रघुबर दास पिछड़े
बीजेपी के बाग़ी उम्मीदवार सरयू राय से पिछड़े रघुबर दास.
You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन को मिला बहुमत. बीजेपी की हार
बीजेपी के बाग़ी उम्मीदवार सरयू राय से पिछड़े रघुबर दास.
झारखंड में दुमका और बरहेट विधानसभा सीटों से हेमंत सोरेन आगे निकले.
बीबीसी संवाददाता पंकज प्रियदर्शी ने यही सवाल पूछा वरिष्ठ राजनीतिक पत्रकार निस्तुला हेब्बार से.
निस्तुला हेब्बार के मुताबिक राज्यों में बीजेपी का नेतृत्व कमजोर हुआ है, क्योंकि ज़्यादातर फ़ैसले नरेंद्र मोदी और अमित शाह के स्तर पर ही हो रहे हैं. हेब्बार कहती हैं कि वाजपेयी जी के समय में राज्यों में बीजेपी के पास दमदार नेता हुआ करते थे, जिनमें खुद मोदी जी भी शामिल थे, लेकिन अब राज्यों में वैसी लीडरशिप नहीं दिखती.
वरिष्ठ राजनीतिक पत्रकार निस्तुला हेब्बार ने बीबीसी संवाददाता पंकज प्रियदर्शी से बात करते हुए कहा है कि झारखंड में स्थानीय नेतृत्व का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, रघुबर दास ने अपने लिए भी कुछ मुश्किलें खड़ी कर ली थीं, उन्होंने 13 सीटिंग विधायकों के टिकट कटवाए, इन सबका नुकसान हुआ है.
कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा है कि हमें भरोसा है कि राज्य में गठबंधन को बहुमत मिलेगा और हेमंत सोरेन हमारे गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री बनेंगे.
वोटों की गिनती के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा कि सरकार बीजेपी ही बनाएगी. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दीबाजी होगी क्योंकि वोटों की गिनती अभी बहुत बाक़ी है.
झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के नेता बाबू लाल मरांडी ने कहा कि नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं.
झारखंड विधानसभा चुनावों के रूझानों में कांग्रेस-झामुमो-आरजेडी को बहुमत का आंकड़ा.
राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव ने कहा है कि झारखंड में महागठबंधन की जीत होने जा रही है और हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे.
चुनाव आयोग के68 सीटों के आधिकारिक रूझानों के मुताबिक बीजेपी 22 सीट पर आगे, झारखंड मुक्ति मोर्चा 21 सीट पर आगे, कांग्रेस 10 और राष्ट्रीय जनता दल 5 सीटों पर आगे.
दुमका विधानसभा सीट से हेमंत सोरेन 6329 वोटोें से पीछे हालांकि बरहेट विधानसभा सीट से 664 वोटों से आगे.
चुनाव आयोग ने अब तक 27 सीटों के रूझान बताए हैं जिसमें बीजेपी 11 सीट, कांग्रेस 7, आरजेडी तीन सीट और झारखंड मुक्ति मोर्चा पांच सीटों पर आगे चल रही है. आजसू एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है.
चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक अब तक 10 सीटों में बीजेपी तीन सीट पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा-राष्ट्रीय जनता दल 2-2 सीटों पर आगे चल रहे हैं. वहीं आजसू एक सीट पर आगे चल रही है.
झारखंड के सभी 24 ज़िला मुख्यालयों में वोटों का गिनती के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता अजय राय ने बीबीसी संवाददाता सलमान रावी से कहा, बीजेपी राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है.
वोटों की गिनती शुरु होने के बाद रांची में झारखंड बीजेपी कार्यालय में एक तरह से सन्नाटा का माहौल है, लेकिन मीडियाकर्मियों की भीड़ नजर आ रही है.
शुरुआती रुझानों में पिछड़ी बीजेपी. जेएमएम गठबंधन 33 सीटों पर आगे. बीजेपी 16 पर और अन्य सात पर.