कल से विधानसभा का सत्र
प्रोटेम स्पीकर ने बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा की कार्रवाई बुधवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी.
You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
मुंबई के ट्राइडेंट होटल में शिव सेना, एनसीपी और कांग्रेस विधायकों ने उद्धव ठाकरे को नेता चुना. 28 नवंबर को मुंबई के शिवाजी पार्क स्टेडियम में शपथ की तैयारी.
प्रोटेम स्पीकर ने बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा की कार्रवाई बुधवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी.
कपिल सिब्बल ने कहा है कि देश के ऐसे चाणक्य को दाद देता हूं. मैं उन्हें सलाह देता हूं कि आप ऐसे करते जाओगे, जितना करते जाओगे ये साबित हो जाएगा कि आपकी दिलचस्पी केवल सत्ता हासिल करने की है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्यपाल केंद्रीय गृह मंत्री के इशारे पर काम कर रहे थे.
बीजेपी एमएलए कालिदास कोलाम्बकर प्रोटेम स्पीकर बने, वे राज भवन में थोड़ी देर में शपथ लेंगे.
देखिए दो तस्वीरें | जगह भी वही, लोग भी वही... पर पूरी कहानी बदल गई.
महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा है, ''हम लोग मांग करते हैं कि उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए तत्काल बुलाया जाए.''
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पूरे मामले पर ट्वीट कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है.
सूरजेवाला ने ट्वीट कर कहा है, ''श्री नरेंद्र मोदी और श्री अमित शाह जबाब दें-:
1. महाराष्ट्र में प्रजातंत्र का तमाशा क्यों बनाया?
2. गवर्नर को कठपुतली की तरह इस्तेमाल क्यों किया?
3. राष्ट्रपति की गरिमा को ठेस क्यों पहुँचाई?
4. देश के मंत्रिमंडल को पंगु क्यों बनाया?
5. दलबदल और खरीद फरोख्त का नंगा तांडव क्यों?
6. एक अल्पमत की सरकार बना इतने दिन तक बहुमत का ड्रामा क्यों?
7. भ्रष्टाचार के मुक़दमे वापस क्यों लिए?
8. सविंधान की धज्जियाँ क्यों उड़ाई?
फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा, ''मैं राजभवन इस्तीफ़ा देने जा रहा हूं. जो भी सरकार बनाने जा रहे हैं उन्हें मैं शुभकामनाएं देता हूं. लेकिन जो भी सरकार आएगी वो अस्थिर होगी क्योंकि तीनों पार्टियों में वैचारिक दूरियां हैं.''
अजित पवार के साथ सरकार बनाने पर फडणवीस ने कहा कि सिंचाई घोटाले के साथ कोई समझौता नहीं किया था. उन्होंने कहा कि सिंचाई घोटाले का सारा मामला कोर्ट में है. फडणवीस ने ये भी कहा कि शिव सेना अब उनके साथ नहीं है, अब वो कांग्रेस और एनसीपी के साथ हैं.
फडणवीस ने कहा, ''हमने जो पाँच सालों में काम किया वो ईमानदारी से किया है. काम की वजह से ही महाराष्ट्र की जनता ने फिर से सत्ता सौंपी थी. हम माननीय नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहते हैं जो चट्टान की तरह महाराष्ट्र के साथ खड़े रहे.''
देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में इस्तीफ़े की घोषणा करते हुए कहा, ''शिव सेना के लोग सोनिया गांधी के चरणों में नतमस्तक हैं. मंगलवार को शिव सेना के नेता सोनिया गांधी के नाम पर शपथ ले रहे थे.''
बहुमत साबित करने से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफ़ा.
एनसीपी के जयंत पाटिल ने कहा है कि उन्हें अजित पवार के इस्तीफ़े की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा, ''हम मीडिया से ही सुन रहे हैं कि उन्होंने इस्तीफ़ा दिया है. हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. हमें जब इसके बारे में पुष्ट जानकारी मिलेगी तभी कोई टिप्पणी करेंगे.''
शिव सेना नेता संजय राउत ने कहा है, ''अजित दादा ने उपमुख्यमंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है और अब वो हमारे साथ हैं. उद्धव ठाकरे अगले पाँच सालों तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहेंगे.''
बीजेपी और शिव सेना में चुनाव से पहले गठबंधन हुआ था लेकिन चुनाव बाद दोनों पार्टियों में सीएम पद के ढाई-ढाई साल के बँटवारे पर सहमति नहीं बनी और दोनों अलग हो गईं.
इसके बाद शिव सेना, कांग्रेस और एनसीपी के साथ आ गईं. सबसे ज़्यादा चौंकाने वाली घटना शनिवार को हुई. उस दिन अचानक महाराष्ट्र में लगा राष्ट्रपति शासन ख़त्म हो गया और देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली.
इसके बाद शिव सेना, कांग्रेस और एनसीपी ने राज्यपाल के फ़ैसले को चुनौती दी और तत्काल बहुमत साबित करने की मांग की.