महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव: हरियाणा में बीजेपी को झटका, महाराष्ट्र में सीटें घटीं

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती जारी, बीजेपी दोनों राज्यों में आगे.

लाइव कवरेज

  1. उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी छह सीटों पर आगे

    उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा उपचुनाव के परिणामों में बीजेपी छह सीटों पर, समाजवादी पार्टी दो सीटों पर जबकि अपना दल (सोनेलाल), बसपा और कांग्रेस एक-एक सीटों पर आगे है.

  2. वर्ली सीट से आदित्य ठाकरे 19 हज़ार से अधिक वोटों से आगे

    महाराष्ट्र की वर्ली सीट से शिव सेना उम्मीदवार और युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे 19 हज़ार वोटों से आगे चल रहे हैं.

    आदित्य ठाकरे

    इमेज स्रोत, Getty Images

  3. घर्मशाला विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की जीत

    हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला विधानसभा सीट के उपचुनाव में बीजेपी की जीत का जश्न.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. हुड्डा का दावा

    हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने रोहतक में कहा है कि हरियाणा में कांग्रेस का बहुमत आएगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. हरियाणा विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान

  6. मुंबई में बीजेपी मुख्यालय के बाहर का नज़ारा

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणामों में बीेजेपी को बढ़त के बाद पार्टी मुख्यालय के बाहर काफ़ी भीड़ है.

    बीजेपी मुख्यालय
    बीजेपी मुख्यालय
  7. महाराष्ट्र विधानसभा के शुरुआती रुझान

  8. महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन को बढ़त

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणामों के रुझानों में बीजेपी 110, शिवसेना 72, कांग्रेस 38, एनसीपी 49 और दूसरी पार्टियां 17 सीटों पर आगे चल रही हैं.

  9. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सात हज़ार वोटों से आगे

    हरियाणा में करनाल सीट से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के नेता त्रिलोचन सिंह से सात हज़ार वोटों से आगे चल रहे हैं.

    मनोहर लाल
  10. हरियाणा की कलानौर विधानसभा सीट का एक मतदान केंद

    हरियाणा की कलानौर सीट से बीजेपी के रामावतार बाल्मिकी आगे चल रहे हैं. उनके सामने कांग्रेस की शकुंतला खटक की चुनौती है.

    मतदान केंद्र
    मतदान केंद्र
  11. हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझानों में टक्कर

    एक समय हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम के रुझानों में 50 से अधिक सीटों पर आगे चल रही बीजेपी की बढ़त 45 सीटों पर आ गई है. वहीं, कांग्रेस 32 और जेजेपी आठ सीटों पर आगे चल रही है.

  12. 220 से ज़्यादा सीट जीतने का दावा

    कोलाबा से बीजेपी के उम्मीदवार राहुल नार्वेकर का दावा- बीजेपी-शिवसेना 220 से ज़्यादा सीटें जीतेंगी

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. चुनाव परिणामों के बीच कांग्रेस मुख्यालय में पसरा सन्नाटा

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. परली सीट से पंकजा मुंड पीछे, भाई से मिल रही टक्कर

    महाराष्ट्र की परली सीट से राज्य की मंत्री पंकजा मुंडे पीछे चल रही हैं. इस सीट से पंकजा को उनके चचेरे भाई और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे आगे चल रहे हैं.

    धनंजय और पंकजा
  15. कैप्टन अभिमन्यु डेढ़ हज़ार वोटों से पीछे

    हरियाणा की नारनौंद सीट से बीजेपी उम्मीदवार कैप्टन अभिमन्यु डेढ़ हज़ार से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं. वहीं, जेजेपी नेता राम कुमार गौतम आगे चल रहे हैं.

  16. एनसीपी नेता अजीत पवार आगे

    महाराष्ट्र के बारामती सीट से एनसीपी नेता अजीत पवार आगे चल रहे हैं. बीजेपी के उम्मीदवार गोपीचंद पडलकर उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं.

    अजीत पवार

    इमेज स्रोत, Getty Images

  17. पेहोवा से पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह आगे

    हरियाणा की पेहोवा सीट से पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह आगे चल रहे हैं. उनको कांग्रेस के उम्मीदवार मनदीप सिंह चट्ठा चुनौती दे रहे हैं.

    संदीप सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

  18. हरियाणा में बीजेपी को 47 सीटों पर बढ़त

    हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों में बीजेपी को अब 47 सीटों पर बढ़त है जबकि कांग्रेस 29 सीटों पर आगे चल रही है.

  19. महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन 179 सीटों पर आगे

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणामों के शुरुआती रुझानों में बीजेपी गठबंधन 179 सीटों पर कांग्रेस गठबंधन 85 सीटों पर और अन्य दल नौ सीटों पर आगे चल रहे हैं.