लॉरेंस विश्नोई गैंग से मिली धमकी पर क्या बोले पप्पू यादव

बिहार के पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस विश्नोई गैंग से कथित रूप से जान से मारने की धमकी मिली है. पप्पू यादव को मिली धमकी का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सारांश

लाइव कवरेज

अभिषेक पोद्दार, अश्वनी पासवान और कीर्ति रावत

  1. दिल्ली में सोमवार को भी ‘बहुत ख़राब’ श्रेणी में हवा, देखें तस्वीरें

    इंडिया गेट पर धुंध को कम करने के लिए हो रहा पानी का छिड़काव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, इंडिया गेट पर धुंध को कम करने के लिए हो रहा पानी का छिड़काव

    दिल्ली में सोमवार को एक बार फिर से हवा की गुणवत्ता का स्तर ‘बहुत ख़राब’ की श्रेणी में दर्ज हुआ है.

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों पर नज़र डालें तो दिल्ली में सोमवार को भी अधिकतर जगहों पर हवा की गुणवत्ता का स्तर 350 से ऊपर है.

    यह हवा की गुणवत्ता का ‘बहुत ख़राब’ स्तर भी है.

    दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भी देखी गई धुंध

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भी देखी गई धुंध

    दिल्ली में यमुना में लगातार बढ़ रही झाग की परत भी एक बड़ी समस्या बनती जा रही है.

    सोमवार को दिल्ली के आनंद विहार इलाक़े की हवा सबसे ज़्यादा प्रदूषित देखी गई है. आनंद विहार में सुबह के समय एक्यूआई 357 पर दर्ज किया गया.

    साथ ही दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाक़े में यमुना नदी में झाग की मोटी परत भी दिख रही है.

    दिल्ली के एम्स के पास लगा भारी जाम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, दिल्ली के एम्स के पास लगा भारी जाम

    दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे पर अब राजनीतिक बयानबाज़ी भी शुरू हो गई है. इसी मुद्दे पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है.

    अखिलेश ने लिखा, "दिल्ली में प्रदूषण का कहर ‘वार्षिक’ विषय बन गया है. देश की केंद्र सरकार जहाँ बैठती है जब वहीं पर्यावरण को साफ़ और सेहतमंद रखने के लिए केंद्र सरकार कुछ नहीं कर पा रही है तो बाक़ी देश का क्या. इसे कहते हैं चिराग़ तले अंधेरा."

    दिल्ली के गीता कॉलोनी के पास की तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, दिल्ली के गीता कॉलोनी के पास की तस्वीर

    अखिलेश यादव ने यूपी और केंद्र सरकार में सत्ताधारी दल बीजेपी को निशाने पर लेते हुए लिखा, “दुनियाभर में देश का डंका पीटने का दावा करनेवाली भाजपा सरकार राजधानी में ही देश की तस्वीर को धुंध से धुंधला होने से बचा नहीं पा रही है. यहीं पर दुनिया भर के देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों के आफ़िस भी हैं, उनके बीच इससे क्या संदेश जाता होगा. ये भाजपा सरकार के शासन और नीतियों की नाकामी है.”

    धुंध के बीच ताजमहल (यह तस्वीर पिछले साल की है)

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, धुंध के बीच ताजमहल (यह तस्वीर पिछले साल की है)

    यूपी की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने लिखा, "अब तो इस कहर का असर यूपी तक आने लगा है. चाहे यमुना नदी का जल प्रदूषण हो या वायु प्रदूषण ये जनता के स्वास्थ्य को और ताजमहल को भी बुरी तरह प्रभावित कर रहा है. उप्र की भाजपा सरकार को वैसे भी कुछ नहीं दिखाई देता है अब तो उन्हें धुंध का बहाना भी मिल जाएगा. ऐसे में जनता से आग्रह है कि अपने जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा स्वयं करें."

    दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में यमुना नदी में जमी मोटी झाग

    इमेज स्रोत, @ANI

    इमेज कैप्शन, दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में यमुना नदी में जमी मोटी झाग

    वहीं दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने रविवार को आरोप लगाते हुए कहा कि यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा बहुत अधिक होने के कारण दिल्ली गंभीर जल संकट से जूझ रही है.

    आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस समस्या के लिए यमुना में हरियाणा से आने वाले औद्यौगिक कचरे को ज़िम्मेदार ठहराया.

