आने वाले दिनों में अमेरिका लगा सकता है ईरान पर नए प्रतिबंध

येलेन का कहना है कि ईरान का तेल निर्यात "एक संभावित क्षेत्र है जिस पर प्रतिबंध लग सकता है."

सारांश

  • कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला पर चुनाव आयोग ने लगाया 48 घंटे का चुनाव प्रतिबंध
  • छत्तीसगढ़ पुलिस का दावा- मुठभेड़ में 29 माओवादी मारे गए
  • इसराइल ने की ईरान पर प्रतिबंध लगाने की मांग
  • श्रीनगर के पास झेलम नदी में नाव पलटी, कम से कम लोगों की मौत

लाइव कवरेज

आदर्श राठौर, कीर्ति दुबे

  1. बसपा ने यूपी की 11 और सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, पीएम मोदी के सामने इन्हें उतारा

    मायावती

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा उम्मीदवारों के लिए पांचवीं सूची जारी की है.

    इस सूची में 11 सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है. इनमें दस सीटें नई हैं, जबकि एक में पार्टी ने अपना प्रत्याशी बदला है.

    बसपा ने वाराणसी संसदीय क्षेत्र के लिए भी अपने प्रत्याशी के नाम का एलान किया है. यहां पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अतहर जमाल लारी को उतारा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    जौनपुर में बसपा ने बाहुबली नेता धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को टिकट दिया है.

    वहीं, मैनपुरी में पहले गुलशन देव को टिकट दिया गया था, मगर अब उनकी जगह शिव प्रसाद यादव को प्रत्याशी बनाया गया है. मैनपुरी से अभी समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव सांसद हैं.

    बीजेपी ने मैनपुरी से जयवीर सिंह को उतारा है जो उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री हैं.

  2. आयरलैंड में भारतीय राजदूत के पत्र की भाषा पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति

    जयराम रमेश

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने आयरलैंड में भारत के राजदूत अखिलेश मिश्रा की लिखी एक चिट्ठी की भाषा पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि उनका व्यवहार 'ग़ैर-पेशेवर' और 'मर्यादाहीन' है.

    आयरलैंड में भारतीय दूतावास के आधिकारिक एक्स हैंडल पर आईएफ़एस अधिकारी अखिलेश मिश्रा का लिखा एक पत्र पोस्ट किया गया है, जो उन्होंने वहां के अख़बार आइरिश टाइम्स पर प्रकाशित एक संपादकीय के जवाब में लिखा था.

    इस पत्र का शीर्षक है- 'मोदी की लोकप्रियता अभूतपूर्व है.'

    इसमें लिखा गया है, “11 अप्रैल को आइरिश टाइम्स में छपे संपादकीय में भारतीय चुनाव को लेकर राय दी गई है कि मोदी ने अपना शिकंजा कसा. इस बारे में कहना चाहता हूं कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभूतपूर्व ढंग से लोकप्रिय हैं और सिर्फ़ भारत में नहीं, बल्कि दुनिया भर में.”

    इस पत्र के पहले पैरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कार्यकाल की तारीफ़ की गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    दूसरे पैरा में लिखा गया है, “मोदी की बढ़ती लोकप्रियता की वजह है- भ्रष्टाचार के गहरे इकोसिस्टम (जिसे 55 साल के शासन ने बनाया, जिसके शुरुआती 30 सालों में एक ही वंशवादी पार्टी का शासन था) के ख़िलाफ़ लड़ाई.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भारतीय दूतावास के इस पोस्ट पर आपत्ति जताई है.

    इस पत्र को शेयर करते हुए जयराम रमेश ने लिखा है, “भारत सरकार का बचाव करना एक बात है और ऐसा करने की उम्मीद भी की जाती है. लेकिन खुलेआम इस तरह से विपक्षी पार्टियों पर हमला करना, मानो आप किसी पार्टी के अंधसमर्थक हों, ऐसी उम्मीद एक राजदूत से नहीं की जाती, भले ही उसकी नियुक्ति राजनीतिक आधार पर हुई हो. ये उनके स्तर पर ग़ैर-पेशेवर और मर्यादाहीन व्यवहार है मगर शायद मोदी के आधार पर सही है.”

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, श्रीनगर के पास झेलम नदी में नाव पलटी, 4 लोगों की मौत

    झेलम

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, झेलम नदी की तस्वीर (File Photo)

    जम्मू-कश्मीर में झेलम नदी में नाव पलटने से चार लोगों की मौत हो गई है. मंगलवार सुबह श्रीनगर के नौगाम इलाक़े में यह घटना हुई.

    बीबीसी के सहयोगी पत्रकार माजिद जहांगीर ने बताया कि श्रीनगर के ज़िला आयुक्त ने इस घटना की पुष्टि की है.

    श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल के सुपरिटेंडेंट के मुताबिक़, अस्पताल में सात लोग लाए गए, जिनमें से चार की मौत हो चुकी थी जबकि तीन का इलाज जारी है.

    बताया जा रहा है कि इस नाव पर 17 लोग सवार थे. हालांकि, इस बारे में कोई भी सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है.

    एसडीआरएफ़ की टीम मौक़े पर है और कई लोगों को बचाया जा चुका है. हालांकि, अभी भी तलाशी और बचाव अभियान जारी है.

    स्थानीय लोगों का कहना है था कि इस नाव पर कुछ बच्चे भी सवार थे.

    जम्मू कश्मीर के लेफ़्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने कहा, “पीड़ितों के परिवारों को प्रशासन हर संभव मदद मुहैया करवा रहा है. मार्कोज़ (मरीन कमांडोज़) को अलर्ट कर दिया है. मैं लगातार हालात पर नज़र रख रहा हूं और घटनास्थल पर मौजूद टीम का मार्गदर्शन कर रहा हूं. ”

    सुबह इस घटना की ख़बर आने के बाद जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्लाह ने एक्स पर लिखा था, "श्रीनगर के पास लसजान में झेलम नदी में एक नाव के पलटने की ख़बरों से चिंतित हूं. मैं उम्मीद और दुआ करता हूं कि नाव पर सवार सभी लोगों को जल्द ही सुरक्षित बचा लिया जाए."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस घटना पर विस्तृत जानकारी का इंतज़ार है.

  4. सलमान ख़ान के घर के बाहर गोली चलाने के मामले में दो संदिग्ध गिरफ़्तार

    सलमान ख़ान

    इमेज स्रोत, AFP

    बॉलीवुड अभिनेता सलमान ख़ान के घर के बाहर गोली चलाने के मामले में दो संदिग्धों को गिरफ़्तार किया गया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इन दोनों को गुजरात से गिरफ़्तार किया गया है.

    रविवार, 14 अप्रैल को सलमान ख़ान के घर के बाहर गोली चलने की घटना के बाद मुंबई पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मुंबई पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने इन संदिग्धों को गुजरात के भुज से गिरफ़्तार किया और अब उन्हें मुंबई लाया जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भुज पुलिस ने प्रेस रिलीज़ जारी कर बताया है कि सलमान ख़ान के घर के बाहर गोली चलाने के मामले में पश्चिमी कच्छ पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो संदिग्धों को गिरफ़्तार किया है.

    गिरफ़्तार किए गए संदिग्धों की पहचान विक्की गुप्ता और सागर पाल के तौर पर हुई है.

  5. सिडनी में फिर हुई चाकूबाज़ी, चर्च में हमले को घोषित किया गया 'आतंकी घटना'

    चर्च

    इमेज स्रोत, Reuters

    ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने सोमवार को सिडनी के चर्च में चाकू से किए गए हमले को धर्म के आधार पर प्रेरित आतंकवादी कार्रवाई’ क़रार दिया है.

    एसिरियन क्राइस्ट द गुड शेफर्ड चर्च में प्रार्थना के दौरान चाकू से बिशप, एक पादरी और अन्य लोगों पर हमला कर दिया था. इस मामले में 16 साल के लड़के को गिरफ़्तार किया गया है.

