डोनाल्ड ट्रंप मामले की सुनवाई शुरू, कहां तक पहुंचा मुक़दमा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के ख़िलाफ़ चल रहे आपराधिक मामले में 12 सदस्यों की जूरी ने दूसरे दिन सुनवाई शुरू कर दी है.

सारांश

  • जम्मू ज़िले में बस के खाई में गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है.
  • लाहौर समझौते पर नवाज़ शरीफ़ के बयान के बारे में विदेश मंत्रालय ने कहा- पाकिस्तान में भी अब वास्तवकिता पर आधारित नज़रिया सामने आ रहा है.
  • यूपी की एक रैली में अमित शाह ने कहा- सपा के राज में रमजान में लगतार बिजली रहती थी लेकिन जन्माष्टमी पर नहीं
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा- गांधी फ़िल्म के बाद दुनिया ने महात्मा गांधी के बारे में जाना, बयान पर हो रही खूब आलोचना
  • गृह मंत्रालय ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत पश्चिम बंगाल में नागरिकता प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू की.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे

  1. अमित शाह ने कहा- सपा के राज में रमज़ान में लगातार बिजली रहती थी लेकिन जन्माष्टमी पर नहीं

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की एक रैली में कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल के दौरान रमज़ान में लगातार बिजली रहती थी, लेकिन जन्माष्टमी पर नहीं रहती थी.

    रैली में उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में लोगों के पास दो विकल्प हैं. एक जिसने राम मंदिर बनवाया और दूसरा जिसने रामभक्तों पर गोली चलवाई.

    अमित शाह ने बुधवार को पूर्वांचल में महाराजगंज, देवरिया, बलिया और रॉबर्ट्सगंज में रैली की. इन सीटों पर आख़िरी चरण में एक जून को मतदान है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बलिया में अपनी रैली में अमित शाह ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी पर माफियाओं के ज़रिए जनता को परेशान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने राज्य को अपराधियों से मुक्त कर दिया है.

    उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार में रमज़ान में बिजली नहीं काटी जाती थी और जन्माष्टमी पर बिजली नहीं रहती थी.

    शाह ने कहा- “रमजान के दौरान तो बिजली बिना कटौती के रहती थी,लेकिन जन्माष्टमी पर बिजली नहीं रहती थी.”

    वहीं, देवरिया में अमित शाह ने दावा किया कि विपक्ष ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को रोकने की कोशिश की.

    उन्होंने कहा, "यह चुनाव राम मंदिर बनाने वालों और राम भक्तों पर गोलियां चलाने वालों के बीच है."

  2. बीबीसी हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है.

    29 मई की ख़बरों को पढ़ने के यहाँ क्लिक करें