You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

यूक्रेन के साथ जारी वार्ता को लेकर अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने क्या कहा

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने बताया है कि सऊदी अरब में यूक्रेन और अमेरिका के अधिकारियों के बीच चल रही बातचीत प्रगति पर है.

सारांश

  • ट्रंप ने कनाडा के स्टील और एल्युमीनियम पर 50 प्रतिशत टैरिफ़ लगाने का किया एलान
  • पाकिस्तान में एक्सप्रेस ट्रेन पर भारी गोलीबारी की ख़बरें
  • एलन मस्क की कंपनी भारतीय बाज़ार में क़दम रखने जा रही है
  • रूसी अधिकारियों का दावा- मॉस्को में 'बड़े पैमाने पर' हुआ ड्रोन हमला
  • फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते हुए गिरफ़्तार, क्या है मामला?

लाइव कवरेज

इफ़्तेख़ार अली, कीर्ति रावत

  1. अमेरिकी विदेश मंत्री बोले यूक्रेन की जंग रुकने की उम्मीद, बताई ये वजह

    अमेरिका के शीर्ष राजनयिक ने कहा है कि उन्हें सऊदी अरब में अमेरिका और यूक्रेनी अधिकारियों के बीच होने वाली वार्ता से पहले रूस के साथ युद्ध ख़त्म करने के लिए आंशिक युद्ध विराम के प्रस्ताव में उम्मीद दिखाई दे रही है.

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार को कहा, "मैं यह नहीं कह रहा है कि अकेला होना काफ़ी है लेकिन युद्ध को ख़त्म करने के लिए आपको इस तरह की रियायत की ज़रूरत होगी."

    यूक्रेन के एक अधिकारी ने न्यूज़ एजेंसी एएफपी को बताया कि मंगलवार को होने वाली वार्ता के दौरान यूक्रेन की ओर से रूस के साथ हवाई और नौसैनिक युद्धविराम का प्रस्ताव रखे जाने की उम्मीद है.

    इससे पहले रूस ने अस्थायी युद्धविराम विचार को ठुकरा दिया था. उसका कहना था कि यह समय खरीदने और यूक्रेन की सैन्य पतन को रोकने की कोशिश है.

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की सोमवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाक़ात करने के लिए सऊदी अरब पहुंचे.

    रियाद में ही यूक्रेन युद्ध युद्धविराम समझौते की शर्तों पर मंगलवार को अमेरिकी और यूक्रेनी अधिकारियों की बातचीत होगी, लेकिन राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के इस बातचीत में शामिल नहीं होंने की उम्मीद है.

    ज़ेलेंस्की ने सोमवार देर रात अपने वीडियो संबोधन में कहा कि वह वार्ता से "ठोस परिणाम" की उम्मीद कर रहे हैं.

  2. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता इफ़्तेख़ार अली अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    फ़िलहाल, हमारे होम पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.