    पुलिस का कहना है कि इस घटना में कम से कम चार लोगों को चोटें आई हैं. हालांकि, उन्हें आई चोटें जानलेवा नहीं हैं. इस घटना में हमलावर भी घायल हुआ है.

    सिडनी के उपनगर वाकेली के इस चर्च में प्रार्थना को लाइव स्ट्रीम किया जा रहा था और यह हमला भी उसमें प्रसारित हो गया.

    घटना के बाद सैकड़ों लोग चर्च के बाहर जमा हो गए और उनकी पुलिस से झड़प हो गई. इस दौरान दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए और पुलिस की 20 गाड़ियों को नुक़सान पहुंचा है.

    घायलों के इलाज के लिए किए गए स्वास्थ्यकर्मियों को भी लोगों ने क़रीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा.

    प्रधानमंत्री एंथनी एलबनीज़ ने राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक की और इस हमले को चिंताजनक बताया.

    उन्होंने कहा, “हम शांतिप्रिय देश हैं. यहां हिंसा और चरमपंथ के लिए कोई जगह नहीं है.”

    एक सप्ताह के अंदर ऑस्ट्रेलिया में चाकू से हमले की यह दूसरी घटना है.

    अभी हाल ही में सिडनी शहर के एक भीड़ भरे मॉल में एक शख्स ने चाकू से हमला कर दिया था, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे.

  6. इसराइली कैबिनेट ने ईरान पर जवाबी हमले की योजना पर की चर्चा

    इसराइल

    इमेज स्रोत, Israeli government handout

    इसराइली वॉर कैबिनेट ने इस बात पर चर्चा की है कि ईरान के ड्रोन और मिसाइल हमलों का जवाब कैसे दिया जाए.

    अभी तक इसराइल ने यह नहीं बताया है कि इस बैठक में कोई फ़ैसला लिया गया है या नहीं.

    इसराइल के सहयोगियों ने ईरान के क़दम की निंदा की थी मगर साथ ही बिन्यामिन नेतन्याहू सरकार से संयम बरतने की अपील भी की थी.

    ईरान ने संकेत दिए हैं कि उसकी तरफ़ से मामला अब ख़त्म हो चुका है, मगर इसराइली सेना के प्रमुख का कहना है कि ईरान को जवाब ज़रूर दिया जाएगा.

    लेफ्टिनेंट जनरल हेरज़ी हलेवी ने कहा, “देखिए, हम अपने क़दमों के बारे में सोच विचार कर रहे हैं और इसराइल पर मिसाइल और ड्रोन दाग़े जाने का जवाब ज़रूर दिया जाएगा.”

    हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इसराइल कब और क्या कार्रवाई करेगा.

    अमेरिका नहीं चाहता इसराइली कार्रवाई

    बाइडन

    इमेज स्रोत, EPA-EFE/REX/SHUTTERSTOCK

    पूर्व सीआईए प्रमुख डेविड पेट्रियस ने बीबीसी के बीबीसी रेडियो फ़ोर के वर्ल्ड टुनाइट प्रोग्राम में बताया कि अमेरिका नहीं चाहता कि इसराइल की ईरान पर कार्रवाई से दुनिया भर की आर्थिकी पर असर पड़े.

    जनरल पेट्रियस इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के सैनिकों का नेतृत्व कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि ईरान का हमला गंभीर है और पश्चिमी देश जानते हैं कि इसराइल इसे किस तरह से देख रहा है.

    दुनिया भर के नेताओं ने भी मध्य पूर्व में हालात बिगड़ने को लेकर चिंता जताई है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने नेतन्याहू से कहा कि वह इसराइल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन व्हाइस हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि बाइडन ने यह भी कहा है कि अगर उसने ईरान पर जवाबी हमला किया तो उसमें अमेरिका शामिल नहीं होगा.

    सोमवार को ब्रितानी प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिए. उन्होंने संसद को संबोधित करते हुए कहा कि वह नेतन्याहू से बात करेंगे और चर्चा करेंगे कि कैसे मामले को बढ़ने से रोका जा सकता है.

  7. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पन्ने पर आपका स्वागत है.

    15 अप्रैल की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.