Budget 2020: क्या-क्या है निर्मला सीतारमण के इस बजट में?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया.

लाइव कवरेज

  1. करदाताओं का उत्पीड़न नहीं: वित्त मंत्री

    निर्मला सीतारमण ने कहा, ''हम एक टैक्सपेयर चार्टर बनाएंगे, जिसे क़ानूनी कवच दिया जाएगा. हमारी सरकार करदाताओं को भरोसा दिलाना चाहती है कि हम उनका किसी भी तरह से उत्पीड़न नहीं होने देंगे.''

  2. अहम घोषणाएं

    • राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण और तेज़ी से होगा.
    • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और दो अन्य परियोजनाओं को साल 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा.
    • महिलाओं के लिए ख़ास तौर पर चलाई जा रही योजनाओं के लिए 28,600 करोड़ रुपये रखे गए हैं.
    • साल 2020-21 के लिए पोषण से संबंधित प्रोग्राम्स के लिए 35,600 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है.
    • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अच्छे नतीज़े आए हैं. स्कूलों में लड़कियों का दाखिला लड़कों से ज़्यादा दर्ज किया गया है.
  3. ब्रेकिंग न्यूज़, निर्मला सीतारमण की अहम घोषणाएं

    • नेशनल गैस ग्रिड का विस्तार 16,200 किलोमीटर से 27,000 किलोमीटर किया जाएगा.
    • शिक्षा के लिए 99300 करोड़ रुपए और कौशल विकास के लिए 3000 करोड़ रुपए का ऐलान किया गया.
    • क्वॉन्टम टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए अगले पाँच साल में 8000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे.
    • झारखंड के रांची में आदिवासी संग्रहालय खोला जाएगा.
    • भारत नेट योजना के तहत देश के एक लाख ग्राम पंचायतों में हर घर में ब्रॉडबैंड सेवाएं पहुंचाने के लिए 6000 करोड़ रुपए रखे गए हैं.
    • पर्यटन क्षेत्र में विकास के लिए 2500 करोड़ रुपए रखे गए हैं.
  4. ब्रेकिंग न्यूज़, कितने नए एयरपोर्ट और हाईवे बनेंगे?

    बजट

    इमेज स्रोत, बीबीसी हिन्दी

  5. वित्त मंत्री ने रेलवे के लिए क्या-क्या घोषणा की

    • रेलवे की ख़ाली पड़ी ज़मीन का इस्तेमाल सौर ऊर्जा के उत्पादन में किया जाएगा.
    • तेजस ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी.
    • पीपीपी मॉडल का रेलवे में विस्तार किया जाएगा.
  6. मुंबई में स्टॉक एक्सचेंज की इमारत पर बजट भाषण

    मुंबई का स्टॉक एक्सचेंज शनिवार को बंद रहता है मगर आज बजट के मौक़े पर कारोबार हो रहा है. इससे पहले 2015 में शनिवार के दिन बजट पेश किया गया था और तब भी शेयर बाज़ार ख़ुला था.

    मुंबई शेयर बाज़ार

    इमेज स्रोत, Reuters

  7. शिक्षा बजट में क्या-क्या?

    वित्त मंत्री ने ज़ोर देते हुए कहा कि नर्सों, पैरामेडिकल स्टॉफ़ की देश में काफ़ी माँग है, उसका कौशल सुधारने के लिए एक ब्रिज कोर्स शुरू किया जाएगा, विदेशी भाषाओं को भी इसमें शामिल किया जाएगा.

    उन्होंने कहा, "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के शानदार नतीजे, चाहे शिक्षा का कोई भी क्षेत्र हो प्राइमरी से लेकर माध्यमिक और उच्च शिक्षा तक लड़कियां पढ़ रही हैं".

    बजट

    इमेज स्रोत, बीबीसी हिन्दी

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल पुलिस और फ़ॉरेंसिक यूनिवर्सिटी बनाने की योजना

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ''देश भर के शहरी निकायों में युवा इंजीनियरों के लिए एक साल के लिए इंटर्नशिप योजना शुरू की जाएगी. नेशनल पुलिस यूनिवर्सिटी और नेशनल फ़ॉरेंसिक यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी. सरकार जल्द ही नई शिक्षा नीति लाएगी, इसके लिए दो लाख से भी ज़्यादा सुझाव मिले हैं.''

  9. खेती-किसानी और गाँवों के लिए अहम घोषणा

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा, ''2020-21 में स्वच्छ भारत मिशन के लिए लगभग 12,300 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है. जल जीवन मिशन योजना के लिए 11,500 करोड़ का आवंटन किया गया है.''

