वक्फ़ बोर्ड पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी और गिरिराज सिंह?

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने वक्फ़ बोर्ड को लेकर प्रतिक्रिया दी है.

सारांश

  • वामपंथी दल नेशनल पीपुल्स पावर के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके को श्रीलंका का नया राष्ट्रपति चुन लिया गया है
  • पूर्वी ईरान के तबास में एक कोयला खदान में हुए विस्फोट से कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई है
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया क्वाड सम्मेलन में भाग, बोले- 'हम किसी के ख़िलाफ़ नहीं.'
  • अमेरिका में मौजूद भारत की 297 बहुमूल्य प्राचीन चीज़ों को भारत को सौंपा जाएगा, पीएम मोदी ने बताया.
  • चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को 280 रनों से हराया, अश्विन ने दूसरी पारी में लिए 6 विकेट.

लाइव कवरेज

सौरभ यादव

  1. बिहार में बाढ़ की वजह से अब तक क़रीब 20 ट्रेनें प्रभावित, कुछ को किया गया रद्द

    बिहार में बाढ़ का पानी एक रेलवे पुल तक पहुंच गया है

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बिहार में बाढ़ की वजह से ट्रेन सेवाओं पर असर पड़ा है (सांकेतिक तस्वीर)

    बिहार में जमालपुर-भागलपुर सेक्शन के सुल्तानगंज और रतनपुर रेलवे स्टेशन के बीच एक पुल के ग्रिडर तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है.

    बाढ़ की वजह से इस रूट पर शनिवार देर रात क़रीब 12 बजे से ही कई ट्रेनों पर असर पड़ा है.

    रूट पर रेल सेवा प्रभावित होने से रविवार की कम से कम चार ट्रेनों को भी रद्द करना पड़ा है. इसके अलावा कम से कम एक दर्जन ट्रेनों को डायवर्ट कर दूसरे रूट से चलाने का फ़ैसला किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पूर्व मध्य रेलवे के मुताबिक़ कम से कम चार ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. यानी ये ट्रेनें अपनी तय दूरी से कम की यात्रा करेंगी ताकि ट्रेनों को बाढ़ प्रभावित इलाक़ों से दूर रखा जा सके.

  2. श्रीलंका में मतदान के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई, देशभर में कर्फ़्यू

    मतपत्रों को ले जाते

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनावों के लिए वोटिंग पूरी हो गई है

    भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में क़रीब दो साल पहले आर्थिक हालात बिगड़ने के बाद बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे. उसके बाद शनिवार को देश में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग हुई है.

    श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग ख़त्म होने के कुछ घंटों बाद ही देशभर में कर्फ्यू लगा दिया गया है. हालांकि देश में मतदान शांतिपूर्ण रहा है लेकिन अधिकारियों के मुताबिक़ आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे उपाय किए गए हैं.

    श्रीलंका में जैसे-जैसे वोटों की गिनती हो रही है, सुरक्षा अधिकारी सड़कों पर गश्त करते देखे गए हैं. इस चुनाव को व्यापक रूप से अर्थव्यवस्था को संभालने के सरकार के तरीके़ पर जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा है.

    उपलब्ध आंकड़ों से पता चला कि देश में क़रीब 70 फ़ीसदी मतदान हुआ था. श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में रिकॉर्ड 38 उम्मीदवार मैदान में हैं. जिनमें मौजूदा रानिल विक्रमसिंघे भी शामिल हैं

    श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में पोस्टल वोट के शुरुआती नतीजों से पता चलता है कि प्रमुख वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायका आगे चल रहे हैं. पोस्टल बैलट के बाद शनिवार को डाले गए कागज़ी मतपत्रों की गिनती की जाएगी.

  3. हिज़्बुल्लाह पर हमले के लिए इसराइल ने इस इलाक़े में लोगों पर लगाई रोक

    दक्षिणी लेबनान में इसराइल ने हमले किए हैं

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, दक्षिणी लेबनान में इसराइल ने हमले किए हैं

    इसराइल ने लेबनान की सीमा से लगे उत्तरी शहर हायफ़ा में लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाने की घोषणा की है.

    ये घोषणा उस समय की गई है जब दक्षिणी लेबनान में इसराइल के हवाई हमलों के बाद हिज़्बुल्लाह ने जवाबी हमले किए हैं.

    इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेज़ (आईडीएफ़) के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने कहा है कि दर्जनों लड़ाकू विमान दक्षिणी लेबनान में उन जगहों पर ‘व्यापक रूप से’ हमला करना शुरू कर रहे हैं जहां से उसे ‘इसराइली क्षेत्र में हिज़्बुल्लाह के हमलों की तैयारियों का पता चल रहा है.’

    बेरूत में शुक्रवार को हुए हवाई हमलों में आईडीएफ़ का दावा है कि तक़रीबन 12 हिज़्बुल्लाह के वरिष्ठ कमांडरों की मौत हुई है. वहीं लेबनान का कहना है कि इन हमलों में 37 लोगों की मौत हुई है जिनमें तीन बच्चे भी हैं.

    अमेरिकी सरकार ने अपने नागरिकों से अपील की है कि वो किसी भी कमर्शियल उड़ान से उस इलाक़े से निकल जाएं.

    शुक्रवार को हुए हमलों के बाद इसराइल-लेबनान सीमा पर इसराइली सेना और हिज़्बुल्लाह के बीच गोलाबारी जारी है.

  4. कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर में किसे नियुक्त किया पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (फ़ाइल फ़ोटो)

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (फ़ाइल फ़ोटो)

    देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर में पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है.

    इस बारे में कांग्रेस पार्टी ने एक ज्ञापन भी जारी किया है. पार्टी ने ज्ञापन जारी करते हुए बताया है कि शुभांकर सरकार को तत्काल प्रभाव से पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

    पार्टी ने यह भी बताया कि उनको ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी सेक्रेटरी के उनके पुराने पद से मुक्त कर दिया गया है.

    वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस ने दो नेताओं को राज्य के कार्यकारी अध्यक्ष की कमान सौंपी हैं.

    ज्ञापन में पार्टी ने लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से एमके भारद्वाज और भानु महाजन को यह ज़िम्मेदारी सौंपी है.

  5. नमस्कार

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. बीबीसी संवाददाता अभिषेक पोद्दार आप सभी तक आज की बड़ी ख़बरें पहुंचाएंगे.

    आप बीबीसी हिंदी के पेज पर मौजूद बड़ी ख़बरों को इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.

    मोदी से मुलाक़ात के पहले ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने 'भारतीय जासूसों' के सवाल पर क्या कहा?- पूरी ख़बर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

    बेंगलुरु के एक इलाके़ को 'पाकिस्तान' बताने का मामला: कर्नाटक हाई कोर्ट जज ने माफ़ी मांगी- पूरी ख़बर के इस लिंक पर क्लिक करें.

    वो जर्मन महिला जिन्होंने भारत में जामिया विश्वविद्यालय की स्थापना में मदद की और बनीं 'आपा जान'- पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

    गुरुदत्त का पाली हिल का बंगला नंबर 48, जो कभी ‘घर’ ना बन सका- पूरे लेख के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

    शनिवार के लाइव पेज पर जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.