रूस-यूक्रेन युद्ध: पुतिन से मिलने के लिए ज़ेलेंस्की ने रखी ये शर्त

रूस-यूक्रेन युद्ध ख़त्म करने को लेकर बन रही योजना पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने प्रतिक्रिया दी है.

सारांश

लाइव कवरेज

अश्वनी पासवान, इफ़्तेख़ार अली

  1. पीएम मोदी से अदानी पर पूछे गए सवाल को लेकर राहुल गांधी ने क्या कहा

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, राहुल गांधी ने उद्योगपति गौतम अदानी का जिक्र कर कहा कि पीएम मोदी चुप्पी साध लेते हैं

    अमेरिका में भारतीय उद्योगपति गौतम अदानी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए गए जवाब पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी.

    राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "देश में सवाल पूछो तो चुप्पी, विदेश में पूछो तो निजी मामला."

    "अमेरिका में मोदी ने अदानी के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल दिया. जब मित्र का जेब भरना मोदी के लिए “राष्ट्र निर्माण” है, तब रिश्वतखोरी और देश की संपत्ति को लूटना “व्यक्तिगत मामला” बन जाता है."

    अमेरिका दौरे पर गए पीएम मोदी जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे तो उनसे सवाल किया गया कि क्या आपने ट्रंप के साथ गौतम अदानी मामले पर चर्चा की और क्या आपने मामले में ट्रंप से कार्रवाई करने की बात कही है?

    इसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत एक लोकतांत्रिक देश है. हमारे संस्कार और संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम् की है."

    ''हम पूरे विश्व को एक पूरा परिवार मानते हैं और हर भारतीय को मैं अपना मानता हूँ. ऐसे व्यक्तिगत मामलों के लिए दो देश के मुखिया न मिलते हैं, न बैठते हैं और न ही बात करते हैं."

    हाल ही में गौतम अदानी, उनके भतीजे सागर अदानी समेत आठ लोगों के ख़िलाफ़ अमेरिका में धोखाधड़ी के आरोप तय किए गए थे.

    ये भी पढ़ें-

  2. अदानी को लेकर पूछे गए सवाल पर क्या बोले पीएम मोदी

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं

    अदानी समूह के मालिक और उद्योगपति गौतम अदानी के ख़िलाफ़ अमेरिका में धोखाधड़ी के मामले में आरोप तय किए जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है.

    पीएम मोदी से सवाल किया गया था, "क्या आपने ट्रंप के साथ गौतम अदानी मामले पर चर्चा की और क्या आपने मामले में ट्रंप से कार्रवाई करने की बात कही है?"

    उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी पीएम मोदी के साथ मौजूद थे.

    इसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत एक लोकतांत्रिक देश है. हमारे संस्कार और संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम् की है."

    ''हम पूरे विश्व को एक पूरा परिवार मानते हैं और हर भारतीय को मैं अपना मानता हूँ. ऐसे व्यक्तिगत मामलों के लिए दो देश के मुखिया न मिलते हैं, न बैठते हैं और न ही बात करते हैं."

    हाल ही में गौतम अदानी, उनके भतीजे सागर अदानी समेत आठ लोगों के ख़िलाफ़ अमेरिका में धोखाधड़ी के आरोप तय किए गए थे.

    ये भी पढ़ें-

  3. बांग्लादेश में शेख़ हसीना को हटाने में अमेरिका की भूमिका पर क्या बोले ट्रंप?

    डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पीएम मोदी से विभिन्न मुद्दों पर बात हुई

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन पर कहा कि इसमें हमारी भूमिका नहीं है.

    भारतीय प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के बाद हुए साझा संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप से पूछा गया, "आप बांग्लादेश के बारे में क्या कहना चाहेंगे, क्योंकि हमने देखा कि और ये साफ दिखता भी है बाइडन प्रशासन के दौरान कैसे अमेरिका का डीप स्टेट काम कर रहा था? मोहम्मद यूनुस जूनियर सोरोस से भी मिले. आप पूरे परिपेक्ष्य में बांग्लादेश के बारे में क्या कहना चाहेंगे?"

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "इसमें हमारे डीप स्टेट की भूमिका नहीं है. इस पर पीएम (मोदी) लंबे समय से काम कर रहे हैं."

    बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन के बीच पाँच अगस्त को तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने देश छोड़ दिया था और वो अभी भारत में रह रही हैं.

    इसके बाद बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी. बांग्लादेश की मौजूदा सरकार कई बार शेख़ हसीना को देश वापस भेजने की मांग भारत से कर चुकी है.

  4. पीएम मोदी ने यूक्रेन-रूस संघर्ष पर कहा - न्यूट्रल नहीं शांति के पक्ष में है भारत

    पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ड़ोनाल्ड ट्रंप के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग का भी जिक्र किया.

    पीएम मोदी ने कहा कि लोगों को लगता है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष में भारत तटस्थ रहा है, लेकिन ये ग़लत है.

