You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

महाराष्ट्र: राष्ट्रपति शासन लागू, कांग्रेस-एनसीपी में बात, शिव सेना से भी होगी बात

कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के इशारे पर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू.

लाइव कवरेज

  1. राज्यपाल ने एनसीपी को न्योता दिया

    एनसीपी के नेता जयंत पाटील ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि राज्यपाल ने उनकी पार्टी को राज्य की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी होने के चलते सरकार बनाने का न्योता दिया है. उन्होंने यह भी कहा है कि राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए मंगलवार शाम साढ़े आठ बजे तक की डेडलाइन दी है.

  2. एनसीपी को सरकार बनाने का न्योता

    एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा है कि राज्यपाल ने उनकी पार्टी को सरकार बनाने का निमंत्रण दिया है.

  3. राज्यपाल ने एनसीपी को बुलाया

    महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को बुलाया है. एनसीपी की ओर अजीत पवार राजभवन पहुंचे हैं. अजीत पवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें नहीं मालूम है कि राज्यपाल का बुलावा क्यों आया है.

  4. कांग्रेस के समर्थन पर सस्पेंस?

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि पार्टी के अंदर कई दौर में बातचीत हुई है, पार्टी अध्यक्ष ने शरद पवार से भी बात की है और इस पर मंगलवार को भी बातचीत जारी रहेगी.

    इससे पहले कांग्रेस ने बयान जारी किया है.

    बयान में कहा गया है कि सोमवार की सुबह कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई जिसमें महाराष्ट्र पर चर्चा हुई. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से बात की है. एनसीपी से अभी और बातचीत जारी रहेगी.

  5. राज्यपाल से मुलाकात के बाद आदित्य ठाकरे

    आदित्य ठाकरे ने यह भी कहा है कि उनका सरकार बनाने के दावे को राज्यपाल ने ख़ारिज नहीं किया है.

  6. राज्यपाल से मुलाकात बाद आदित्य ठाकरे

    आदित्य ठाकरे ने कहा गवर्नर के सामने सरकार बनाने का दावा किया. आदित्य ठाकरे के मुताबिक सरकार बनाने के लिए उन्होंने 48 घंटे की मोहलत मांगी लेकिन जिसे राज्यपाल ने देने से इनकार कर दिया है.

  7. हम स्थायी सरकार बनाएंगे: आदित्य ठाकरे

    शिव सेना के नेता आदित्य ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद कहा कि हम राज्य में स्थायी सरकार बनाएंगे.

  8. कांग्रेस के समर्थन पर सस्पेंस

    पहले यह कहा जा रहा था कि कांग्रेस ने शिव सेना और एनसीपी को समर्थन देने की सूचना दोनों पार्टियों को दी. सोनिया गांधी ने शरद पवार से बात भी की लेकिन बाद में कांग्रेस ने बयान जारी करके कहा है कि इस पर चर्चा जारी है.

  9. तीन निर्दलीयों का भी समर्थन

    निर्दलीय विधायक बच्चू काडू ने बताया है कि तीन निर्दलीय उद्धव ठाकरे के साथ हैं, उद्धव तय करेंगे कि कौन बनेगा मुख्यमंत्री.

  10. आदित्य ठाकरे राजभवन पहुंचे

    शिव सेना नेता आदित्य ठाकरे पार्टी के दूसरे नेताओं के साथ राजभवन पहुंचे.

  11. महाराष्ट्र पर आरजेडी की चुटकी

    राष्ट्रीय जनता दल ने महाराष्ट्र के घटनाक्रम के बहाने जेडीयू के महागठबंधन से अलग होने की घटना को याद करते हुए मीडिया की भूमिका पर चुटकी ली है.

  12. महाराष्ट्र में कैसे बदल गए राजनीतिक समीकरण?

  13. दिल पर पत्थर रख के हमने ब्रेकअप कर लिया

  14. सोनिया गांधी और उद्धव ठाकरे की बात

    कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच टेलीफ़ोन पर बातचीत हो गई है.

  15. महाराष्ट्र में कौन कौन है सीएम की रेस में

    महाराष्ट्र में शिव सेना अगर सरकार बनाने का दावा पेश करती है तो मुख्यमंत्री पद के लिए कौन कौन दावेदार होंगे?

  16. संजय राउत लीलावती अस्पताल में भर्ती

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शिव सेना नेता संजय राउत को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ज़्यादा जानकारी मिलने का इंतज़ार किया जा रहा है.

  17. शिव सेना गवर्नर से पांच बजे के बाद मिलेगी

    शिव सेना अब महाराष्ट्र के गवर्नर से पांच बजे या उसके बाद मुलाकात करेगी. इससे पहले कांग्रेस पार्टी की अहम बैठक चार बजे होगी.

  18. उद्धव ठाकरे-शरद पवार मुलाकात पूरी

    शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और एनसीपी के मुखिया शरद पवार के बीच मुलाकात पूरी हो गई है.

  19. शाम चार बजे के बाद ही साफ़ होगी महाराष्ट्र की तस्वीर

    • महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर शाम चार बजे के बाद कुछ साफ़ हो सकती है तस्वीर.
    • अब तक एनसीपी और कांग्रेस ने सरकार बनाने को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं.
    • दूसरी ओर शिव सेना में भी उद्धव ठाकरे या आदित्य ठाकरे दोनों में से कौन पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा होगा इस पर सुगबुगाहट तेज़ है.
  20. ब्रेकिंग न्यूज़, मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफ़े के बाद अरविंद सावंत ने की NDA से अलग होने की बात

    मोदी कैबिनेट से इस्तीफ़े के बाद अरविंद सावंत ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा-

    ''छह महीने भारी उद्योग मंत्रालय संभाला. भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह उद्धव ठाकरे से मिले तो 50-50 का फॉर्मूला तय हुआ था. इसमें मुख्यमंत्री पद को ढाई-ढाई साल दोनों पार्टियों के पास रहने की बात थी. बीजेपी ने इसे नकार दिया था और ठाकरे परिवार पर झूठ बोलने का आरोप लगा दिया. आपको पता होगा कि ठाकरे परिवार जो वचन देता है उस पर कायम रहता है. मंत्री पद से इस्तीफ़े का मतलब यही होता है कि हम गठबंधन में नहीं हैं.''