Delhi Election Results 2020: दिल्ली में फिर से केजरीवाल , मोदी-अमित शाह-मनोज तिवारी का नहीं चला जादू

अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. BJP भी 2015 की तुलना में अच्छी स्थिति में लेकिन कांग्रेस शून्य पर ही.

लाइव कवरेज

  1. अरविंद केजरीवाल को अखिलेश यादव ने दी बधाई

    दिल्ली चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत पर अखिलेश यादव ने कहा, "मैं अरविंद केजरीवाल को बधाई देता हूं. घृणा, धोखे और विध्वंस की राजनीति को खारिज करने के लिए मैं दिल्ली वालों का शुक्रिया अदा भी करता हूं. इस चुनाव के नतीजे के बाद बीजेपी किसी बाग़ को नहीं याद करेगी."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. बीजेपी सांसद परवेश वर्मा ने मानी हार

    बीजेपी सांसद परवेश वर्मा ने कहा कि वो दिल्ली के चुनावी नतीजों को स्वीकार करते हैं. उन्होंने कहा, ''हमलोग और कड़ी मेहनत करेंगे ताकि अगले चुनाव में बेहतर कर सकूं. अगर यह चुनाव शिक्षा और विकास पर था तो केजरीवाल के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से पीछे नहीं होते.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, 67 से 57 पर पहुंची AAP और तीन से 13 पर बीजेपी

    चुनाव आयोग के अनुसार आम आदमी पार्टी 57 सीटों पर आगे चल रही है और बीजेपी 13 सीटों पर.

    दिल्ली चुनाव

    इमेज स्रोत, EC

  4. कांग्रेस ने मानी हार

    दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा, ''दिल्ली के चुनावी नतीजों से साफ़ है कि लोगों ने बीजेपी की सांप्रदायिक राजनीति को ख़ारिज कर दिया है. मैं दिल्ली में पार्टी की हार की ज़िम्मेदारी लेता हूं और अरविंद केजरीवाल को बधाई देता हूं.''

    सुभाष चोपड़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

  5. गौतम गंभीर ने अरविंद केजरीवाल को दी बधाई

    बीजेपी नेता और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दी है. गौतम ने कहा, ''हमने अच्छी कोशिश की लेकिन लोगों को समझा नहीं पाए. मुझे उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली विकास करेगी.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. 57 पर AAP आगे और 13 पर बीजेपी

    दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल ने दिल्ली विधानसभा को किया भंग.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. ममता बनर्जी ने अरविंद केजरीवाल को दी बधाई

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल को जीत के लिए बधाई दी है. ममता ने कहा कि लोगों ने बीजेपी को नकार दिया है.

    उन्होंने कहा, ''केवल विकास की राजनीति ही काम करेगी. जनता ने सीएए, एनआरसी और एनपीआर को ख़ारिज कर दिया है.''

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, शालीमार बाग से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी की जीत

    शालीमार बाग से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को मिली जीत. बंदना कुमारी को 24 हज़ार मतों से जीत मिली.

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

  9. प्रशांत किशोर ने दिल्ली को कहा शुक्रिया

    अरविंद केजरीवाल के चुनावी अभियान की कमान संभालने वाले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दिल्ली के चुनावी नतीजे पर ट्वीट कर कहा, ''भारत की आत्म की रक्षा के लिए खड़े होने के लिए शुक्रिया दिल्ली.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. हिन्दुस्तान जीत गया: संजय सिंह

    आम आदमी पार्टी ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है. पार्टी मुख्यालय में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली चुनाव को बीजेपी वाले हिन्दुस्तान-पाकिस्तान का मैच बता रहे थे और नतीजा देख लीजिए- हिन्दुस्तान जीत गया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. ब्रेकिंग न्यूज़, शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपनी पार्टी कांग्रेस पर बोला हमला

    कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रपति की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने ट्वीट कर कांग्रेस की हार पर पार्टी को ही निशाने पर लिया है. शर्मिष्ठा मुखर्जी ने ट्वीट कर कहा, ''हम फिर से एक भी सीट नहीं जीत पाए. आत्मंथन बहुत हो गया अब एक्शन लेने की ज़रूरत है. शीर्ष के नेताओं ने फ़ैसले लेने में बहुत देरी की. हमारे पास कोई रणनीति नहीं थी और न ही एकता थी. कार्यकर्ताओं में निराशा थी और ज़मीन से कोई जुड़ाव नहीं था. कांग्रेस पार्टी के संगठन का हिस्सा होने के नाते मेरी भी ज़िम्मेदारी है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. 58 पर AAP आगे और 12 पर बीजेपी, शून्य पर कांग्रेस

    चुनाव आयोग के अनुसार दिल्ली की कुल 70 सीटों में से 58 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे और 12 पर बीजेपी आगे. 2015 में AAP को मिली थी 67 सीटें और बीजेपी को तीन सीटों पर जीत मिली थी.

    दिल्ली चुनाव

    इमेज स्रोत, EC

  13. आम आदमी पार्टी का वोट शेयर बीजेपी से क़रीब 14 फ़ीसदी ज़्यादा

    आम आदमी पार्टी 70 में से 57 सीटों पर आगे. बीजेपी 13 सीटों पर आगे.

    दिल्ली चुनाव

    इमेज स्रोत, EC

  14. ब्रेकिंग न्यूज़, अमानतुल्लाह ख़ान ओखला से 65 हज़ार वोट से आगे

    आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह ख़ान ओखला से 11वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद 65546 वोट से आगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. ब्रेकिंग न्यूज़, AAP 57 सीटों पर आगे: चुनाव आयोग

    चुनाव आयोग के अनुसार आम आदमी पार्टी 70 में से 57 सीटों पर आगे चल रही है और बीजेपी 13 सीटों पर. कांग्रेस किसी भी सीट पर आगे नहीं.

    दिल्ली चुनाव

    इमेज स्रोत, EC

  16. मॉडल टाउन से बीजेपी के कपिल मिश्रा पीछे

    मॉडल टाउन से बीजेपी के कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी के अखिलेश पति त्रिपाठी से चार हज़ार से ज़्यादा मतों से पीछे चल रहे हैं. त्रिपाठी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की जनवादी नीतियां सब पर भारी पड़ेंगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  17. ब्रेकिंग न्यूज़, मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से पीछे

    मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से हुए पीछे. मनीष सिसोदिया से बीजेपी के रवींद्र सिंह नेगी क़रीब डेढ़ हज़ार से ज़्यादा मतों से आगे.

    दिल्ली चुनाव

    इमेज स्रोत, Getty Images

  18. AAP की जीत बीजेपी के सांप्रदायिक एजेंडे के ख़िलाफ़ जीत: कांग्रेस

    लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि दिल्ली का जनादेश बीजपी के सांप्रदायिक एजेंडे के ख़िलाफ़ है. उन्होंने कहा, ''सबको पता था कि आम आदमी पार्टी तीसरी बार सत्ता में लौट रही है. कांग्रेस की हार दुखद है लेकिन आप की जीत बीजेपी के सांप्रदायिक एजेंडे के ख़िलाफ़ जीत है.''

    कांग्रेस

    इमेज स्रोत, Getty Images

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, AAP 52 सीटों पर आगे और बीजेपी 18 पर आगे

    चुनाव आयोग के अनुसार कुल 70 सीटों का रुझान आ गया है. आम आदमी पार्टी 52 सीटों पर आगे चल रही है और बीजेपी 18 सीटों पर. कांग्रेस एक भी सीट पर आगे नहीं.

    दिल्ली चुनाव

    इमेज स्रोत, EC

  20. ब्रेकिंग न्यूज़, मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज से बीजेपी के रवि नेगी से कड़ी टक्कर

    मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज से बीजेपी के रवि नेगी से कड़ी टक्कर मिल रही है. मनीष सिसोदिया महज 74 वोट से आगे चल रहे हैं.

    दिल्ली चुनाव

    इमेज स्रोत, Getty Images