यूक्रेन युद्ध में रूस के लगभग पांच लाख सैनिक मारे गए, ब्रिटेन की सबसे बड़ी ख़ुफ़िया एजेंसी का दावा, फ्रैंक गार्डनर, सुरक्षा मामलों के संवाददाता और हेनरी मूर
ब्रिटेन की सबसे बड़ी ख़ुफ़िया एजेंसी जीसीएचक्यू के मुताबिक़ 2022 में शुरू हुए यूक्रेन युद्ध में रूस के लगभग पांच लाख सैनिक मारे गए हैं.
एजेंसी ने कहा है कि यूक्रेन पर पूरे तौर पर हमले के बाद से अब तक रूस के पांच लाख सैनिकों की मौत हुई है.
ये आंकड़े ब्रिटेन की ख़ुफ़िया एजेंसी जीसीएचक्यू की निदेशक एन किस्ट-बटलर ने अपने पहले सार्वजनिक भाषण में साझा किए.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्रेमलिन ब्रिटिश धरती पर जासूसी की कई साजिशों के पीछे रहा है और हाल के वर्षों में ब्रिटेन समेत अन्य नेटो देशों के ख़िलाफ़ एक अघोषित "हाइब्रिड युद्ध" चला रहा है.
रूस और यूक्रेन दोनों ही समय-समय पर एक-दूसरे के सैन्य नुकसान के आंकड़े जारी करते रहे हैं, लेकिन अपने नुक़सान के बारे में विस्तृत जानकारी देने से बचते रहे हैं.
हालांकि, फ़रवरी में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमिर ज़ेलेंस्की ने कहा था कि 2022 से अब तक यूक्रेन के 55,000 सैनिक मारे जा चुके हैं.