टी20 वर्ल्ड कप: हार के बाद पाकिस्तान के कोच ने ईशान किशन पर ये कहा

इमेज स्रोत, Getty Images
टी20 वर्ल्ड कप में भारत से मैच हारने के बाद पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने कहा कि, "ईशान किशन की निडर और आक्रामक अर्धशतकीय पारी दोनों टीमों के बीच बड़ा अंतर साबित हुई."
उन्होंने भारत से मिली शिकस्त के बाद अपने खिलाड़ियों से वापसी करने की अपील भी की.
ईशान किशन की 40 गेंदों पर 77 रन की आक्रामक पारी की बदौलत भारत ने रविवार रात खेले गए ग्रुप ए मुक़ाबले में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली.
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेसन ने कहा, “मुझे लगता है कि वह निडर हैं. वह मैदान के दोनों तरफ रन बनाने में सक्षम हैं. वह सिर्फ़ लेग साइड तक सीमित नहीं हैं. हम जानते हैं कि वह उस ओर बेहद मजबूत है, लेकिन वह रिवर्स शॉट भी खेल सकते हैं. खासकर पावरप्ले में स्पिन के ख़िलाफ़ उन्हें रोकना चुनौतीपूर्ण होता है.”






