हमारे विधायक साथ हैं: कांग्रेस
शिव सेना और एनसीपी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस के बाद कांग्रेस ने भी की पत्रकारों से बात. पार्टी नेता अहमद पटेल बोले, "हमारे विधायक हमारे साथ हैं. सरकार बनाने में हमारे कारण देरी नहीं हुई."
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के शपथ ग्रहण के बाद दिन भर चला सियासी ड्रामा. शरद पवार ने फिर से पलटी बाजी.
शिव सेना और एनसीपी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस के बाद कांग्रेस ने भी की पत्रकारों से बात. पार्टी नेता अहमद पटेल बोले, "हमारे विधायक हमारे साथ हैं. सरकार बनाने में हमारे कारण देरी नहीं हुई."
साझा प्रेस कॉन्फ़्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा - "उन्हें शिव सेना के विधायकों को तोड़ने की कोशिश करने दीजिए, महाराष्ट्र सोया नहीं रहेगा."
शरद पवार ने यह दावा भी किया कि जो भी विधायक अजित पवार के साथ गए थे, वे वापस आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि विधायकों को पता नहीं था कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है और उन्हें शपथ लेने का भी पता नहीं था.
शरद पवार ने अजित पवार के फ़ैसले को एनसीपी की विचारधारा के ख़िलाफ़ बताया और कहा कि इस संबंध में पार्टी एक्शन लेगी.
शरद पवार ने कहा कि उन्हें अचानक अजित के उप-मुख्यमंत्री बनने का पता चला और उनके फ़ैसले का एनसीपी से कोई संबंध नहीं है.

इमेज स्रोत, ANI
मुंबई में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ प्रेस कॉन्फ़्रेंस के लिए पहुँचे. कांग्रेस का कोई नेता शामिल नहीं.

इमेज स्रोत, ANI
एनसीपी नेता शरद पवार, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन ख़ड़गे और अहमद पटेल कांग्रेस-एनसीपी-शिव सेना की साझा वार्ता के लिए वाईबी चव्हान सेंटर पहुँचे.

इमेज स्रोत, Twitter/ANI
शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने बदला व्हाट्सऐप स्टेटस. उनके दफ़्तर ने समाचार एजेंसी एएनाई से की पुष्टि.

इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट किया, "मुझे लगा ये फ़ेक न्यूज़ है. साफ़ तौर पर कहूँ तो हमारी तीन पक्षीय वार्ता तीन दिन से ज़्यादा लंबी नहीं खिंचनी चाहिए थी. ऐसे में जो मौक़ा था उसे उन्होंने लपक लिया जो तेज़ थे. पवार जी तुस्सी ग्रेट हो!"
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
महाराष्ट्र बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता माधव भंडारी ने बीबीसी संवाददाता ज़ुबैर अहमद से कहा,"विधानसभा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार जी ने हमें समर्थन पत्र दे दिया है. आने वाले एक हफ़्ते में विधान सभा में सारी तस्वीर साफ़ हो जाएगी. हमारी सरकार पूरे पांच साल चलेगी."
शिव सेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र में सुबह हुए शपथ ग्रहण पर क्या कहा, देखिए वीडियो.
एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने बताया कि एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, कांग्रेस नेता अहमद पटेल और केसी वेणुगोपाल साढ़े बारह बजे संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे.
एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा, "जिस तरह से सुबह महाराष्ट्र में शपथ हुआ, जिस पत्र के आधार पर शपथ दिलाई गई, वो विधायकों के पत्र का दुरुपयोग किया गया है. जो हाज़िरी के लिए हमने दस्तख़त लिए थे, उसे लेकर राज्यपाल को दिया गया जिसके आधार पर शपथ-ग्रहण हुआ है".

इमेज स्रोत, ANI
शिव सेना नेता संजय राउत ने कहा, "मैं मानता था कि राज्यपाल ऐसे व्यक्ति हैं जो आरएसएस से आए हैं और संस्कारी हैं. मगर अंधेरे में पाप, डकैती और चोरी होती है. सरकार को जिस तरह से जल्दबाज़ी और अंधेरे में शपथ दिलाई गई, वह छत्रपति शिवाजी के महाराष्ट्र को शोभा नहीं देता."
शिव सेना सांसद संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी पर राजभवन के दुरुपयोग का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "यह इस देश के लोकतंत्र को शोभा नहीं देता. सत्ता और पैसे का ग़ैरक़ानूनी ढंग से इस्तेमाल किया गया है."

इमेज स्रोत, ANI
बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने कहा - "हमारे पास 170 से ज़्यादा विधायकों का समर्थन. अजित पवार ने अपने विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंप दिया. वे एनसीपी विधायक दल के नेता हैं, यानी एनसीपी के विधायकों ने हमें समर्थन दिया है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
शुक्रवार को शिव सेना, एनसीपी और कांग्रेस के नेताओं की बैठक हुई थी. बैठक ख़त्म होने के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि सीएम पद के लिए उद्धव ठाकरे के नाम पर सहमति बनी है. बाक़ी मुद्दों पर शनिवार को चर्चा होनी थी मगर सुबह-सुबह शरद के भतीजे अजित पवार ने देवेंद्र फडणवीस के साथ उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली.

इमेज स्रोत, ANI
शिव सेना सांसद संजय राउत ने कहा, "कल रात नौ बजे तक बातचीत में शामिल थे अजित पवार. वो नज़रें नहीं मिला पा रहे थे और बीच में चले गए थे. हमें शक हुआ था."
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शपथ लेने के बाद कहा कि 'हमारे साथ चुनाव लड़ने वाली शिव सेना ने जनादेश का निरादर करते हुए और दलों के साथ सरकार बनाने की कोशिश की जिससे राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ा. लेकिन महाराष्ट्र में खिचड़ी सरकार नहीं बल्कि स्थायी सरकार चाहिए थी, इसलिए एनसीपी हमारे साथ आई है.'

इमेज स्रोत, ANI
गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट किया है और लिखा है, "फडनवीस जी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और अजित पवार जी को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई. मुझे विश्वास है कि यह सरकार महाराष्ट्र के विकास और कल्याण के प्रति निरंतर कटिबद्ध रहेगी और प्रदेश में प्रगति के नये मापदंड स्थापित करेगी."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त