You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

हैदराबाद 'एनकाउंटर': कब कब क्या क्या हुआ

तेलंगाना पुलिस ने बताया हैदराबाद के बहुचर्चित रेप और मर्डर हत्याकांड के चारों अभियुक्त उसी जगह मारे गए जहाँ उस महिला की हत्या हुई थी.

लाइव कवरेज

  1. हम जश्न मना रहे हैं पर ये हमारे सिस्टम पर सवाल खड़ा करता हैः केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि एनकाउंटर पर लोग जश्न ज़रूर मना रहे हैं लेकिन यह हमारे कानून और विधि व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है.

    उन्होंने कहा, "पूरे देश और समाज को इस बात पर चिंतन करना होगा कि क्रिमिनल और इवेस्टिगेटिव जस्टिस सिस्टम को दुरुस्त कैसे किया जाए."

  2. शशि थरूर ने कहा, 'हमें निंदा करने से बचना चाहिए'

    तेलंगाना एनकाउंटर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा, ''जब तक पूरी जानकारियां नहीं मिल जाती तब तक हमें निंदा करने से बचना चाहिए.''

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, पुलिस कार्रवाई पर वकील रेबेका जॉन ने उठाए सवाल

    जानी-मानी वकील रेबेका मेमन जॉन ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए फ़ेसबुक पर पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने लिखा है - "कितनी आसानी से हम भीड़ के हाथों इंसाफ़ का जश्न मनाने लगते हैं. वो पुलिस जिस पर कोई कभी भरोसा नहीं करता, वो भरी रात में चार निहत्थे लोगों को मार डालती है. क्यों? क्योंकि ऐसे लोग रहें या ना रहें किसी को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता."

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, जया बच्चन बोलीं, देर आए...दुरुस्त आए...

    समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने तेलंगाना एनकाउंटर पर कहा, ''देर आए, दुरुस्त आए...देर आए, बहुत देर आए.''

    जया बच्चन ने संसद में कहा था कि बलात्कार के आरोपियों को जनता के बीच लाकर उन्हें लिंच कर देना चाहिए.

  5. दुष्टों के साथ दुष्टता का व्यवहार होना चाहिएः दिग्विजय सिंह

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने हैदराबाद पुलिस के एनकाउंटर की कार्रवाई को सही बताया है.

    मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि "अब लग रहा है कि न्याय हुआ है. दुष्टों के साथ दुष्टता का व्यवहार होना चाहिए."

  6. महिलाओं ने बांधी पुलिसवालों को राखियां

    हैदराबाद में रेप पीड़िता के पड़ोसियों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी. सुबह-सुबह हैदराबाद पुलिस ने महिला पशु चिकित्सक के साथ रेप मामले के अभियुक्त चार युवकों को एनकाउंटर में मार दिया था.

  7. राज्यवर्धन राठौड़ ने दी हैदराबाद पुलिस को बधाई

    राजस्थान से बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ट्वीट किया है, ''मैं हैदराबाद पुलिस और उस नेतृत्व को बधाई देता हूं जिसने पुलिस को पुलिस की तरह फ़ैसला लेने की इजाज़त दी. सभी को यह पता चलना चाहिए कि यह ऐसा देश है जहां हमेशा बुराई पर अच्छाई की जीत होती है.''

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, जिस जगह एनकाउंटर हुआ, उस जगह का हाल

  9. पप्पू यादव: उन बेटियों का क्या जिनका यौन शोषण घरों में होता है

    जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव ने कहा है कि हैदराबाद पुलिस की यह कार्रवाई नजीर बनेगी. उन्होंने यह भी सवाल उठाया है कि उन बेटियों को न्याय कैसे मिलेगा, जिनका यौन शोषण अपने घरों में होता है.

  10. क्राइम सीन रीक्रिएट करने ले गई थी पुलिस

    पुलिस की एक वैन जिसमें चारों अभियुक्तों को हैदराबाद की बाहरी सीमा पर स्थित शादनगर क़स्बे से ले जाया जा रहा था,

  11. बेहतरीन काम हैदराबाद पुलिस, आपको सलामः सायना नेहवाल

    बैंडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने एनकाउंटर करने वाली पुलिस की प्रशंसा की है. उन्होंने ट्वीट किया है, "बेहतरीन काम हैदराबाद पुलिस, हम आपको सलाम करते हैं.

  12. उस दिन क्या हुआ था

    28 नवंबर को हैदराबाद में एक टोल प्लाज़ा के पास 26 साल की एक डॉक्टर का जला हुआ शव बरामद हुआ था. जांच में पता चला कि महिला के साथ रेप हुआ था और बाद में हत्या करने के बाद जला दिया था.

    पूरी कहानी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

  13. शुक्रवार तड़के तीन बजे हुआ था एनकाउंटर

    तेलंगाना पुलिस के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) जितेंद्र ने बीबीसी को बताया कि एनकाउंटर शुक्रवार तड़के 3 बजे हुआ

  14. तेलंगाना पुलिस को बधाई- अनुपम खेर

  15. अभियुक्त उसी जगह मारे गए, जहाँ डॉक्टर की हत्या हुई

    एनकाउंटर हैदराबाद से 50 किलोमीटर दूर महबूब नगर ज़िले के चटनपल्ली गाँव में हुआ.

  16. घटनास्थल पर जमा सैकड़ों लोग, पुलिस के समर्थन में नारे

  17. 7 साल से भटक रही हूँ- निर्भया की मां आशा देवी

    पिछले 7 साल से मैं भटक रही हूँ. मैं इस देश की न्याय प्रणाली और सरकार से अपील करती हूँ कि निर्भया के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए.

  18. ब्रेकिंग न्यूज़, लीगल सिस्टम के ज़रिए होना चाहिए था न्याय- रेखा शर्मा, अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला आयोग

    राष्ट्रीय महिला आयोग उनके लिए सज़ा-ए-मौत की मांग कर रहा था. लेकिन वो कानून के ज़रिए होना था. हम स्पीडी जस्टिस की मांग कर रहे थे. ये एक एनकाउंटर हुआ है. इसमें पुलिस ही बता सकती है कि किन परिस्थितियों में ये हुआ है. हम चाहते थे कि न्याय हो. न्याय लीगल सिस्टम से ही होता है. आम लोग ख़ुश हैं कि ये हुआ लेकिन एक हमारा संविधान और लीगल सिस्टम है, और उसी के ज़रिए न्याय होना चाहिए था.''

  19. घटनास्थल पर भारी सुरक्षा

    जिस जगह चारों अभियुक्तों को पुलिस ने मारा उस जगह पुलिस का भारी बंदोबस्त.

  20. ब्रेकिंग न्यूज़, मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिली- पीड़िता के पिता

    एनकाउंटर के बाद मृतक डॉक्टर के पिता ने कहा कि मेरी बेटी की आत्मा को अब शांति मिली होगी.