भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले पांचवें और अंतिम टी20 मैच ख़राब मौसम के कारण रोक दिया गया है.
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी है. पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने मैच रोके जाने तक 4.5 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 52 रन बना लिए हैं.
अभिषेक शर्मा 23 जबकि शुभमन गिल 29 रन बनाकर क्रीज़ पर हैं.
ब्रिसबेन में खेला जा रहा यह मैच पांच मैचों की सिरीज़ का आख़िरी मैच है.
इससे पहले सिरीज़ के दो मैच भारत ने जीते थे और ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच अपने नाम किया था.
भारत प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: मैट शॉर्ट, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शुइस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा