धनंजय मुंडे भी शरद पवार के साथ
अजित पवार के दोस्त माने जाने वाले एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने कहा कि वे पवार साहेब के साथ हैं.
You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
शिव सेना, एनसीपी और कांग्रेस ने फडणवीस के शपथ लेने को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.
अजित पवार के दोस्त माने जाने वाले एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने कहा कि वे पवार साहेब के साथ हैं.
शिव सेना नेता संजय राउत नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार से मिलने उनके घर पहुंचे.
एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि उनके साथ 50 विधायक मौजूद हैं, बाक़ी के चार विधायकों से भी संपर्क हो रहा है, उन्हें बीजेपी के लोगों ने कहीं रखा है लेकिन वे हमारे साथ लौट आएंगे.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल मुंबई के जेडब्ल्यू मैरिएट होटल पहुंचे हैं जहां कांग्रेस विधायक ठहरे हुए हैं. अशोक चव्हान, सुशील कुमार शिंदे और मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे वरिष्ठ नेता पहले से ही होटल में मौजूद हैं.
शरद पवार ने अजित पवार के ट्वीट को भ्रामक और झूठा बताते हुए कहा है कि उनकी पार्टी पूरी तरह से शिव सेना और कांग्रेस के साथ है. बीजेपी से गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है.
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने ट्वीट किया है कि वे एनसीपी में हैं और एनसीपी में ही रहेंगे और शरद पवार ही हमारे नेता हैं.
उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने ट्वीट करके कहा है कि सब ठीक है, चिंता की कोई ज़रूरत नहीं है.
शिव सेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ होटल ललित पहुंचे हैं, जहां शिव सेना विधायकों को ठहराया गया है.
अजित पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी के कई नेताओं को ट्वीट पर धन्यवाद दिया है. अजित पवार ने नरेंद्र मोदी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा है कि ये सरकार स्थायी सरकार के तौर पर लोगों के लिए काम करेगी.
शिव सेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने एनसीपी विधायकों से मुलाकात के बाद शरद पवार के साथ अकेले में मुलाकात की.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से नैतिक आधार पर इस्तीफ़ा मांगा.
महाराष्ट्र में बीजेपी विधायकों की बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है.
मुंबई के रेनसान्स होटल में उद्धव ठाकरे- शरद पवार पहले से मौजूद हैं, एनसीपी विधायकों से हो रही इस बैठक में शामिल होने के लिए आदित्य ठाकरे भी पहुंचे.
शिव सेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे एनसीपी विधायकों से मिलने रेनसान्स होटल पहुंचें हैं. यहां पर पहले से ही शरद पवार मौजूद हैं.
देवेंद्र फडणवीस को सीएम पद की शपथ दिलाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में चली सुनवाई पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, "रात को जो कुछ किया गया, उससे इनकी मंशा का पता चलता है. सुप्रीम कोर्ट को हर पहलू को देखना चाहिए वरना एक परंपरा शुरू हो जाएगी."
एनसीपी प्रमुख शरद पवार पार्टी के विधायकों से मिलने मुंबई के रेनसान्स होटल पहुंचे.
अब सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे फिर सुनवाई शुरू होगी. कोर्ट ने कहा कि कल सुनवाई के बाद उचित फ़ैसला सुनाया जा सकता है.
सुप्रीम कोर्ट ने चार नोटिस जारी किए- केंद्र सरकार, महाराष्ट्र सरकार, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को. इसके साथ ही कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे तक दो तरह के दस्तावेज़ मांगे हैं-
1. देवेंद्र फडणवीस की ओर से सरकार बनाने का दावा करने के लिए राज्यपाल को सौंपा गया विधायकों का समर्थन पत्र
2. राज्यपाल की ओर से सरकार बनाने का न्योता देने समेत तमाम दस्तावेज़
बीजेपी विधायकों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी बोले, "मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी एक पार्टी हैं, इसलिए उन्हें नोटिस जारी किया जाना चाहिए और उनका पक्ष सुनना चाहिए."