अगर आप हमारे लाइव पेज से अभी जुड़ रहे हैं तो पढ़िए अब तक की पांच बड़ी ख़बरें.
- सीबीआई ने रक्षा मंत्रालय के डिफ़ेंस प्रोडक्शन डिपार्टमेंट में तैनात लेफ़्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ़्तार किया है. लेफ़्टिनेंट कर्नल के घर से करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं.
- दिल्ली में रविवार को भी एयर क्वॉलिटी 'गंभीर' स्तर पर बनी हुई है. राजधानी के कई इलाक़ों में एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज किया गया.
- अंडर-19 एशिया कप के फ़ाइनल मुक़ाबले में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है.
- ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सिरीज़ के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 82 रन से हराकर पांच मैचों की सिरीज़ में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है.
- टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है. इस टीम में शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और जितेश शर्मा जैसे बड़े नामों को जगह नहीं मिली है. इस पर कई पूर्व क्रिकेटरों और विशेषज्ञों ने प्रतिक्रिया दी है.