    ''कृषि, सिंचाई और ग्रामीण विकास क्षेत्र के लिए तीन लाख करोड़ रुपए का आवंटन. 20 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान के तहत सोलर पंप लगाने में सहायता दी जाएगी.''

  10. बजट पर निवेशकों की नज़र

    मुंबई में शेयर बाज़ार के बाहर वित्त मंत्री के भाषण के दौरान सेन्सेक्स पर नज़र रखते निवेशक.

    निवेशक

    इमेज स्रोत, Reuters

  11. अहम घोषणा

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि साल 2025 तक भारत की दुग्ध उत्पादन क्षमता को दोगुना किया जाएगा. वित्त मंत्री ने कहा कि साल 2022-23 तक देश में मछली पालन का लक्ष्य 200 लाख टन रखा गया है.

  12. बड़ी योजनाओं पर कितना ज़ोर?

    वित्त मंत्री ने कहा कि 'मोदी सरकार पाँच नई स्मार्ट सिटी बनाएगी, यह काम निजी क्षेत्र के साथ मिलकर किया जाएगा'.

    उन्होंने कहा कि 'तकनीकी क्षेत्र में निर्भरता के लिए राष्ट्रीय टेक्निकल मिशन बनाया जाएगा'.

    मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश कर रही हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण.

    बजट

    इमेज स्रोत, बीबीसी हिन्दी

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, किसान क्रेडिट के लिए 2020-21 में 15 लाख करोड़

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश के हर घर में पाइप से पानी पहुंचाने की योजना है. उन्होंने कहा कि 20 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान के तहत सोलर पंप लगाने में सहायता दी जाएगी.

    नाबार्ड से रिफाइनैंसिंग स्कीम को और विस्तार दिया जाएगा. साल 2020-21 के लिए किसान क्रेडिट के लिए 15 लाख करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा गया है.

  14. रासायनिक खाद के इस्तेमाल पर जागरूकता

    वित्त मंत्री ने कहा कि उर्वरकों के संतुलित इस्तेमाल के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने की योजना है. उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद के ज़्यादा इस्तेमाल वाली व्यवस्था को बदलने की दिशा में एक अहम क़दम होगा.

  15. पानी संकट से निपटने की योजना

    वित्त मंत्री ने कहा कि पानी के संकट का सामना कर रहे 100 ज़िलों के लिए पूरी कोशिश की जा रही है. निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकारों को मॉडल क़ानूनों को अपनाने के लिए उत्साहित करेगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. बजट में खेती और किसानों पर क्या बोलीं वित्त मंत्री

    वित्त मंत्री ने कहा कि वे नागरिक उड्डयन मंत्रालय की मदद से 'कृषि उड़ान' शुरू करेंगी. साथ ही पंचायत स्तर पर कोल्ड स्टोर बनाये जाएंगे.

    बजट

    इमेज स्रोत, बीबीसी हिन्दी

  17. केंद्र सरकार का क़र्ज़ घटा- वित्त मंत्री

    मार्च, 2014 से मार्च, 2019 तक केंद्र सरकार का क़र्ज़ 52.2 फ़ीसदी से गिरकर 48.7 प्रतिशत हो गया है. वित्त मंत्री ने कहा कि कृषि बाज़ारों के उदारीकरण की ज़रूरत है. उन्होंने कहा कि खेतीबारी को ज़्यादा प्रतिस्पर्धी बनाए जाने की ज़रूरत है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  18. ब्रेकिंग न्यूज़, बजट भाषण के दौरान निर्मला सीतारमण ने पढ़ी ये कविता

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान पंडित दीनानाथ कौल की कश्मीरी कविता पढ़ी. ये कविता है-

    "हमारा वतन खिलते हुए शालीमार बाग़ जैसा, हमारा वतन डल झील में खिलता हुआ कमल जैसा

    नौजवानों के गर्म ख़ून जैसा मेरा वतन, तेरा वतन, हमारा वतन, दुनिया का सबसे प्यारा वतन"

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  19. 1 अप्रैल 2020 से GST रिटर्न की नई सरलीकृत व्यवस्था

    जीएसटी के परिपक्व होने के दौरान उसे कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा. जीएसटी काउंसिल इन मुद्दों को सुलझाने के लिए सक्रिय है.40करोड़ जीएसटी रिटर्न फ़ाइल किए गए हैं.800करोड़ इनवॉइस अपलोड किए गए हैं. एक अप्रैल,2020से नई सरलीकृत रिटर्न व्यवस्था लागू की जा रही है.

  20. वित्त मंत्री के बजट भाषण की मुख्य बातें...

    बीबीसी

    इमेज स्रोत, बीबीसी हिन्दी