You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

ईरान-अमेरिका वार्ता: ओमान ने कहा, दोनों पक्ष अगले चरण की चर्चा के लिए सहमत

परमाणु समझौते को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच हो रही बातचीत अब अगले चरण की तरफ बढ़ सकती है, दोनों पक्ष इसके लिए सहमत हो गए हैं. ये जानकारी ओमान के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने दी है.

सारांश

लाइव कवरेज

अश्वनी पासवान और सुरभि गुप्ता

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, दिल्ली: मुस्तफ़ाबाद इलाक़े में इमारत ढहने से चार की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

    दिल्ली के मुस्तफ़ाबाद इलाक़े में शनिवार की सुबह एक इमारत ढह गई. इसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है.

    उत्तर पूर्वी ज़िले के एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को ये जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अभी भी आठ से दस लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है.

    वहीं डिविज़नल फ़ायर ऑफ़िसर राजेंद्र अटवाल ने भी बताया कि जो लोग फंसे हुए हैं, उन्हें निकालने का प्रयास कर रहे हैं.

    राजेंद्र अटवाल ने कहा कि बचाव अभियान के लिए एनडीआरएफ़, फ़ायर सर्विस और पुलिस की टीम मिलकर काम कर रही है.

  2. रूस और यूक्रेन के बीच बार-बार विफल बातचीत पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप क्या बोले?

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर रूस और यूक्रेन शांति समझौते तक पहुँचने को 'बहुत मुश्किल' बना देते हैं तो अमेरिका आगे की बातचीत की मध्यस्थता करने से 'पीछे हट जाएगा.'

    ओवल ऑफ़िस में ट्रंप ने मीडिया से शुक्रवार को कहा कि वह 'कुछ निश्चित दिनों में' युद्धविराम की उम्मीद नहीं कर रहे हैं, लेकिन वह चाहते हैं कि यह 'जल्द से जल्द' हो जाए.

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी कुछ घंटे पहले ही कहा था, "अगर युद्धविराम समझौते को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिखा तो अमेरिका कुछ ही दिनों में रूस-यूक्रेन शांति समझौते के लिए मध्यस्थता का प्रयास छोड़ देगा."

    ट्रंप से जब रूस और यूक्रेन के बीच समझौते को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "यहां हम उन लोगों की बात कर रहे हैं जो कि मर रहे हैं. आदर्श रूप से तो हम इसे रोकने जा रहे हैं."

    "अब अगर किसी वजह से दोनों में से कोई एक पक्ष इसे बहुत मुश्किल बना देता है तो हम बस कहेंगे कि तुम मूर्ख हो, तुम बेवकूफ हो और तुम भयानक लोग हो. हम बस इससे पीछे हट जाएंगे."

    ट्रंप का बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने आरोप लगाया कि अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ 'रूसी नैरेटिव फैला' रहे हैं.

    ये भी पढ़ें-