नेपाल बस हादसे के पीड़ितों को लेकर क्या बोलीं केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे
केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने नेपास बस हादसे के पीड़ितों से मुलाक़ात के बाद एक बयान में कहा, “हमारे तीर्थयात्रियों से भरी एक बस नदी में गिर गई थी. बस में 44 यात्री थे जिसमें से 25 की मौत हो गई है.”
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'हम एयरफ़ोर्स के एक विमान से उनके शवों के महाराष्ट्र लेकर आए हैं. भारत सरकार, नेपाल सरकार और वहां की मेडिकल टीम ने हमारी बहुत सहायता की.'
उन्होंने बताया, “जो 16 लोग अस्पताल में भर्ती हैं उनको पूरी चिकित्सा सुविधा दी जा रही है. जलगांव से 92-85 यात्री नेपाल गए थे. उनको भी हमने गोरखपुर से एक ट्रेन के ज़रिए भुसावल लाने की तैयारी कर ली है.”
बीते शुक्रवार नेपाल के मर्स्यांगदी नदी में भारतीय नंबर प्लेट वाली एक बस के नदी में गिरने से बड़ा हादसा हुआ था.
इस बस में 40 के लगभग लोग सवार थे. सभी यात्री महाराष्ट्र के थे और वे उत्तर प्रदेश के रास्ते नेपाल में दाख़िल हुए थे.