    दिल्ली में यमुना नदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, दिल्ली में यमुना नदी

    पार्टी ने कहा कि सोनिया विहार और भागीरथी स्थित जल उपचार संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) यमुना के कच्चे पानी में अमोनिया की मात्रा से निपटने में संघर्ष कर रहे हैं, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में आपूर्ति बाधित हो रही है.

    दिल्ली जल बोर्ड ने रविवार को घोषणा की कि यमुना में अमोनिया की मात्रा अधिक होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में एक नवंबर तक पानी की कमी रहेगी.

  2. कमला हैरिस ने अपनी रैली में की जेन ज़ी मतदाताओं को लुभाने की कोशिश, क्या कहा

    अपनी रैली के दौरान कमला हैरिस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अपनी रैली के दौरान कमला हैरिस

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के प्रचार अभियान में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने फ़िलाडेल्फ़िया में एक रैली को संबोधित किया.

    अपनी रैली में कमला हैरिस ने ख़ास तौर पर युवा और पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की.

    इसके अलावा हैरिस ने जेन ज़ी अमेरिकियों को भी लुभाने की कोशिश की. उन्होंने जेन ज़ी मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ''मुझे आपके बारे में एक बात बहुत पसंद है कि आप भी बदलाव लाने के लिए उत्सुक हो रहे हैं.''

    कमला हैरिस ने कहा कि आज के अमेरिकी युवा मतदाता अक्सर होने वाली गोलीबारी की घटनाओं और जलवायु संकट जैसी समस्याओं को समझते हैं. वे अपनी माताओं और दादी-नानी की तुलना में कम अधिकारो के साथ जी रहे हैं और बड़े हो रहे हैं.

    कमला हैरिस ने कहा कि ये मुद्दा केवल राजनीतिक नहीं है, बल्कि यह लोगों की ज़िंदगी से जुड़ा है.

  3. डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क की रैली में दोहराया ‘अमेरिका फर्स्ट’ का नारा, अमेरिकी हथियार रखने के क़ानून पर क्या बोले

    न्यूयॉर्क की रैली में डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, न्यूयॉर्क की रैली में डोनाल्ड ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में प्रचार अब लगभग अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है.

    अपने प्रचार के मद्देनज़र रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क में एक बड़ी रैली की.

    रैली के दौरान अपने भाषण में रिपब्लिकन उम्मीदवार ने ‘अमेरिका फर्स्ट’ के अपने पुराने नारे को दोहराया.

    साल 2016 में जब पहली बार ट्रंप राष्ट्रपति बने थे उस वक़्त भी उन्होंने ‘अमेरिका फर्स्ट’ का नारा दिया था.

    इसके अलावा साल 2020 के अमेरिकी चुनाव में भी ट्रंप इसी नारे के साथ मैदान में उतरे थे.

    अपने भाषण में ट्रंप ने अमेरिका को सुरक्षित, साफ़ और खूबसूरत बनाने का वादा किया. साथ ही उन्होंने कहा कि वे अमेरिकी बच्चों को देश के झंडे का सम्मान करना भी सिखाएंगे.

    ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के संविधान का दूसरा संशोधन जो कि अमेरिकियों को बंदूक रखने का अधिकार देता है वह भी ख़तरे में हैं.

    उन्होंने रैली में शामिल भीड़ से पूछा कि क्या वे इसके ख़िलाफ़ हैं, तो भीड़ ने चिल्लाते हुए नहीं में जवाब दिया.

  4. नमस्कार

    बीबीसी हिंदी के लाइव पन्ने पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अभिषेक पोद्दार आप तक आज की ताज़ा ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    बीबीसी हिंदी की वेबसाइट पर मौजूद ख़बरों को यहां पढ़ सकते हैं.

    कल के लाइव पन्ने की ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    - अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी टीवीके की पहली जनसभा, पेरियार और द्रविड़ राष्ट्रवाद पर क्या बोले?- इस ख़बर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    - ग़ज़ा से मैं बाहर निकल आया लेकिन मेरा परिवार वहीं रह गया, मुझे इसका पछतावा है-बीबीसी संवाददाता की आपबीती को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    - दिवाली: बाज़ार में मिलने वाली मिठाई में मिलावट है या नहीं, ऐसे पता लगाएं- इस ख़बर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    - इसराइल के हमले के बाद ईरान की दुविधा- कमज़ोर दिखे या तनाव बढ़ने का जोखिम ले- इस ख़बर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.