महाराष्ट्र: SC ने मांगे विधायकों के समर्थन पत्र और राज्यपाल की चिट्ठियां, मुंबई में बैठकों का दौर

शिव सेना, एनसीपी और कांग्रेस ने फडणवीस के शपथ लेने को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.

लाइव कवरेज

  1. हमारे पास 165 विधायकों का समर्थन है: संजय राउत

    शिव सेना सांसद संजय राउत ने कहा, "शरद पवार राष्ट्रीय नेता हैं. अगर बीजेपी सरकार बनाना चाहती है तो ऐसा होगा नहीं. बीजेपी और अजित पवार ने ग़लत क़दम उठाया है. शिव सेना, कांग्रेस और एनसीपी के पास 165 विधायक हैं."

  2. सुनवाई साढ़े 11 बजे से

    बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के राज्यपाल की ओर से सरकार बनाने का न्योता दिए जाने के ख़िलाफ शिव सेना, कांग्रेस और एनसीपी की संयुक्त याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में साढ़े 11 बजे सुनवाई होगी.

  3. मुकुल रोहतगी रखेंगे महाराष्ट्र बीजेपी का पक्ष

    सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी महाराष्ट्र बीजेपी की ओर से दलीलें देंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. फडणवीस को मिली अजित पवार के साथ आए एनसीपी विधायकों की मदद

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ एनसीपी नेता अजित पवार ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. फडणवीस ने अजित के साथ आए एनसीपी विधायकों के समर्थन के आधार पर सरकार बनाने का दावा पेश किया था. हालांकि, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बाद दावा किया कि अजित ने पार्टी के विधायकों को गुमराह किया है.

  5. महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

    शिव सेना, एनसीपी और कांग्रेस ने देवेंद्र फडणवीस के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. जस्टिस एनवी रमन, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच रविवार को इस मामले पर सुनवाई करने वाली है.