You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

अमेरिकाः राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ़ को लेकर अब सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रूथ सोशल पर टैरिफ़ लागू करने से जुड़े मामले में एक पोस्ट लिखी, जो चर्चा में है. ट्रंप ने लिखा, “यह अमेरिका के लिए मुक्ति का दिन है.”

सारांश

  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रूथ सोशल पर टैरिफ़ लागू करने से जुड़े मामले में एक पोस्ट लिखी, जो चर्चा में है.
  • वक़्फ़ संशोधन बिल पर बुधवार को लोकसभा में चर्चा हुई. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने वक़्फ़ की ज़मीन की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए.
  • बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत में अब सुधार है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बताया कि परिजन उनको लेकर दिल्ली रवाना हुए.
  • वक़्फ़ संशोधन बिल पर बुधवार को लोकसभा में चर्चा हुई. विपक्षी सांसदों ने इसको संविधान विरोधी बताया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसका जवाब दिया.

लाइव कवरेज

अश्वनी पासवान और हिमांशु दुबे

  1. थाईलैंड और म्यांमार के बाद भारत के इन पड़ोसी देशों में आया भूकंप

    पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान में बुधवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने दी.

    राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि पाकिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता 4.3 थी. वहीं, अफ़ग़ानिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता 4.7 थी.

    पाकिस्तान में आए भूकंप का केंद्र ज़मीन से 120 किलोमीटर की गहराई में था. वहीं, अफ़ग़ानिस्तान में आए भूकंप का केंद्र ज़मीन से 193 किलोमीटर की गहराई में था.

    थाईलैंड और म्यांमार में भूकंप के झटके पिछले शुक्रवार को महसूस किए गए थे. दोनों देशों में भूकंप ने तबाही मचा दी थी.

    भूकंप प्रभावित थाईलैंड और म्यांमार में बचाव अभियान अभी भी जारी है.

    ये भी पढ़े:

  2. अमेरिका में हज़ारों सरकारी कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, दफ़्तर पहुंचे लोगों को गेट पर रोका

    अमेरिका में फेडरल स्वास्थ्य कर्मियों की छंटनी शुरू हो गई है. इस छंटनी के बारे में कर्मचारियों को मंगलवार को तब पता चला जब उन्हें ऑफिस के गेट पर ही रोक दिया गया.

    इन छंटनियों में कई शीर्ष अधिकारी शामिल थे.

    अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ़ कैनेडी जूनियर ने पिछले हफ्ते ही घोषणा थी कि 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा.

    अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय ने पिछले सप्ताह कहा था कि फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) से 3,500 कर्मचारियों को निकालने की योजना है.

    वहीं, यूनाइटेड स्टेट्स सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) से 2,400 कर्मियों की छंटनी होनी है. इसके अलावा प्रशासन ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान से भी 1,200 कर्मचारियों को निकालना है.

  3. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अश्वनी पासवान अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज़ की ख़बरों को पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    फ़िलहाल, हमारे होम पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.