Exit Polls के फ़ाइनल नतीजे आए, देखिए किसकी सरकार बनने का अनुमान

17वीं लोकसभा के लिए कुल 542 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है. अब एग्ज़िट पोल के नतीजों के हर अपडेट्स के लिए क्लिक करें.

लाइव कवरेज

  1. कोलकाता की विभिन्न संसदीय सीटों पर पहली बार वोट डालने पहुंचीं महिला मतदाता

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. , रायगंज लोकसभा सीट से सीपीएम उम्मीदवार मोहम्मद सलीम ने कोलकाता के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.

    मोहम्मद सलीम

    इमेज स्रोत, ANI

  3. , सुकन्या का यह पहला मतदान है. उन्होंने पश्चिम बंगाल की जादवपुर लोकसभा सीट से अपना मतदान किया.

    सुकन्या

    इमेज स्रोत, Prabhakar M

  4. , वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गोद लिए गए जयापुर गांव के एक मतदान केंद्र का दृश्य. तस्वीरें - मनीष जालुई

    जयापुर गांव
    जयापुर गांव
    जयापुर गांव
    जयापुर गांव
    जयापुर गांव
  5. , चंडीगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल ने मतदान किया. उनके ख़िलाफ़ बीजेपी की उम्मीदवार किरण खेर चुनावी मैदान में हैं.

    पवन कुमार बंसल

    इमेज स्रोत, ANI

  6. , झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका लोकसभा क्षेत्र के दो बूथों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, अंतिम चरण में सुबह 9 बजे तक बिहार में 10.65%, हिमाचल प्रदेश में 0.87%, मध्य प्रदेश में 7.16%, पंजाब में 4.64%, उत्तर प्रदेश में 5.97%, पश्चिम बंगाल में 10.54%, झारखंड में 13.19% और चंडीगढ़ में 10.40% मतदान हुआ.

  8. , बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में किया मतदान.

    कैलाश विजयवर्गीय

    इमेज स्रोत, ANI

  9. रविशंकर प्रसाद ने किया मतदान

    पटना साहिब से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पटना विमेंस कॉलेज में मतदान किया. उनके ख़िलाफ़ कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव लड़ रहे हैं.

    रविशंकर प्रसाद

    इमेज स्रोत, ANI

  10. , दुमका के एक मतदान केंद्र पर 100 वर्षीय अंबिका देवी ने मतदान किया.

    दुमका का मतदान केंद्र

    इमेज स्रोत, Ravi Prakash/BBC

  11. जानें, किन राज्यों में आज हो रहा है मतदान

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. झारखंड की दुमका सीट पर भी हो रहा मतदान

    दुमका का एक मतदान केंद्र

    इमेज स्रोत, Ravi Prakash/BBC

    अंतिम चरण के मतदान में झारखंड की तीन सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इनमें एक दुमका लोकसभा सीट भी शामिल है, जहां से झामुमो प्रमुख और वर्तमान सांसद शिबू सोरेन फिर एक बार उम्मीदवार हैं.

  13. कोलकाता दक्षिण से उम्मीदवार सी.के.बोस ने डाला वोट

    पश्चिम बंगाल की कोलकाता दक्षिण सीट से बीजेपी के उम्मीदवार और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने सिटी कॉलेज में अपना वोट डाला.

    सीके बोस

    इमेज स्रोत, ANI

  14. इंदौर में मतदान के लिए भारी भीड़

    अंतिम चरण के दौरान इंदौर लोकसभा सीट पर भी वोट डाले जा रहे हैं. इस बार बीजेपी ने यहां शंकर लालवानी और कांग्रेस ने पंकज सांघवी को अपना उम्मीदवार बनाया है.

    इंदौर

    इमेज स्रोत, Shuriah Niazi/BBC

  15. तमिलनाडु की विधानसभा सीट पर उप-चुनाव भी

    देश में जहां 59 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है. वहीं, तमिलनाडु की सुलूर विधानसभा सीट पर हो रहे उप-चुनाव के लिए भी मतदान जारी है.

    मतदान केंद्र

    इमेज स्रोत, ANI

  16. वोट डालने के लिए लाइन में खड़े हरभजन सिंह

    हरभजन सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    जालंधर के गढ़ी गांव में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतज़ार करते क्रिकेटर हरभजन सिंह.

  17. बिहार के उप-मुख्यमंत्री ने डाला वोट

    सुशील कुमार मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पटना साहिब लोकसभा सीट के पंत नगर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. पटना साहिब सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा और बीजेपी उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद के बीच कड़ी टक्कर है.

  18. नीतीश कुमार ने कहा, चुनाव प्रक्रिया लंबी न हो

    पटना में वोट डालने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से कहा कि चुनाव प्रक्रिया को इतना लंबा नहीं होना चाहिए, हर चरण के मतदान में एक लंबा अंतराल था और इस पर एक राय बनाने के लिए वह सभी पार्टियों के नेताओं को पत्र लिखेंगे.

    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

  19. नीतीश कुमार ने पटना में वोट डाला

    नीतीश कुमार वोट डालते हुए

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.

  20. योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में मत डाला

    योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के एक मतदान केंद्र पर मत डाला. गोरखपुर से बीजेपी की ओर से रवि किशन उम्मीदवार हैं.