आज का संदेश जोड़ने का है, जुड़ने का है, मिलकर जीने का है- पीएम मोदी

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पाँच जजों की बेंच ने सर्वसम्मति से विवादित ज़मीन पर फ़ैसला रामलला के पक्ष में सुनाया और मुस्लिम पक्ष को अलग पाँच एकड़ ज़मीन मस्जिद के लिए देने का निर्देश दिया है.

लाइव कवरेज

  1. क़ानून के सिद्दांतों पर होगा ज़मीन के मालिकाना हक़ का फैसलाः जस्टिस गोगोई

  2. अयोध्या पर फ़ैसला सर्वसम्मति से- जस्टिस गोगोई

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, जस्टिस रंजन गोगोई की अहम बातें

    वो इमारत काले रंग के स्तंभों पर खड़ी थी.

    ASI ने एक विशेषज्ञ संस्था के तौर पर ये नहीं कहा था कि नीचे जो ढाँचा मिला है उसे ढहाया गया था.

    ज़मीन के मालिकाना हक़ का फ़ैसला क़ानून के सिद्धांतो के अनुरूप ही किया जाना चाहिए.

  4. पुरातात्विक सबूतों को ख़रिज नहीं कर सकते- जस्टिस गोगोई

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, बाबरी मस्जिद के नीचे एक संरचना थी - जस्टिस रंजन गोगोई

    अयोध्या पर फ़ैसला सुनाते हुए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि पुरातत्व विज्ञान को नकारा नहीं जा सकता.

    बाबरी मस्जिद के नीचे एक संरचना पाई गई है जो मूलतः इस्लामिक नहीं थी.

  6. पाँच जजों की बेंच सुना रही है फ़ैसला

    जस्सिट रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने 40 दिनों तक इस पर सुनवाई की थी. इस बेंच में और चार जज हैं- जस्टिस एसए बोबडे, डीवाई चंद्रचूड़, अशोक भूषण.

    अयोध्या

    इमेज स्रोत, Getty Images

  7. अयोध्या से LIVE

  8. वीकेंड में फ़ैसला

    सुप्रीम कोर्ट अयोध्या विवाद पर फ़ैसला वीकेंड में सुनाने जा रहा है. कई लोग इसे लेकर हैरान भी हैं. सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील संजय हेगड़े ने कहा था, ''शीर्ष अदालत में पिछले 30 सालों से मैं वकालत कर रहा हूं और मुझे याद नहीं आ रहा कि अदालत ने शनिवार को कोई फ़ैसला सुनाया था. हालांकि मैं इसका स्वागत करता हूं.''

    अयोध्या

    इमेज स्रोत, Getty Images

  9. इस विवाद में तीन पक्ष

    2010 में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अयोध्या विवाद पर फ़ैसला सुनाया था. यह फ़ैसला किसी एक के पक्ष में नहीं था. हालांकि इस फ़ैसले से तीनों पक्षों ने असंतुष्टि जताई थी. ये तीन पक्ष थे सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और रामलला. तीनों पक्ष इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट गए थे.

    अयोध्या

    इमेज स्रोत, Getty Images

  10. इलाहाबाद हाई कोर्ट का फ़ैसला

    इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नौ साल पहले (2010) अपने फ़ैसले में अयोध्या की विवादित 2.77 एकड़ ज़मीन को तीन बराबर के हिस्सों में बाँटने का फ़ैसला सुनाया था. हाई कोर्ट ने ज़मीन को रामलला, सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड और निर्मोही अखाड़ा के बीच बाँटने का फ़ैसला सुनाया था.

    अयोध्या

    इमेज स्रोत, Getty Images

  11. 6 दिसंबर 1992 को दक्षिणपंथी धड़ों ने बाबरी मस्जिद तोड़ दी थी. इनका तर्क था कि प्राचीन काल में यहां मंदिर था, जिसे तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी. इसके बाद से कई दंगे हुए.

    अयोध्या

    इमेज स्रोत, Getty Images

  12. अयोध्या का इतिहास

    अयोध्या के रामकोट मुहल्ले में एक टीले पर लगभग पाँच सौ साल पहले वर्ष 1528 से 1530 में बनी मस्जिद पर लगे शिलालेख और सरकारी दस्तावेज़ों के मुताबिक़ यह मस्जिद हमलावर मुग़ल बादशाह बाबर के आदेश पर उसके गवर्नर मीर बाक़ी ने बनवाई.

    अयोध्या
  13. अयोध्या विवाद एक राजनीतिक मुद्दा

    अयोध्या विवाद 2.77 एकड़ भूमि को लेकर है. इस भूमि पर हिन्दू और मुसलमान दोनों दावा करते हैं. 1980 के दशक से अयोध्या एक अहम राजनीतिक मुद्दा बना हुआ है. हिन्दूवादी संगठन मंदिर बनाना चाहते हैं और मुस्लिम धड़ा मस्जिद.

    अयोध्या