एजबेस्टन में खेले जा रहे पांच क्रिकेट टेस्ट
मैचों की सिरीज़ के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का
फैसला किया है.
इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में खेली टीम में कोई बदलाव नहीं किया है.
वहीं पहला मैच गंवा चुकी भारतीय
टीम में तीन बदलाव हुए हैं. भारत ने प्लेइंग 11 में नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर
और आकाशदीप को जगह दी है.
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने
टॉस के दौरान कहा कि जसप्रीत बुमराह इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे. गिल ने कहा
कि वर्क लोड मैनेज की वजह से बुमराह दूसरा टेस्ट नहीं खेल रहे हैं.
शार्दुल ठाकुर और साई सुदर्शन भी दूसरे
टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं..
भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल,
करुण नायर, शुभमन गिल
(कप्तान), ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा,
वाशिंगटन सुंदर, आकाशदीप,
मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध
कृष्णा.
इंग्लैंड की प्लेइंग 11: बेन डकेट, जैक क्रावले,
ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स
(कप्तान), जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, जोश टंग, शोएब बशीर, ब्रायडन कार्से.