370 ने जम्मू कश्मीर को देश से अलग रखा : प्रकाश जावड़ेकर
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राज्यसभा में कहा, "खुशी है कि एक एतिहासिक काम सदन कर रहा है."
उन्होंने कहा, "देशभर में और दुनिया में इस कदम का स्वागत हो रहा है. 70 साल कश्मीर की जनता के साथ जो अन्याय हुआ है, वो आज ख़त्म हो रहा है. कश्मीर में राइट टू एजुकेशन जैसे कई कानून लागू नहीं हैं."
जावड़ेकर ने आगे कहा, "सबसे महत्वपूर्ण बात है कि इसी 370 ने जम्मू कश्मीर को पूरे देश से अलग रखा. जो फ़ायदा देश के नागरिकों को मिलता है, वो हमारे कश्मीर के भाई-बहनों को नहीं मिलता."


