You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

राहुल गांधी की 'जान को ख़तरा' वाले उनके वकील के बयान से कांग्रेस का इनकार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वकील मिलिंद पवार ने बुधवार को पुणे कोर्ट में कहा था कि 'राहुल गांधी की जान को ख़तरा है.'

सारांश

लाइव कवरेज

आनंद मणि त्रिपाठी और इफ़्तेख़ार अली

  1. आसिम मुनीर के बाद अब पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ ने दी धमकी

    पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की कथित 'परमाणु' धमकी के बाद अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने भी धमकी दी है.

    इस्लामाबाद में एक समारोह में उन्होंने मंगलवार को कहा, "मैं दुश्मन को ये बताना चाहता हूं कि तुम हमारा पानी बंद करने की धमकी देते हो तो ये बात जहन में रखना कि पाकिस्तान की 'एक बूंद' भी तुम छीन नहीं सकते."

    शहबाज़ शरीफ़ ने कहा, "मुझे कसम है कि अगर तुमने ये हरकत की तो दोबारा तुम्हें वो सबक सिखाएंगे कि तुम कानों को हाथ लगाओगे."

    भारत ने 23 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था. इस संधि के तहत पाकिस्तान को पानी मिलता है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम में हमले के बाद और पहले भी कहा था कि ख़ून और पानी एक साथ नहीं बह सकता है.

    शहबाज़ शरीफ़ की धमकी पर भारत की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

  2. कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया: संजीव बालियान को राजीव प्रताप रूडी ने हराया

    कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सचिव पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा नेता और लोकसभा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने जीत दर्ज की है.

    बुधवार सुबह घोषित हुए चुनाव परिणाम में उन्होंने अपनी ही पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को 100 वोटों से हरा दिया है.

    मंगलवार को सचिव पद के लिए हुए मतदान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई दिग्गज नेताओं ने वोट डाले थे.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए राजीव प्रताप रूडी ने बताया, "इस चुनाव में कुल 1295 वोटर थे. इनमें से 707 लोगों ने वोट डाले. मुझे 391 वोट मिले और मेरे प्रतिद्वंद्वी को 291 वोट मिले. मुझे 100 वोटों से जीत मिली है."

    "खेल सचिव पद पर राजीव शुक्ला, संस्कृति सचिव के पद पर तिरुचि शिवा और कोषाध्यक्ष के पद पर जितेंद्र रेड्डी निर्विरोध चुने गए. इसके साथ ही कार्यकारी समिति में प्रदीप गांधी को 507 और नवीन जिंदल को 502 वोट के साथ निर्वाचित हुए."

    राजीव प्रताप रूडी ने कहा, "ये जीत मेरे पैनल की जीत है. शायद मैं 100 से ज्यादा वोटों से जीता हूं. अगर ऐसा है तो इसे 1000 मतदाताओं से गुणा किया जाए, तो संख्या एक लाख तक पहुंचती है. मेरे पैनल में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और निर्दलीय सांसद थे. मुझे अपने बीते दो दशक की मेहनत का नतीजा मिला है."

  3. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है.

    मैं बीबीसी संवाददाता आनंद मणि त्रिपाठी अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमारे होम पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें