You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव: हरियाणा में बीजेपी को झटका, महाराष्ट्र में सीटें घटीं

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती जारी, बीजेपी दोनों राज्यों में आगे.

लाइव कवरेज

  1. हरियाणा की दादरी सीट से बबीता फोगाट को बढ़त

    कुश्ती खिलाड़ी बबीता फोगाट दादरी से बीजेपी की उम्मीदवार हैं. वह शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं. वहीं कांग्रेस पार्टी से नरेश कुमार उम्मीदवार हैं.

  2. रोहतक में मतदान केंद्र के बाहर का दृश्य

    हरियाणा के रोहतक में एक मतदान केंद्र के बाहर का दृश्य. रोहतक विधानसभा सीट से बीजेपी के मनीष कुमार ग्रोवर और कांग्रेस पार्टी से भारत भूषण बत्रा उम्मीदवार हैं.

  3. उत्तर प्रदेश विधानसभा उप-चुनाव के शुरुआती रुझान

    उत्तर प्रदेश विधानसभा की 11 सीटों पर हुए उप-चुनाव में चार सीटों के शुरुआती रुझान सामने आए हैं जिनमें एक सीट पर बीजेपी, एक पर बीएसपी, एक पर कांग्रेस और एक पर समाजवादी पार्टी आगे है.

  4. महाराष्ट्र कांग्रेस कार्यालय में सुबह में दिखा सन्नाटा

  5. बीबीसी हिंदी की LIVE कवरेज यूट्यूब पर देखिए

    महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के परिणामों को आप यूट्यूब पर भी LIVE देख सकते हैं.

  6. महाराष्ट्र और हरियाणा में बीजेपी को बढ़त

    महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन 157 सीटों और कांग्रेस गठबंधन 61 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, हरियाणा में बीजेपी 53 सीटों और कांग्रेस 21 सीटों पर आगे चल रही है.

  7. हरियाणा के मतगणना केंद्र का एक दृश्य

    हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के परिणामों के शुरुआती रुझान आना शुरू हो चुके हैं. करनाल में एक मतगणना केंद्र का दृश्य.

  8. विधानसभा चुनावों के नतीजे LIVE देखें फ़ेसबुक पर

  9. उत्तर प्रदेश उपचुनाव की एक सीट पर समाजवादी पार्टी आगे

    उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव के नतीजों के शुरुआती रुझानों में समाजवादी पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है.

  10. शुरुआती रुझानों में दोनों राज्यों में बीजेपी आगे

    चुनावी सर्वे एजेंसी सी-वोटर के अनुसार, महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन 64 और हरियाणा में बीजेपी 30 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, महाराष्ट्र में कांग्रेस गठबंधन 22 और हरियाणा में कांग्रेस सात सीटों पर आगे चल रही है.

  11. दुष्यंत चौटाला का दावा

    ना बीजेपी, ना कांग्रेस 40 पार करेगी, सत्ता की चाभी जेजेपी के हाथ में रहेगी- दुष्यंत चौटाला का दावा

  12. शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने दी शुभकामनाएं

    महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में जारी मतगणना को लेकर शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी हैं. प्रियंका चतुर्वेदी पिछले दिनों कांग्रेस से शिवसेना में शामिल हुई हैं.

  13. सबसे पहले पोस्टल बैलट की हो रही है गणना

    मुंबई के कोलाबा मतगणना केंद्र पर सबसे पहले पोस्टल बैलट की गणना हो रही है.

  14. 18 राज्यों की 51 सीटों पर उपचुनाव, दो संसदीय सीटों पर भी नतीजे

    महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के अलावा दो संसदीय और 18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव के नतीजे भी आएंगे. सतारा और समस्तीपुर संसदीय सीटों पर भी सोमवार को मतदान हुआ था.

  15. मुंबई में बीजेपी मुख्यालय का एक दृश्य

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले मुंबई में बीजेपी कार्यालय को सजाया गया है.

  16. मुंबई बीजेपी दफ़्तर में लड्डू बनने शुरू

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना के मद्देनज़र मुंबई बीजेपी दफ़्तर में लड्डू बनाए जा रहे हैं.

  17. महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू

    महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है. इसके अलावा दो संसदीय सीटों के लिए हुए उपचुनावों की भी मतगणना आज ही है.

  18. महाराष्ट्र में कम मतदान

    महाराष्ट्र में भी बीते विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार कम मतदान हुआ. इस बार वोट प्रतिशत 60.5 फ़ीसदी रही जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में 63.08 फ़ीसदी वोट पड़े थे.

  19. बीजेपी मुख्यालय का हाल

    महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होते ही दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पर गहमागहमी.

    बीबीसी संवाददाता: फ़ैसल मोहम्मद अली