महाराष्ट्र: राष्ट्रपति शासन लागू, कांग्रेस-एनसीपी में बात, शिव सेना से भी होगी बात

कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के इशारे पर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू.

लाइव कवरेज

  1. महाराष्ट्र में चल रहे सियासी खेल को आसान शब्दों में समझा रहे हैं बीबीसी इंडिया के डिजिटल एडिटर मिलिंद खांडेकर

  2. कांग्रेस के फ़ैसले से पहले कुछ नहीं कहेंगे- नवाब मलिक, एनसीपी

    • आज एनसीपी की बैठक हुई उसी वक़्त कांग्रेस की बैठक भी दिल्ली में चल रही थी.
    • कांग्रेस चार बजे अपने स्थानीय नेताओं के साथ फिर बैठक करेगी. जब तक कांग्रेस निर्णय नहीं ले लेती तब तक एनसीपी इस मसले पर कुछ नहीं बोलेगी.
    • हम उनका इंतजार कर रहे हैं, उनका निर्णय होने के बाद अपनी बात रखेंगे. पवार साहब ने भी पहले ही कहा था की कांग्रेस के साथ हमने चुनाव लड़ा है, जब तक कांग्रेस हमें अपना निर्णय नहीं बताती हम सरकार बनाने को लेकर कुछ नहीं कहेंगे
    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, जब तक कांग्रेस फै़सला नहीं लेती तब तक हम भी फ़ैसला नहीं लेेंगे- एनसीपी

  4. चार बजे कांग्रेस फिर करेगी बैठक- खड़गे

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा-

    • आज अभी वर्किंग कमेटी की मीटिंग हुई है इसमें महाराष्ट्र की राजनीति पर विस्तार से चर्चा हुई है. आगे क्या करना है इसके लिए सभी को बुला रहे हैं. चार बजे हम महाराष्ट्र के लीडर्स के साथ बैठेंगे और महाराष्ट्र पर उनकी राय लेंगें.
    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, मल्लिकार्जुन खड़गे- महाराष्ट्र के नेताओं के साथ चर्चा होगी

    कांग्रेस नेता मल्लिकाजुर्न खड़गे ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति पर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में चर्चा हुई. 4 बजे महाराष्ट्र के नेताओं के साथ फिर से बैठक होगी, जिसमें फ़ैसला किया जाएगा

  6. महाराष्ट्र में क्या है सत्ता का समीकरण, 145 सीटों का जादुई आंकड़ा सरकार बनाने के लिए चाहिए होगा. यहां समझें सीटों का सियासी खेल.

    महाराष्ट्र
  7. महाराष्ट्र: राष्ट्रपति शासन लागू, कांग्रेस-एनसीपी में बात, शिव सेना से भी होगी बात

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, 'बीजेपी महबूबा के साथ मिलकर सरकार बना सकती है तो शिवसेना कांग्रेस-एनसीपी से मिलकर क्यों नहीं'

    शिव सेना नेता संजय राउत ने कहा

    • अगर बीजेपी महबूबा मुफ़्ती के साथ मिलकर सरकार बना सकती है तो कांग्रेस और एनसीपी से मिलकर सरकार बनाने में क्या दिक़्क़त है.
    • बीजेपी अपने वादे से मुकर सकती है तो गठबंधन जारी रखने का कोई मतलब नहीं है.
    महाराष्ट्र

    इमेज स्रोत, Getty Images

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, बीजेपी-शिवसेना की तनातनी पर नीतीश कुमार क्या बोले

    एनडीए से शिव सेना के अलग होने पर किए गए एक सवाल के जवाब में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- ‘’यह उन लोगों का मामला है, वो क्या करेंगे वो जानें भाई इसमें हमको क्या मतलब.’’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, कांग्रेस के सभी विधायक जयपुर में

    कांग्रेस के सभी 44 विधायक राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक रिसॉर्ट में हैं. कांग्रेस ने विधायकों की ख़रीद-फ़रोख्त के डर से अपने शासन वाले राज्य में रखा है. कांग्रेस के सीनियर नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा है कि वो महाराष्ट्र में एक स्थिर सरकार चाहते हैं.

    कांग्रेस के सीनियर नेता मल्लिकार्जुन खड़गे इन विधायकों के साथ जयपुर में ही हैं. खड़गे ने कहा है कि जो भी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से फ़ैसला आएगा वो उसका पालन होगा.

    महाराष्ट्र

    इमेज स्रोत, Getty Images

  11. इस्तीफ़े पर कभी नहीं हुई कोई बात- शरद पवार, शिव सेना के सांसद अरविंद सावंत के कैबिनेट से इस्तीफ़े पर शरद पवार ने प्रतिक्रिया दी है.

    किसी के इस्तीफ़े को लेकर मेरी कभी कोई बात नहीं हुई. हम आज कांग्रेस से बात करेंगे. जो फ़ैसला लिया जाएगा कांग्रेस से बातचीत के बाद ही लिया जाएगा.- शरद पवार, एनसीपी प्रमुख

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, क्या शिव सेना और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव भी लड़ेंगी?- संजय निरुपम

    कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने शिव सेना को सरकार बनाने में समर्थन देने पर अपनी ही पार्टी से सवाल पूछा है.

    उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''क्या यह कोई मायने नहीं रखता है कि कौन और कैसे सरकार बना रहा है? लेकिन इससे महाराष्ट्र में राजनीतिक अस्थिरता ख़त्म नहीं होगी. फिर से चुनाव के लिए तैयार रहें. 2020 में फिर से चुनाव हो सकता है. क्या कांग्रेस 2020 के चुनाव में शिव सेना के साथ उतरेगी?''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, शरद पवार और उद्धव में होगी आज मुलाक़ात

    शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज एनसीपी प्रमुख शरद पवार से किसी भी वक़्त मिल सकते हैं.

    सवाल है कि अगर सरकार बनी तो क्या मुख्यमंत्री शिव सेना से होगा और एनसीपी से उपमुख्यमंत्री?

    उद्धव ठाकरे

    इमेज स्रोत, Getty Images

  14. कांग्रेस की बैठक

    महाराष्ट्र में शिव सेना को समर्थन देने पर कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक हो रही है. इस बैठक में सीनियर कांग्रेस नेता अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंच चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. शिव सेना के पास आज शाम तक का वक़्त

    शिव सेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि राज्यपाल ने बीजेपी को 72 घंटे का वक़्त दिया लेकिन हमें 24 घंटे का ही समय दिया है. अगर हमें वो और वक़्त देते तो अच्छा होता. हम कोई शिकायत नहीं कर रहे. हम महाराष्ट्र में एक स्थिर और स्थायी सरकार देंगे.

    संजय राउत

    इमेज स्रोत, Getty Images

  16. अरविंद सावंत का नरेंद्र मोदी की कैबिनेट से इस्तीफ़ा

    सुबह ही केंद्रीय मंत्री अरविंद सावंत ने नरेंद्र मोदी की कैबिनेट से इस्तीफ़ा दे दिया है.

    वो शिव सेना के लोकसभा सांसद हैं. सावंत मोदी सरकार में भारी उद्योग मंत्री थे. अरविंद सावंत ने ट्वीट कर इस्तीफ़े की घोषणा की है.

    अरविंद सावंत ने ट्वीट कर कहा, ''शिव सेना सच के साथ है. इस माहौल में दिल्ली में सरकार में बने रहने का क्या मतलब है? इसीलिए मैं केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे रहा हूं.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  17. बीजेपी क्या बोल रही?

    बीजेपी ने इस घटनाक्रम पर कहा है कि अगर शिव सेना जनादेश का अपमान कर एनसीपी और कांग्रेस के साथ सरकार बनाना चाहती है तो उसे शुभकामनाएं.

    महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा, ''महाराष्ट्र के लोगों ने जनादेश बीजेपी-शिव सेना गठबंधन को दिया था. हम अकेले सरकार नहीं बना सकते.''

    महाराष्ट्र

    इमेज स्रोत, Getty Images

  18. शिव सेना ने एनसीपी और कांग्रेस के पाले में डाली गेंद

    संजय राउत ने कहा, ''एनसीपी हो या कांग्रेस, वो कल तक बात कर रही थीं कि किसी भी हालत में बीजेपी का मुख्यमंत्री नहीं होना चाहिए. अब इन पार्टियों की परीक्षा की घड़ी है कि वो सामने आएं क्योंकि शिव सेना आगे निकल चुकी है. मुख्यमंत्री शिव सेना का ही होगा.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  19. बीजेपी अहंकारी हो गई है: शिव सेना

    अरविंद सावंत के इस्तीफ़े के बाद शिव सेना नेता संजय राउत ने कहा, ''भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को राज्यपाल से कहा कि शिव सेना उनके साथ आने के लिए तैयार नहीं है इसलिए वो विपक्ष में बैठेगी.

    यह बीजेपी का अहंकार है. वो सरकार बनाने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि वो मुख्यमंत्री पद ढाई साल देने के लिए तैयार नहीं है. बीजेपी ने महारष्ट्र की जनता का अपमान किया है.

    जब बीजेपी शिव सेना के साथ सरकार बनाने के लिए तैयार नहीं है तो हम एनडीए में कैसे रहेंगे.

    अरविंद सावंत को उद्धव ठाकरे ने आदेश दिया था कि वो मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ दे दें.''

    महाराष्ट्र

    इमेज स्रोत, Getty Images

  20. विपक्ष में बैठेगी बीजेपी?

    शिव सेना को समर्थन देने पर एनसीपी और कांग्रेस की बैठक चल रही है.

    शिव सेना के 56, एनसीपी के 54 और कांग्रेस के 44 विधायक हैं.

    सरकार बनाने के लिए 146 विधायकों की ज़रूरत है. बीजेपी 105 विधायकों के साथ विपक्ष में बैठ सकती है.

    महाराष्ट्र

    इमेज स्रोत, Getty Images