    उन्होंने कहा, "भारत शांति के पक्ष में रहा. हमने हमेशा बोला कि दोनों पक्षों (यूक्रेन और रूस) को बातचीत करनी होगी."

    नरेंद्र मोदी ने साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को खत्म कराने के पक्ष में कोशिश की तारीफ़ की.

    इस दौरान ट्रंप ने भी रूसी राष्ट्रपति पुतिन से हुई फ़ोन पर बातचीत के बारे में भी बताया और उम्मीद जताई कि यह बातचीत यूक्रेन में जंग को ख़त्म करने की शुरुआत करेगी.

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ड्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा था, "रूस और यूक्रेन के साथ शानदार बातचीत हुई. युद्ध ख़त्म होने की अच्छी संभावना है."

    इससे पहले बुधवार को ट्रंप ने बताया था कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फ़ोन पर बात की है और वह उनसे मिलने वाले हैं.

    वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी पर कहा था, "यूक्रेन युद्ध को लेकर किसी भी समझौते को यूक्रेन तब तक नहीं स्वीकार करेगा जब तक कि उसमें खुद यूक्रेन की भागीदारी ना हो."

    ये भी पढ़ें-

  5. पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाक़ात: अवैध भारतीय, व्यापार और तेल समेत किन मुद्दों पर हुई बात?

    पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस अभी- अभी समाप्त हुई है.

    प्रेस को संबोधित करते हुए दोनों नेताओं ने एक दूसरे की तारीफ़ की.

    दोनों नेताओं के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता में व्यापार पर फ़ोकस रहा, हालांकि ट्रंप ने भारत से होने वाले आयात को लेकर बराबर का टैरिफ़ (आयात शुल्क) लगाने की बात कही, जबकि मोदी ने दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता शुरू करने की बात कही.

    ट्रंप ने कहा, “भारत जो भी हम पर शुल्क लगाता है, हम उन पर शुल्क लगाएंगे.”

    टैरिफ़ को लेकर ट्रंप ने कहा, “हमारे सहयोगी दुश्मनों से भी बुरे हैं.”

    पीएम मोदी ने अवैध तरीक़े से अमेरिका में रह रहे किसी भी भारतीय नागरिक को वापस स्वीकार करने का वादा किया.

    इस दौरान ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से हुई फ़ोन पर बातचीत के बारे में भी बताया और उम्मीद जताई कि यह बातचीत यूक्रेन में जंग को ख़त्म करने की शुरुआत करेगी.

    ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका से अधिक तेल और गैस ख़रीदेगा.

    वहीं पीएम मोदी ने कहा कि वो अमेरिका से अवैध भारतीयों को वापस लेने को तैयार हैं.

  6. अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाक़ात की

    व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस लेने की बात कही है.

    उन्होंने कहा, “इस मुद्दे पर हमारे विचार एक जैसे हैं और वो यह है कि अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे किसी भी भारतीय का सत्यापन होता है तो हम उन्हें वापस भारत में लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.”

    उन्होंने कहा कि कुछ आप्रवासियों को मानव तस्कर लाते हैं और वे ये भी नहीं जानते कि उन्हें अमेरिका ले जाया गया है.

    पीएम ने कहा, “ये बहुत आम परिवारों के बच्चे हैं. उन्हें बड़े सपने दिखाए जाते हैं और उनसे बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं.”

    ट्रंप ने जब से राष्ट्रपति का दूसरी बार कार्यभार संभाला है, अमेरिका ने एक खेप में अपने सैन्य विमान से बिना दस्तावेज के रह रहे भारतीयों को भारत वापस भेजा है.

    पिछले हफ़्ते भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारतीय संसद अमेरिका के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि वापस भेजने की प्रक्रिया में भारतीय नागरिकों के साथ कोई दुर्व्यवहार न हो.

    ये भी पढ़ें-

  7. मोदी और ट्रंप की मुलाक़ात: भारत आएगा तहाव्वुर राणा, व्यापार घाटे पर क्या बोले ट्रंप?

    पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, @PMOIndia

    इमेज कैप्शन, पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप

    व्हाइट हाउस में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने द्विपक्षीय वार्ता के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की है.

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया है कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई पर हुए हमलों के साज़िशकर्ता तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा.

    पीएम मोदी ने कहा, "हम मानते हैं कि भारत और अमेरिका का साथ और सहयोग एक बेहतर विश्व को शेप कर सकता है."

    "भारत और अमेरिका की साझेदारी लोकतंत्र तथा व्यवस्थाओं को सशक्त बनाती है. हिंद-प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ाने के लिए हम मिलकर काम करेंगे."

    पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने साल 2030 तक अपना द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य रखा है.

    उन्होंने कहा, "आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में भारत और अमेरिका दृढ़ता से साथ खड़े रहे हैं.""

  8. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अश्वनी पासवान अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    फ़िलहाल, हमारे होम पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.