You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

उत्तर प्रदेश में भाजपा की महाविजय

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी दो तिहाई बहुमत की ओर. लेकिन पंजाब में कांग्रेस ने अकाली दल और आप को काफ़ी पीछे छोड़ा.

लाइव कवरेज

  1.   उत्तर प्रदेश जिसे चुनता है, कोई कनफ़्यूजन नहीं छोड़ता   

  2. राहुल गांधी पद नहीं छोड़ेंगे

    राहुल गांधी पद नहीं छोड़ सकते क्योंकि नेहरू-गांधी परिवार के बिना कांग्रेस की कल्पना नहीं की जा सकती: दिग्विजय सिंह (स्रोत- एनडीटीवी)

  3. बीबीसी को वरिष्ठ पत्रकार अनिल यादव - नोटबंदी और तमाम आकलन के बावजूद नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बरक़रार है और वो एक बेहद ताकतवर नेता की तरह उभरे हैं.

  4. सुशील मोदी के नहले पर लालू का दहला

  5. जीत की तरफ बढ़ती बीजेपी के प्रदर्शन पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

  6. कैप्टन 'कूल'

    पंजाब में ज़ोरदार प्रदर्शन के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ता

    (बीबीसी संवाददाता- सलमान रावी)

  7. भाजपा को अमित शाह पर गर्व

  8.   सपा-कांग्रेस गठबंधन के हार की तरफ़ बढ़ने पर शिवपाल यादव ने क्या कहा   

  9.   यूपी चुनावों में अखिलेश के प्रदर्शन पर मुलायम के 'मन की बात'   

  10. यूपी-उत्तराखंड में भाजपा, पंजाब में कांग्रेस जीत की ओर

  11. लक्ष्मीकांत पारसेकर हारे

    गोवा में बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर अपने विधानसभा क्षेत्र से हारे. 

  12. बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का जश्न

    उत्तर प्रदेश में भारी जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने यूं मनाया जश्न (फ़ोटो- समीरात्मज मिश्र)

  13. यूपी को नहीं पसंद आया राहुल-अखिलेश का साथ

  14. मणिपुर में बीजेपी पिछड़ी

    कांग्रेस- 12 

    बीजेपी- 5 

    नगा पीपल्स फ्रंट- 3 

    लोक जनशक्ति पार्टी-1 

    मणिपुर नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट- 3 

    नेशनल पीपल्स पार्टी- 3 

    स्रोत- चुनाव आयोग

  15. अमेठी में बीजेपी

    अमेठी से संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह आगे. कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में संजय सिंह की दूसरी पत्नी अमिता सिंह चौथे नंबर पर. 

  16. लक्ष्मीकांत बाजेपयी पीछे

    मेरठ से बीजेपी के लक्ष्मीकांत बाजपेयी पीछे. पहले नंबर पर समाजवादी पार्टी के रफीक़ अंसारी.  

  17. रायबरेली से अदिति सिंह आगे

    रायबरेली से कांग्रेस की अदिति सिंह अपने निकट प्रतिद्वंद्वी बसपा के मोहम्मद शाहबाज़ ख़ान से बहुत आगे. (स्रोत- चुनाव आयोग)