा, ''मैं यूरोपीय संघ का बड़ा समर्थक रहा हूं लेकिन कोविड-19 संकट ने मेरा नज़रिया पूरी तरह बदल दिया है. हालांकि अंतरराष्ट्रीय सहयोग के आदर्शों को मैं उत्साह के साथ जारी रखना चाहता हूं.''

    ट्विटर के मालिक ने दिए एक अरब डॉलर

    पेमेंट ऐप स्क्वेयर और ट्विटर के मालिक जैक डोर्सी ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए एक अरब डॉलर कोविड-19 राहत कोष में देने का ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि यह उनकी संपत्ति का 28 फ़ीसदी है.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में 24 घंटे में 500 से अधिक मामले

    भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 508 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4789 हो गए हैं. अब तक कुल 124 लोगों की मौत हो चुकी है इनमें से 13 मौतें बीते 24 घंटों में हुई हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी मंगलवार शाम को दी. हालांकि सोमवार के मुक़ाबले भारत में मंगलवार को कम मामले सामने आए. सोमवार को एक दिन में कोरोना संक्रमण के 704 मामले मिले थे.

    फ़्रांस में 10 हज़ार से अधिक मौतें

    फ़्रांस के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अस्पतालों में 607 से अधिक लोगों की मौत और दूसरे नर्सिंग होम्स में 820 लोगों की मौत के बाद देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या क़रीब 10300 हो गई है. फ़्रांस दुनिया का तीसरा देश है जहां मरने वालों का आँकड़ा 10 हज़ार के पार है.

    कोरोना के लिए बनाए गए अस्पताल में पहला मरीज़

    लंदन में कोरोना वायरस के इलाज के लिए बनाए गए एनएचएस के नाइटिंगेल अस्पताल में पहला मरीज भर्ती हुआ है. इस अस्पताल को कोरोना संकट से निपटने के लिए बनाया गया है और यहां 4000 आईसीयू बेड हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ट्रंप ने WHO की फंडिंग रोकने की धमकी दी

    अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को और पहले चेतावनी जारी करनी चाहिए थी. हालांकि WHO ने कोरोना वायरस के वैश्विक ख़तरे को लेकर शीर्ष स्तर पर जिस दिन चेतावनी जारी थी और उसी दिन राष्ट्रपति ट्रंप ने इस वायरस को फ़र्ज़ी क़रार दिया था. ट्रंप ने कहा, ''अमरीका WHO को दिए जाने वाले पैसे पर रोक लगाने जा रहा है.'' हालांकि थोड़ी ही देर बाद वो इससे मुकर गए और कहा कि ''मैंने यह नहीं कहा कि मैं ये करने जा रहा हूं.''अमरीका में कोरोना टास्क फ़ोर्स के प्रमुख डॉ. एंथनी फाउची ने कहा कि इस महामारी ने अमरीका में नस्लीय भेदभाव को बढ़ाया है. कुछ राज्यों और शहरों के डेटा से पता चला है कि यह महामारी काले अमरीकियों को मार रही है.

    ट्रंप ने ब्रिटेन को लेकर किया दावा

    राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बताया कि अमरीका के पास फिलहाल 8675 वेंटिलेटर हैं और आने वाले हफ़्तों में 110000 वेंटिलेटर और आने वाले हैं. उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ वेंटिलेटर्स दूसरे देशों को भी भेजे जाएंगे जैसे ब्रिटेन ने 200 वेंटिलेटर मांगे हैं.

    अमरीकी नेवी चीफ़ का इस्तीफ़ा

    अमरीकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने मौजूदा नेवी चीफ़ थॉमस मॉडली का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है. उन्होंने एक नेवी अधिकारी पर कार्रवाई की थी जिसने कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे अपने क्रू के सदस्यों की मदद की गुहार लगाई थी.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बोरिस जॉनसन फ़िलहाल आईसीयू में

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन फ़िलहाल आईसीयू में ही हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. प्रधानमंत्री का काम देख रहे डॉमिनिक राब ने कहा कि उन्हें भरोसा है बोरिस जॉनसन जल्द ठीक हो जाएंगे.

    ब्रिटेन में 55000 से अधिक कोरोना पॉजिटिव

    आधिकारिक आँकड़ों के मुताबिक ब्रिटेन में अब तक करीब 213181 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है इनमें से 55242 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. कोरोना संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों में से 6159 की मौत हो चुकी है.