ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी छोड़ी, मुश्किल में कमलनाथ सरकार

मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार गहरे संकट में घिरती दिख रही है. कई विधायकों के बग़ावत की ख़बरों के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया है.

लाइव कवरेज

  1. इस्तीफ़ा देने वाले विधायकों की संख्या बढ़कर 21 हुई

    भोपाल स्थित बीबीसी के सहयोगी पत्रकार शुरैह नियाज़ी ने बताया है कि दो और विधायकों के इस्तीफ़े के बाद पार्टी छोड़ने वाले विधायकों की संख्या 21 हो गई है. ऐदल सिंह कन्साना और बिसाहूलाल सिंह ने भी इस्तीफ़ा दे दिया है. शुरैह के अनुसार - अभी तक यह माना जा रहा था कि सिंधिया खेमे के ही विधायक इस्तीफा दे रहे है, मगर बिसाहूलाल सिंह दिग्विजय सिंह के क़रीबी हैं.

  2. छह मंत्रियों समेत 19 विधायकों का इस्तीफ़ा, बेंगलुरु में डाला है डेरा

    समाचार एजेंसी एएनआई ने इस्तीफ़ा देनेवाले मध्य प्रदेश कांग्रेस के 19 विधायकों की तस्वीर जारी की है जिनमें छह मंत्री शामिल हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. मंत्रियों को हटाने की सिफ़ारिश

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने प्रदेश के राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर 6 लोगों को मंत्री पद से हटाने की सिफ़ारिश की है.

    इस पत्र में इमरती देवी, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युमन सिंह तोमर और डॉक्टर प्रभुराम चौधरी का नाम है.

    मध्य प्रदेश

    इमेज स्रोत, MP Govt.

  4. कांग्रेस ने कहा, सिंधिया को पार्टी से निकाला

    कांग्रेस ने एक बयान जारी कर लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. ट्विटर पर जारी की इस्तीफ़े की चिट्ठी

    सिंधिया ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफ़े की कॉपी ट्विटर पर जारी कर दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. सोमवार को दिया इस्तीफ़ा

    सिंधिया ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को सोमवार को ही इस्तीफ़ा भेज दिया था लेकिन उस ख़त को उन्होंने मंगलवार को सार्वजनिक किया.

  7. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी

    मध्य प्रदेश में जारी राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस से नाराज़ चल रहे पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है.

    ज्योतिरादित्य सिंधिया

    इमेज स्रोत, Getty Images