नीतीश कुमार की घोषणा, बिहार में उद्योग लगाने वालों को ये चार सुविधाएं देगी सरकार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावा किया है कि उनकी सरकार ने 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और रोज़गार देने का लक्ष्य पूरा कर लिया है.
इसके साथ ही उन्होंने एक्स पर लिखा है, "अब हमारी सरकार ने अगले पांच सालों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोज़गार देने का लक्ष्य रखा है. इसके साथ ही राज्य में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाएगा."
उन्होंने जिन सुविधाओं की बात की वो हैं,
- कैपिटल सब्सिडी, ब्याज सब्सिडी और जीएसटी के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को दोगुना किया जाना.
- सभी जिलों में उद्योग लगाने के लिए ज़मीन उपलब्ध कराई जाएगी. ज़्यादा रोज़गार देने वाले उद्योगों को ज़मीन मुफ़्त में दी जाएगी.
- उद्योग लगाने के लिए आवंटित भूमि से संबंधित विवादों को समाप्त किया जाएगा.
- यह सारी सुविधाएं अगले छह महीने में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को दी जाएगी.
मुख्यमंत्री ने लिखा है कि इसके अलावा राज्य में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को मदद देने के लिए कई और व्यवस्थाएं की गई हैं.