You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
BBC Indian Sportswoman of the Year 2019: पी वी सिंधू बनीं विजेता
बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड पी वी सिंधू को मिला.
लाइव कवरेज
बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ़ द ईयरः आयोजन स्थल की तस्वीरें
ताज होटल में कैसी चल रही है अवॉर्ड समारोह की तैयारी
अवॉर्ड समारोह शुरू होने से पहले कैसी चल रही हैं तैयारियां? दिल्ली के ताज पैलेस होटल से बता रही हैं बीबीसी संवाददाता सूर्यांशी पाण्डेय.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अब तक कितने पदक जीते हैं?
साल 1951 से अब तक अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में भारतीय महिला खिलाड़ियों के पदकों के बारे में बीबीसी का विश्लेषण. विस्तार से पढ़ें - भारतीय महिला खिलाड़ियों को कितने पदक?
बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ़ द ईयर - ऐसे हुई वोटिंग
बीबीसी की ओर से चुनी गई एक ज्यूरी ने भारतीय महिला खिलाड़ियों की एक लिस्ट बनाई थी. इस ज्यूरी में मशहूर खेल पत्रकार, विशेषज्ञ और लेखक शामिल थे.
इस ज्यूरी की ओर से बनाई गई लिस्ट में से जिस खिलाड़ी को ज्यूरी सदस्यों की ओर से सबसे ज़्यादा मत मिले, उन महिला खिलाड़ियों के नामों को जनता की ओर से मतदान के लिए खोला गया.
इसके बाद 3 फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक वोटिंग हुई.
बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ़ द ईयरः आयोजन स्थल की तस्वीरें
दिल्ली के ताज होटल में एक कार्यक्रम में रविवार शाम होगा 2019 के लिए भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के नाम का एलान.
विनेश फोगाट: BBC Indian Sportswoman of the Year की नॉमिनी
पहलवानों के परिवार में जन्मी विनेश फोगाट से भारत को रियो ओलंपिक में काफ़ी उम्मीद थी. लेकिन कामयाबी के करीब जाकर भी घुटने की चोट ने उन्हें मेडल से दूर कर दिया. विनेश अब टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना पूरा करना चाहती हैं.
बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्डः पहला प्रयास
19 दिसंबर 2019 को बीबीसी की भारतीय भाषाओं की संपादक रूपा झा और बिज़नेस डेवलपमेंट प्रमुख, एशिया पैसेफ़िक, बीबीसी इंदु शेखर सिन्हा ने बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड दिए जाने की प्रक्रिया की जानकारी दी थी. उन्होंने दिल्ली में ये एलान सिडनी ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली महिला वेटलिफ़्टर कर्णम मल्लेश्वरी की मौजूदगी में किया था.
मानसी जोशी: BBC Indian Sportswoman of the Year की नॉमिनी
मानसी गिरीशचंद्र जोशी एक भारतीय पैरा-बैडमिंटन एथलीट है. उन्होंने अगस्त 2019 में विश्व चैम्पियनशिप जीती थी. इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकीं मानसी ने 2011 में एक दुर्घटना के बाद अपना एक पैर खो दिया था. लेकिन मानसी ने मुश्किलों से हार मानना मंज़ूर नहीं किया और कामयाबी की एक नई कहानी रच डाली.
पीवी सिंधुः BBC Indian Sportswoman of the Year की नॉमिनी
पीवी सिंधु बैडमिंटन में ओलंपिक सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं. 2016 के रियो ओलंपिक में भारत के खेल इतिहास में कामयाबी का एक नया पन्ना जोड़ने वाली सिंधु का रास्ता चुनौतियों भरा था जिसे तय करने की एक ही शर्त थी - कड़ी मेहनत. देखिए सिंधु के शानदार सफ़र की कहानी.
फ़िल्म और टीवी ऐक्ट्रेस राधिका मदान का संदेश
BBC Indian Sportswoman of the Year Award पर रहेगी फ़िल्म और टीवी ऐक्ट्रेस राधिका मदान की भी नज़र.
मैरी कॉम: BBC Indian Sportswoman of the Year की नॉमिनी
बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ़ द ईयर के लिए नामित पाँच खिलाड़ियों में एक और नाम हैं बॉक्सर मैरी कॉम. ओलंपिक में भारत के लिए महिला मुक्केबाज़ी में कोई पदक जीतने वाली पहली और एकमात्र बॉक्सर मैरी कॉम की कहानी किसी सपने से कम नहीं. एक दिहाड़ी मज़दूर मां-बाप के घर जन्मी मैरी कॉम को बॉक्सिंग रिंग में लड़ने से पहले ज़िंदगी की कई दूसरी चुनौतियों से लड़ना पड़ा.
दुती चंद: BBC Indian Sportswoman of the Year की नॉमिनी
जिन पाँच खिलाड़ियों को नामित किया गया है उनमें शामिल हैं भारत की स्टार महिला धावक दुती चंद. दुती की गिनती दक्षिण एशिया में 100 मीटर रेस दौड़ने वाली सबसे कामयाब खिलाड़ियों में की जाती है. देखिए दुती की कहानी ख़ुद उनकी ज़ुबानी.
आज दिया जाएगा पहला बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड
आज बीबीसी उस खिलाड़ी के नाम की घोषणा करेगा जिन्हें साल 2019 का बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड दिया जाएगा. इस अवॉर्ड के लिए दुती चंद, मानसी जोशी, मैरी कॉम, पीवी सिंधु और विनेश फोगाट को नामित किया गया है.