करदाताओं का उत्पीड़न नहीं: वित्त मंत्री
निर्मला सीतारमण ने कहा, ''हम एक टैक्सपेयर चार्टर बनाएंगे, जिसे क़ानूनी कवच दिया जाएगा. हमारी सरकार करदाताओं को भरोसा दिलाना चाहती है कि हम उनका किसी भी तरह से उत्पीड़न नहीं होने देंगे.''
You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया.
निर्मला सीतारमण ने कहा, ''हम एक टैक्सपेयर चार्टर बनाएंगे, जिसे क़ानूनी कवच दिया जाएगा. हमारी सरकार करदाताओं को भरोसा दिलाना चाहती है कि हम उनका किसी भी तरह से उत्पीड़न नहीं होने देंगे.''
मुंबई का स्टॉक एक्सचेंज शनिवार को बंद रहता है मगर आज बजट के मौक़े पर कारोबार हो रहा है. इससे पहले 2015 में शनिवार के दिन बजट पेश किया गया था और तब भी शेयर बाज़ार ख़ुला था.
वित्त मंत्री ने ज़ोर देते हुए कहा कि नर्सों, पैरामेडिकल स्टॉफ़ की देश में काफ़ी माँग है, उसका कौशल सुधारने के लिए एक ब्रिज कोर्स शुरू किया जाएगा, विदेशी भाषाओं को भी इसमें शामिल किया जाएगा.
उन्होंने कहा, "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के शानदार नतीजे, चाहे शिक्षा का कोई भी क्षेत्र हो प्राइमरी से लेकर माध्यमिक और उच्च शिक्षा तक लड़कियां पढ़ रही हैं".
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ''देश भर के शहरी निकायों में युवा इंजीनियरों के लिए एक साल के लिए इंटर्नशिप योजना शुरू की जाएगी. नेशनल पुलिस यूनिवर्सिटी और नेशनल फ़ॉरेंसिक यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी. सरकार जल्द ही नई शिक्षा नीति लाएगी, इसके लिए दो लाख से भी ज़्यादा सुझाव मिले हैं.''
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा, ''2020-21 में स्वच्छ भारत मिशन के लिए लगभग 12,300 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है. जल जीवन मिशन योजना के लिए 11,500 करोड़ का आवंटन किया गया है.''
''कृषि, सिंचाई और ग्रामीण विकास क्षेत्र के लिए तीन लाख करोड़ रुपए का आवंटन. 20 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान के तहत सोलर पंप लगाने में सहायता दी जाएगी.''
मुंबई में शेयर बाज़ार के बाहर वित्त मंत्री के भाषण के दौरान सेन्सेक्स पर नज़र रखते निवेशक.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि साल 2025 तक भारत की दुग्ध उत्पादन क्षमता को दोगुना किया जाएगा. वित्त मंत्री ने कहा कि साल 2022-23 तक देश में मछली पालन का लक्ष्य 200 लाख टन रखा गया है.
वित्त मंत्री ने कहा कि 'मोदी सरकार पाँच नई स्मार्ट सिटी बनाएगी, यह काम निजी क्षेत्र के साथ मिलकर किया जाएगा'.
उन्होंने कहा कि 'तकनीकी क्षेत्र में निर्भरता के लिए राष्ट्रीय टेक्निकल मिशन बनाया जाएगा'.
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश कर रही हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश के हर घर में पाइप से पानी पहुंचाने की योजना है. उन्होंने कहा कि 20 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान के तहत सोलर पंप लगाने में सहायता दी जाएगी.
नाबार्ड से रिफाइनैंसिंग स्कीम को और विस्तार दिया जाएगा. साल 2020-21 के लिए किसान क्रेडिट के लिए 15 लाख करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा गया है.
वित्त मंत्री ने कहा कि उर्वरकों के संतुलित इस्तेमाल के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने की योजना है. उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद के ज़्यादा इस्तेमाल वाली व्यवस्था को बदलने की दिशा में एक अहम क़दम होगा.
वित्त मंत्री ने कहा कि पानी के संकट का सामना कर रहे 100 ज़िलों के लिए पूरी कोशिश की जा रही है. निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकारों को मॉडल क़ानूनों को अपनाने के लिए उत्साहित करेगी.
वित्त मंत्री ने कहा कि वे नागरिक उड्डयन मंत्रालय की मदद से 'कृषि उड़ान' शुरू करेंगी. साथ ही पंचायत स्तर पर कोल्ड स्टोर बनाये जाएंगे.
मार्च, 2014 से मार्च, 2019 तक केंद्र सरकार का क़र्ज़ 52.2 फ़ीसदी से गिरकर 48.7 प्रतिशत हो गया है. वित्त मंत्री ने कहा कि कृषि बाज़ारों के उदारीकरण की ज़रूरत है. उन्होंने कहा कि खेतीबारी को ज़्यादा प्रतिस्पर्धी बनाए जाने की ज़रूरत है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान पंडित दीनानाथ कौल की कश्मीरी कविता पढ़ी. ये कविता है-
"हमारा वतन खिलते हुए शालीमार बाग़ जैसा, हमारा वतन डल झील में खिलता हुआ कमल जैसा
नौजवानों के गर्म ख़ून जैसा मेरा वतन, तेरा वतन, हमारा वतन, दुनिया का सबसे प्यारा वतन"
जीएसटी के परिपक्व होने के दौरान उसे कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा. जीएसटी काउंसिल इन मुद्दों को सुलझाने के लिए सक्रिय है.40करोड़ जीएसटी रिटर्न फ़ाइल किए गए हैं.800करोड़ इनवॉइस अपलोड किए गए हैं. एक अप्रैल,2020से नई सरलीकृत रिटर्न व्यवस्था लागू की जा रही है.